चैत्र हिन्दू धर्म में एक मास का नाम होता है, जिसे चन्द्र हिन्दू कैलेंडर में चैत्र मास कहा जाता है। हिन्दू धर्म विक्रम सवंत् के अनुसार पहला महीना होता है और इस महीने से हिन्दू नववर्ष की शुरूआत होती है। जिसे संवत्सर कहा जाता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर में मार्च और अप्रैल का महीना होता है। हिन्दू वर्ष का पहला मास होने के कारण चैत्र मास का अधिक महत्व होता है।ऐसा माना जाता है कि सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा ने चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से ही सृष्टि की रचना आरंभ की थी। वहीं सतयुग की शुरुआत भी चैत्र माह से मानी जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी महीने की प्रतिपदा को भगवान विष्णु के दशावतारों में से पहले अवतार मतस्यावतार अवतरित हुए एवं जल प्रलय के बीच घिरे मनु को सुरक्षित स्थल पर पंहुचाया था। जिनसे प्रलय के पश्चात नई सृष्टि का आरंभ हुआ