पृष्ठ साँचा:Infobox time zone/styles.css रिक्त है

जापान मानक समय
समय मंडल
यूटीसी ऑफसेट
JSTयूटीसी+09:00
वर्तमान समय
19:58, 10 मार्च 2024 JST [refresh]
डीएसटी का उपयोग
यहाँ डीएसटी का उपयोग नहीं होता है।
सम्राट का समय अध्यादेश , दिसम्बर 27, मीजी 28 (1895). जगदीश

जापान मानक समय या जेएसटी (日本標準時 Nihon Hyōjunji या 中央標準時 Chūō Hyōjunji) जापान का मानक समय मंडल है जो यूटीसी से ९ घंटे आगे रहता है। यह यूटीसी समय मंडल यूटीसी+०९:०० के कूट से भी जाना जाता है क्योंकि यूटीसी के समय से ९ घंटे जोड़ने पर जापान का समय मिलता है। यहाँ पर कोई दिवालोक बचत समय नहीं है। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान इसे अक्सर टोक्यो मानक समय भी कहा जाता था। जापान मानक समय कोरिया मानक समय इंडोनेशियाई पूर्वी मानक समय और याकुत्सक समय के समान है।

इतिहास संपादित करें

मीजी काल (1868–1912) से पहले हर क्षेत्रीय नगर का अपना अलग समय मंडल होता था जिसमें दोपहर तभी मानी जाती थी जब सूर्य बिल्कुल उस नगर के उपर होता था। जब नये यातायात संसाधनों जैसे रेलवे का उपयोग शुरु हुआ अलग-अलग समय मंडल समय सारणियों में दुविधाअ और शंका उतपन्न करने लगे। उदाहरण के त्रौर पर टोक्यो और ओसाका में ५ डीग्री का का देशांतर है जिसकी वजह से टोक्यो से चली ट्रेन ओसाका में, टोक्यो के वर्तमान समय से २० मिनट पहले पहुँचती थी। सन् १८८६ में इस समस्या से निपटने के लिये इक्यावनवाँ अध्यादेश पारित किया गया जो कहता है।

अध्यादेश 51 (मध्यांतर का उपयोग करते हुए समय की ठीक गणना) - जुलाई 13, 1886

  • प्रधान मध्याह्न रेखा इंग्लैंड के ग्रीनविच वेधशाला से गुजरती है।
  • देशांतरों का निर्धारण प्रधान मध्यान रेखा के आधार पर १८० अंश पश्चिम या पूर्व की तरफ़ होता है। धनात्मक अंश पूर्व की तरफ़ व ऋणात्मक अंश पश्चिम की तरफ़ होते हैं।
  • जनवरी 1, 1888 को 135° पूर्व देशांतर पूरे जापान के लिये मानक मध्यांतर माना जायेगा जिससे पूरे देश में मानक समय भी एक हो जायेगा।[1]
 
अकाशी नगरपालिका तारामंडल, ठीक 135°पू देशांतर पर स्थित है। इसे जापान मानक समय के चिह्न के तौर पर जाना जाता है।

इसके अनुसार, मानक समय (標準時 Hyōjunji?) जीएमटी से ९ घंटे आगे का बना। उस समय यूटीसी की अवधारणा नहीं थी। संयोगवश ह्योगो प्रीफेक्चर में स्थित अकाशी शहर ठीक १३५° देशांतर पर ही स्थित है जैसा कि अध्यादेश के चौथे बिंदु में कहा गया है। इस कारण से इसे तोकी नो माची (समय का नगर) भी कहा जाने लगा। १८९५ ई. में जब ताईवान भी जापानी शासन के अंतर्गत था तब इसका नाम बदलकर केंद्रीय मानक समय (中央標準時 Chūō Hyōjunji?) कर दिया गया। इसके साथ ही १२०° देशांतर पर एक पश्चिमी मानक समय भी बनाया गया जो जापान के मियाकु द्वीपसमूह और येयामा द्वीपसमूह और ताईवान में इस्तेमाल के लिये था।

जापानी साम्राज्य में समय मंडल संपादित करें

दो समय मंडलों की प्रणाली जापान में जनवरी 1896 और सितम्बर 1937 में लागू कि गई थी:

समय मंडल नाम जापानी देवानागरी क्षेत्र
यूटीसी+०८:०० पश्चिमी मानक समय 西部標準時 सीबु ह्योजुञी पश्चिमी ओकीनावा और ताईवान
यूटीसी+०९:०० केन्द्रीय मानक समय 中央標準時 चु ह्योजुन्जी मुख्य जापान और कोरिया

अक्तूबर 1937 से पश्चिमी ओकीनावा और ताईवान में केन्द्रीय मानक समय का भी उपयोग हुआ।

आईएएनए समय मंडल डेटाबेस संपादित करें

आईएएनए समय मंडल डेटाबेस जापान के लिये एक समयमंडल ज़ोन.टैब नामक संचिका में रखता है जो एशिया/टोक्यो के नाम से है।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. 明治十九年勅令第五十一号(本初子午線経度計算方及標準時ノ件)
    (明治十九年七月十三日勅令第五十一号)
    • 英国グリニツチ天文台子午儀ノ中心ヲ経過スル子午線ヲ以テ経度ノ本初子午線トス
    • 経度ハ本初子午線ヨリ起算シ東西各百八十度ニ至リ東経ヲ正トシ西経ヲ負トス
    • 明治二十一年一月一日ヨリ東経百三十五度ノ子午線ノ時ヲ以テ本邦一般ノ標準時ト定ム