चेन्नई पुस्तक मेला (पूर्व नाम-मद्रास पुस्तक मेला) बुकसेलर्स एंड पब्लिशर्स एसोसिएशन ऑफ साउथ इंडिया (बापसी) द्वारा चेन्नई में आयोजित एक वार्षिक पुस्तक मेला है। यह मेला सामान्य रूप से लगभग दो सप्ताह तक चलता है। यह मेला सामान्य रूप से नववर्ष-पोंगल सीज़न के दौरान लगता है। यह दिसंबर के आखिरी सप्ताह और जनवरी के तीसरे सप्ताह के बीच आयोजित किया जाता है। [1] कोलकाता पुस्तक मेले के बाद यह देश का दूसरा सबसे बड़ा पुस्तक मेला है।[2] इस मेले में सभी प्रमुख तमिल और अंग्रेजी प्रकाशन भाग आते हैं। इसे चेन्नई संगीत-सत्र के साथ-साथ चेन्नई सांस्कृतिक कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण घटना माना जाता है।

चेन्नई पुस्तक मेला

पुस्तक मेले का प्रवेश द्वार
अवस्था सक्रिया
शैली मेला
प्रारम्भ 6 जनवरी 2023 (2023-01-06)
अंत 22 जनवरी 2023 (2023-01-22)
आवृत्ति वार्षिक
स्थल वाईएमसीए मैदान, नंदनम
स्थान चेन्नई, तमिलनाडु, भारत
सक्रीय वर्ष 47
विगत 6 मार्च 2022 (2022-03-06)
संयोजन कर्ता बुकसेलर्स एंड पब्लिशर्स एसोसिएशन ऑफ साउथ इंडिया (BAPASI)
जालस्थल

मेले का 46वाँ संस्करण (2023) 6 जनवरी 2023 से 22 जनवरी 2023 तक आयोजित किया गया।

इतिहास संपादित करें

पहला मद्रास पुस्तक मेला तमिलनाडु में मद्रास में आयोजित किया गया था। उसका आयोजन प्रमुख प्रकाशन कंपनियों के संगठन, द बुकसेलर्स एंड पब्लिशर्स एसोसिएशन ऑफ साउथ इंडिया (बापसी) ने 14 से 24 दिसंबर 1977 के बीच मद्रास में किया था। [3] पहले मद्रास पुस्तक मेले में 22 प्रकाशक आए थे। यह बी.आई. प्रकाशन के के.वी. मैथ्यू की पहल के कारण मदरसा-ए-आज़म स्कूल में आयोजित किया गया था। उन्हें मेले के अगले पाँच मेले-आयोजन की योजना और संगठन का श्रेय भी दिया जाता है।

इन्हें भी देखें संपादित करें

संदर्भ संपादित करें

  1. कमथ, रीना (2000). चेन्नई. ओरियंट ब्लैकस्वान. पृ॰ 105. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 8125013784.
  2. "चेन्नई बुक फ़ेयर फ़्रॉम 9 जन 2015". न्यूज़ टुडे. मूल से 29 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 जनवरी 2015.
  3. "25थ चेन्नई बुक फ़ेयर 2002". वर्ल्ड हैल्थ ऑर्गेनाइज़ेशन. मूल से 2 जुलाई 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 जनवरी 2009.

वेबसाइट संपादित करें