जजिस लॉजिंगस् (अंग्रेज़ी: Judges' Lodgings) (वेल्श: Tŷ'r Barnwr) व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट, मॉनमाउथ, मॉनमाउथशायर, वेल्स, में स्थित अठारहवीं सदी की इमारत है। इसकी उत्पत्ति 16 वीं सदी के शुरुआत में हुई थी व वर्ष 1756 के आसपास यह 'लेबर इन वेन' नामक सराय बन गई।[1] यह 1835 से पहले मॉनमाउथ के न्यायधीशों का अस्थायी आवास बन गया व 1870 के दशक में रॉयल मॉनमाउथशायर रॉयल इंजीनियर्स की भोजनशाला। 1926 में इमारत एक मोटर गेराज की तौर पे प्रयोग में लाने लगी, तथा गाडियाँ फुटपाथ पर ठीक होती थीं। फिर से निजी घर बनने से पहले यह एक समय कंजर्वेटिव क्लब भी था। निवर्तमान समय में यह एक निजी मकान है जिसमें पीछे की तरफ एक घुड़साल भी है।[1] यह सयुंक्त राजशाही की ग्रेड द्वितीय सूचीबद्ध इमारतों में से एक है व इसके साथ-साथ मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल के चौबीस स्थलों में से एक भी।[2]

जजिस लॉजिंगस्
The Judges' Lodgings
पूर्व नाम
  • लेबर इन वेन
  • सोमरसेट हाउस
सामान्य विवरण
पता व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट
शहर मॉनमाउथ
राष्ट्र वेल्स
निर्माण सम्पन्न 1756 से पहले
पदनाम ग्रेड द्वितीय सूचीबद

सन्दर्भ संपादित करें

  1. मॉनमाउथ सिविक सोसायटी, Monmouth Heritage Blue Plaque Trail, n.d., प॰ 15
  2. "No.27, St. James' Garage (front range only), Whitecross Street, Monmouth". britishlistedbuildings.co.uk. मूल से 1 जून 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 मई 2012.