चेनिंग टैटम
चेनिंग मैथ्यू टैटम (अंग्रेज़ी: Channing Matthew Tatum, जन्म: २६ अप्रैल १९८०) एक अमरीकी अभिनेता, फ़िल्म निर्माता व मॉडल है। इन्होने खेल ड्रामा फ़िल्म कोच कार्टर (२००५) से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की व शिज़ द मैन (२००६) में सहायक भूमिका निभाई और अंततः स्टेप अप (२००६) में मुख्य भूमिका में दिखाई दिए। इन्होने कई अन्य फ़िल्मों में भी कार्य किया है जिनमे फाइटिंग (२००९), पब्लिक एनिमिज़ (२००९), जी. आई. जो: राइज़ ऑफ़ कोबरा (२००९), डियर जॉन (२०१०) और द वोव (२०१२) शामिल है।
चेनिंग टैटम | |
---|---|
![]() टैटम अप्रैल २००९ में | |
जन्म |
26 अप्रैल 1980 कुलमैन, अलाबामा, अमेरिका |
व्यवसाय | अभिनेता, फ़िल्म निर्माता, नर्तक, मॉडल |
कार्यकाल | 2000–अबतक |
जीवनसाथी |
जेना दीवान (पत्नी) (11 जुलाई 2009–अबतक) |