छबिलाल उपाध्याय

राजनीतिज्ञ

छबिलाल उपाध्याय का जन्म १२ मई १८८२ को बुदढीगांग (अविभाजित दर्रांग) में हुआ था जो असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पहले (चयनित) अध्यक्ष थे।[1] [2]

छबिलाल उपाध्याय
जन्म 12 मई 1882
बुदढीगांग (अविभाजित दर्रांग) वर्तमान विश्वनाथ, असम
मौत 24 जनवरी 1980(1980-01-24) (उम्र 97)
बीहाली
राष्ट्रीयता भारतीय
उपनाम बाबु छबिलाल उपाध्याय
पेशा राजनीतिज्ञ
राजनैतिक पार्टी असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी
माता-पिता काशीनाथ उपाध्याय(घीमीरे) , विष्णुमाया देवी
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

राजनीतिक योगदान संपादित करें

छबिलाल उपाध्याय असम के भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख नेता थे और वो छबिलाल बाबू के नाम से लोकप्रिय थे।[3] उपाध्याय आजादी की लड़ाई में भी शामिल हुए। १८ अप्रैल १९२१ को, उपाध्याय की अध्यक्षता में एक बैठक जोरहाट में आयोजित की गई थी जहाँ 'असम एसोसिएशन' को 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के साथ मिला कर 'असम प्र[4]देश कांग्रेस कमेटी' का गठन किया गया था । वह 'असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी' के पहले (चयनित) अध्यक्ष बने[5] | कांग्रेस में शामिल होने के लिए उन्हें अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर लिया और गांधीजी के नेतृत्व में असहयोग आंदोलन में शामिल होने के कारण छह महीने की जेल की सजा भी काटना पड़ा। उपाध्याय ने गोहपुर उप जिला में विभिन्न स्थानीय स्कूलों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई[6]। उनके नेतृत्व में तीस हज़ार नेपाली भाषी लोगों ने 'अखिल भारतीय गोरखा लीग ' के आह्वान पर जिन्ना के प्रस्ताव का विरोध किया।[7]

अब असम सरकार ने घोषणा की [8]है कि एक इंजीनियरिंग कॉलेज [9]की स्थापना बेहाली,असम में की जाएगी, जिसका नाम छबीलाल उपाध्याय[10] जी के नाम पर रखा जाएगा।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Chhabilal Upadhyaya (Nepali:छबिलाल उपाध्याय) Indian Gorkha freedom fighter". Indian Gorkhas. मूल से 16 जनवरी 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2021-01-30.
  2. "The Times of India: Latest News India, World & Business News, Cricket & Sports, Bollywood". timesofindia.indiatimes.com. अभिगमन तिथि 2021-06-07.
  3. छबिलाल उपाध्याय. Good Books Distributors Publishers.
  4. History Book Of Class 10. Guwahati: Assam State Textbook Production and Publication Corporation Limited. 2015. पृ॰ 66.
  5. "16". वैचित्यमय असम. Guwahati: Assam RashtraBhasa Prachar Samiti. 2018. पृ॰ 88.
  6. "About us - CHABILAL UPADHYAY ME.SCHOOL". sites.google.com. मूल से 16 अक्तूबर 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2021-01-30.
  7. Sarmah, Parag Jyoti (2018-04-01). "Assamese Gorkha In The Indian Freedom Movement: An Overview". Youth Ki Awaaz (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-06-07.
  8. Webdesk, Time8 (2020-10-14). "Assam: Engineering College to be named after Chabilal Upadhyaya in Bihali". TIME8 News (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-01-30.
  9. "I am happy to announce that..." Twitter.
  10. Borthakur, Pritisha. "Engineering College in Bihali to be named after Gorkha freedom fighter Chabilal Upadhyay". EastMojo (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-01-30.