जयसिंहपुर
जयसिंहपुर (Jaisinghpur) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के काँगड़ा ज़िले में स्थित एक नगर है।[1][2]
जयसिंहपुर Jaisinghpur ਜਯਸਿਂਹਪੁਰ | |
---|---|
जयसिंहपुर चौगान | |
निर्देशांक: 31°53′55″N 76°35′56″E / 31.898615°N 76.598931°Eनिर्देशांक: 31°53′55″N 76°35′56″E / 31.898615°N 76.598931°E | |
ज़िला | काँगड़ा ज़िला |
प्रान्त | हिमाचल प्रदेश |
देश | ![]() |
जनसंख्या (2001) | |
• कुल | 1,273 |
भाषा | |
• प्रचलित भाषाएँ | पहाड़ी, हिन्दी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 176095 |
दूरभाष कोड | 91-1894 |
वाहन पंजीकरण | HP-56 |
विवरणसंपादित करें
जयसिंहपुर कांगड़ा के कटोच राजा, महाराजा जय सिंह के नाम के बाद नामित किया गया था। जयसिंहपुर ब्यास नदी के किनारे कांगडा, हमीरपुर व मंडी की संगम स्थली है। यह अपने चौगान के लिये जाना जाता है। यहा पर कई उल्लेखनीय मंदिर है, जानकी नाथ मंदिर, राधे कृष्ण मंदिर बस अड्डे के समीप, जानकी नाथ मंदिर, बाबा मणि राम मंदिर, शनि देव मंदिर, खड़ेश्वरी बाबा मंदिर और शीतला माता मंदिर तिन्बर-पालमपुर सड़क पर स्थित प्रसिद्ध मंदिर है।
भूगोलसंपादित करें
जयसिंहपुर 31°54′00″N 76°36′00″E / 31.900°N 76.600°E और 558 मीटर (1,831 फुट) की औसत ऊंचाई पर, काँगड़ा ज़िले की दक्षिणी सीमा पर स्थित है। इसके साथ हमीरपुर ज़िले और मंडी ज़िले की सीमाए लगती है।
जनांकिकसंपादित करें
भारत की जनगणना २००१ के अनुसार जयसिंहपुर शहर की आबादी १,२७३ और जयसिंहपुर तहसील की आबादी ५८,६२९ है, जिसमे २६,६६६ पुरुष और ३१,९५७ महिलाएँ है।[3]
प्रवेशसंपादित करें
जयसिंहपुर सीधे सड़क मार्ग से प्रमुख हिल स्टेशन, पालमपुर, के साथ जुड़ा हुआ है।
जयसिंहपुर से दूरी
शहर | दूरी (कि.मी.) |
शिमला | २०० |
बिलासपुर | ११० |
घुमारवीं | ९२ |
हमीरपुर | ४७ |
सुजानपुर | २२ |
पालमपुर | ४२ |
धर्मशाला | ८२ |
इन्हें भी देखेंसंपादित करें
सन्दर्भसंपादित करें
- ↑ "Himachal Pradesh, Development Report, State Development Report Series, Planning Commission of India, Academic Foundation, 2005, ISBN 9788171884452
- ↑ "Himachal Pradesh District Factbook," RK Thukral, Datanet India Pvt Ltd, 2017, ISBN 9789380590448
- ↑ "भारत की जनगणना". मूल से 14 मई 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 फ़रवरी 2010.