चेहरे का कंकाल उन हड्डियों से बना होता है जो खोपड़ी का एक हिस्सा बनाते हैं। [1]खोपड़ी का बाकी हिस्सा न्यूरोक्रेनियम कहलाता है। चेहरे का कंकाल न केवल चेहरे की संरचना और रूप को निर्धारित करता है, बल्कि महत्वपूर्ण कार्य भी करता है, जैसे श्वास और खाने के लिए जबड़े का खोलने व् बंद करने में सहायता करना। चेहरे के कंकाल में 14 चेहरे की हड्डियाँ होती हैं, जिनमें अलग-अलग शारीरिक संरचनाएँ होती हैं। इन हड्डियों में युग्मित नाक की हड्डियाँ, निचली नाक की शंख, मैक्सिला, लैक्रिमल हड्डियाँ, पैलेटिन हड्डियाँ, ज़ाइगोमैटिक हड्डियाँ और अयुग्मित मैंडिबल और वोमर शामिल हैं।

मानव खोपड़ी में चेहरे का कंकाल चौदह हड्डियों से बना होता है:[2]

  • इन्फेरियर टर्बिनल (2)
  • लैक्रीमल हड्डियाँ (2)
  • जबड़ा (मैंडिबल)
  • मैक्सिला (2)
  • नासल हड्डियाँ (2)
  • पलाटाइन हड्डियाँ (2)
  • वोमर
  • जायगोमैटिक हड्डियाँ (2)[3][4]

1. मैंडिबल हड्डी

संपादित करें

चेहरे के कंकाल में पायी जाने वाली मैंडिबल हड्डी निचले जबड़े का निर्माण करती है। मैंडिबल हड्डी खोपड़ी की एकमात्र गतिशील हड्डी है। चेहरे के कंकाल की सबसे मजबूत हड्डी मेंडीबल हड्डी है। चेहरे का कंकाल अक्षीय कंकाल का हिस्सा है।[5]

2. मैक्सिला हड्डी

संपादित करें

चेहरे के कंकाल में पायी जाने वाली मैक्सिला हड्डी ऊपरी जबड़े का निर्माण करती है। चेहरे के कंकाल की सबसे बड़ी हड्डी मैक्सीला हड्डी है।[6][7]

विविधताएँ

संपादित करें
  • कुछ हड्डियाँ, जैसे हायॉइड हड्डी, कभी-कभी चेहरे के कंकाल का हिस्सा मानी जाती हैं।
  • एथमॉइड हड्डी और स्फेनॉइड हड्डी को भी कभी-कभी शामिल किया जाता है, लेकिन आमतौर पर ये न्यूरोक्रेनियम का हिस्सा मानी जाती हैं।
  • मैक्सिलरी हड्डियों के जुड़ने के कारण इन्हें अक्सर एक ही हड्डी के रूप में गिना जाता है। मंडिबल को सामान्यतः क्रेनियम से अलग माना जाता है।

चेहरे के कंकाल का विकास

संपादित करें

चेहरे का कंकाल डर्मल हड्डी से बना होता है और यह न्यूरल क्रेस्ट कोशिकाओं से उत्पन्न होता है। यह कोशिकाएँ न्यूरोक्रेनियम, दांत और एड्रेनल मेडुला के विकास के लिए भी जिम्मेदार होती हैं। चेहरे के विकास में आनुवांशिक अंतर प्रमुख भूमिका निभाते हैं। विभिन्न जीन, जैसे DCHS2, RUNX2, GLI3, PAX1 और PAX3, नासल संरचना को नियंत्रित करते हैं, जबकि EDAR ठुड्डी की उभार को प्रभावित करता है।[8]

मुख्य बिंदु

संपादित करें
  • चेहरे का कंकाल चौदह हड्डियों से बना होता है।
  • चेहरे का कंकाल डर्मल हड्डी से बना होता है और न्यूरल क्रेस्ट कोशिकाओं से उत्पन्न होता है।

आवश्यक चित्र

संपादित करें

संदर्भ सूची

संपादित करें
  1. Jinkins, J. Randy (2000). Atlas of Neuroradiologic Embryology, Anatomy, and Variants. Lippincott Williams & Wilkins. पृ॰ 458. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-7817-1652-7. अभिगमन तिथि 24 August 2017.
  2. "Divisions of the Skeleton". U.S. National Cancer Institute's Surveillance, Epidemiology and End Results (SEER) Program. मूल से पुरालेखित 14 January 2009. अभिगमन तिथि 24 August 2017.सीएस1 रखरखाव: BOT: original-url status unknown (link)
  3. "Facial skeleton", Wikipedia (अंग्रेज़ी में), 2023-09-12, अभिगमन तिथि 2024-06-23
  4. "Axial Skeleton (80 bones) | SEER Training". training.seer.cancer.gov. अभिगमन तिथि 2024-06-23.
  5. "Mandible", Wikipedia (अंग्रेज़ी में), 2024-06-02, अभिगमन तिथि 2024-06-23
  6. "Maxilla", Wikipedia (अंग्रेज़ी में), 2024-05-18, अभिगमन तिथि 2024-06-23
  7. Soriano, Roberto M.; Das, Joe M. (2024), "Anatomy, Head and Neck, Maxilla", StatPearls, StatPearls Publishing, PMID 30860762, अभिगमन तिथि 2024-06-23
  8. Adhikari K, Fuentes-Guajardo M, Quinto-Sánchez M, Mendoza-Revilla J, Chacón-Duque JC, Acuña-Alonzo V, Gómez-Valdés J (2016). "A genome-wide association scan implicates DCHS2, RUNX2, GLI3, PAX1 and EDAR in human facial variation". Nature Communications. 7: 11616. PMID 27193062. डीओआइ:10.1038/ncomms11616. पी॰एम॰सी॰ 4874031. बिबकोड:2016NatCo...711616A.