जयराम ठाकुर

भारतीय नेता

जयराम ठाकुर एक भारतीय राजनीतिज्ञ एवं पूर्व में हिमाचल प्रदेश के 13 वें मुख्यमंत्री के रूप कार्य कर चुके हैं [1]। वे भारतीय जनता पार्टी के राजनेता हैं ।वे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए मंडी जिला की सिराज नामक विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं[2]। वह 24 दिसंबर 2017 को भाजपा विधायक दल के सदस्य चुने गए थे। वह 1998 से हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विधायक रहे हैं और हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार में वह 2009-2012 से ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री थे[3]

जयराम ठाकुर


कार्यकाल
27 दिसम्बर 2017 – 08 दिसम्बर 2022
राज्यपाल मन्नान कपूर
पूर्व अधिकारी वीरभद्र सिंह
उत्तराधिकारी सुखविंदर सिंह सुक्खू
निर्वाचन क्षेत्र सिराज

जन्म 6 जनवरी 1965 (1965-01-06) (आयु 59)
तांदी गांव, थुनाग तहसील, मंडी जिला, हिमाचल प्रदेश
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी डॉ. साधना ठाकुर
संतान 2
आवास मुख्यमंत्री निवास,ओक ओवर, शिमला,हिमाचल प्रदेश
धर्म हिन्दू धर्म

जयराम ठाकुर का जन्म 6 जनवरी 1965 को मंडी जिले के टांडी में हुआ. जयराम ठाकुर के पिता का नाम जेठूराम ठाकुर और पत्नी का नाम डॉ. साधना ठाकुर है |

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "5 बार MLA चुने गए जयराम, 1998 से शुरू हुआ सियासी सफर". आज तक (hindi में). 2017-12-24. अभिगमन तिथि 2022-10-14.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  2. "Jai Ram Thakur Latest News, Updates in Hindi | जयराम ठाकुर के समाचार और अपडेट - AajTak". आज तक (hindi में). अभिगमन तिथि 2022-10-14.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  3. "गरीबी में पले पढ़े हैं जयराम ठाकुर, लो प्रोफाइल रहकर समाज में बनाई मजबूत पकड़". आज तक (hindi में). 2017-12-24. अभिगमन तिथि 2022-10-14.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)