जसुबेन जयंतीलाल जोशी की ज्वाइंट फैमिली

जसुबेन जयंतीलाल जोशी की ज्वाइंट फैमिली एक भारतीय दैनिक धारावाहिक है जो एनडीटीवी इमेजिन पर प्रसारित होता है। यह प्रत्येक सोमवार से गुरुवार रात 10 बजे प्रसारित होता था। बाद में इसे वीकेंड स्लॉट में शिफ्ट कर दिया गया। यह इमेजिन टीवी पर सबसे लोकप्रिय शो में से एक था। इसे दंगल टीवी पर भी प्रसारित किया गया है।ये शो 21 जनवरी 2008 से 28 मार्च 2009 तक चला।इसका कुल 250 एपिसोड्स है।

कहानी संपादित करें

ये शो परिवार, उनकी मान्यताओं और नैतिकता और उनके सामने आने वाली विभिन्न परिस्थितियों की कहानी बताता है। इसमें जसुबेन और जयंतीलाल जोशी के अधीन परिवार के मूल्यों को दर्शाया गया है। इस शो की प्रकृति इस तथ्य पर आधारित है कि पूरा परिवार खुशी-खुशी अपना जीवन व्यतीत करता है, फिर कुछ समस्याएं हुईं और वे एक-दूसरे की मदद से इससे बाहर निकल गए, इसलिए मूल रूप से यह शो संयुक्त परिवार की महत्वपूर्ण बातों को बहुत ही मनोरंजक और हल्के दिल से चित्रित करता है। यह शो स्टार प्लस के शो बा बहू और बेबी से काफी मिलता-जुलता है।

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें