जीतन राम मांझी
जीतन राम मांझी (जन्म: ६ अक्टूबर १९४४) एक भारतीय राजनेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वो राजनीतिक पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के नेता के तौर पर २३वें मुख्यमंत्री रहे।[2][3][4] जीतन राम मांझी बिहार राज्य में दलित समुदाय के तीसरे मुख्यमंत्री रहे।[5] २० फरवरी २०१५ को उन्होनें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया। वर्तमान में वे हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय नेता है तथा पूर्व में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।[6]
जीतन राम मांझी | |
---|---|
![]() | |
मांझी (बाईं ओर) की बैठक भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ | |
२३वें बिहार के मुख्यमंत्री
| |
पद बहाल २० मई २०१४[1] – २० फ़रवरी २०१५ | |
पूर्वा धिकारी | नितीश कुमार |
उत्तरा धिकारी | नितीश कुमार |
जन्म | 6 अक्टूबर 1944 महकार, गया जिला, बिहार |
राजनीतिक दल | जनता दल (यूनाइटेड) |
जीवन संगी | शान्तिदेवी |
बच्चे | २ पुत्र और ५ पुत्रियां |
पेशा | राजनीतिज्ञ |
धर्म | हिन्दू धर्म |
जालस्थल | http://cm.bih.nic.in |
प्रारम्भिक जीवन
संपादित करेंमांझी का जन्म बिहार राज्य के गया जिले की खिजरसराय के महकार गाँव में हुआ। उनके पिता का नाम रामजीत राम मांझी है जो खेतिहर मजदूर थे।[7] उन्होंने गया महाविद्यालय से १९६६ में स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त की।[8] वो महा दलित मुसहर समुदाय से हैं।[9] १९६६ में उन्होंने लिपिक की नौकरी करना आरम्भ किया और १९८० में नौकरी छोड़ दी।[8]
व्यक्तिगत जीवन
संपादित करेंमांझी की पत्नी का नाम शान्ति देवी है जिनसे उनके दो पुत्र एवं पाँच पुत्रियां हैं।
राजनीतिक जीवन
संपादित करेंमांझी ने नौकरी छोड़ने के बाद राजनीति में कदम रखा और १९८० में विधायक चुने गये। इसके बाद वो १९९० और १९९६ में भी विधायक चुने गये।[7] २००५ में बाराचट्टी से बिहार विधान सभा के लिए चुने गये।[8] १९८३ से १९८५ तक वो बिहार सरकार में उपमंत्री रहे, १९८५ से १९८८ तक एवं पुनः १९९८ से २००० तक राज्यमंत्री रहे। २००८ में उन्हें केबिनेट मंत्री चुना गया। मुख्यमंत्री बनने के १० महीनों के बाद पार्टी ने उनसे नितीश कुमार के लिये पद छोड़ने को कहा। ऐसा न करने के कारण उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। २० फरवरी २०१५ को बहुमत साबित न कर पाने के कारण उन्होनें इस्तीफ़ा दे दिया।[10]
सन्दर्भ
संपादित करें- ↑ दीपशिखा घोष (२० मई २०१४). "I'm No Rubber Stamp,' Says Nitish Kumar's Successor Jitan Ram Manjhi" ['मैं रबर की मोहर नहीं हूं' नितीश कुमार के उत्तराधिकारी जीतन राम मांझी के अनुसार] (in अंग्रेज़ी). पटना: एनडीटीवी. Archived from the original on 20 मई 2014. Retrieved २० मई २०१४.
{{cite web}}
: Italic or bold markup not allowed in:|publisher=
(help) - ↑ "नीतीश के करीबी जीतन राम होंगे बिहार के नए सीएम!". आईबीएन-७. १९ मई २०१४. Archived from the original on 19 मई 2014. Retrieved १९ मई २०१४.
- ↑ "जीतन राम मांझी होंगे बिहार के नए सीएम". नवभारत टाइम्स. १९ मई २०१४. Archived from the original on 19 मई 2014. Retrieved 19 मई 2014.
- ↑ "बिहारः जीतन राम मांझी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ". लाइव हिन्दुस्तान. २० मई २०१४. Archived from the original on 21 मई 2014. Retrieved २० मई २०१४.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". Archived from the original on 7 नवंबर 2014. Retrieved 7 नवंबर 2014.
{{cite web}}
: Check date values in:|access-date=
and|archive-date=
(help) - ↑ "संतोष सुमन होंगे हम पार्टी के नये अध्यक्ष, जीतन राम मांझी ने बेटे को सौंपी अपनी राजनीतिक विरासत". Archived from the original on 16 अप्रैल 2022. Retrieved 16 अप्रैल 2022.
{{cite web}}
: CS1 maint: bot: original URL status unknown (link) - ↑ अ आ "बिहार लाइवः जीतनराम मांझी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री". लाइव हिन्दुस्तान. १९ मई २०१४. Archived from the original on 19 मई 2014. Retrieved १९ मई २०१४.
- ↑ अ आ इ "कभी नीतीश ने जीतन राम मांझी को मंत्री पद का शपथ दिलाने के बाद हटा दिया था". दैनिक भास्कर. १९ मई २०१४. Archived from the original on 19 मई 2014. Retrieved 19 मई 2014.
- ↑ "जीतन राम मांझी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री". बीबीसी हिन्दी. १९ मई २०१४. Archived from the original on 22 मई 2014. Retrieved 19 मई 2014.
- ↑ "नीतीश कुमार चौथी बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, मांझी भी पहुंचे शपथग्रहण समारोह में". एनडीटीवी खबर. 22 फ़रवरी 2015. Archived from the original on 24 फ़रवरी 2015. Retrieved 25 फ़रवरी 2015.
बाहरी कड़ियाँ
संपादित करेंपूर्वाधिकारी नितीश कुमार |
बिहार के मुख्यमंत्री २० मई २०१४ – २० फ़रवरी २०१५ |
उत्तराधिकारी नितीश कुमार |