किसी वृत्त की जीवा (chord) वह सरल रेखा है जिसके दोनों सिरे उस वृत्त की परिधि पर स्थित हों। जीवा को दोनों तरफ बढाने से प्राप्त रेखा को छेदक रेखा (secant line) कहते हैं। अधिक व्यापक रूप में कहें तो किसी भी वक्र के किन्हीं दो बिन्दुओं को जोड़ने वाली रेखा को 'जीवा' कहते हैं (जैसे किसी दीर्घवृत्त की जीवा)।

वृत्त की जीवा

वृत्त के केन्द्र से होकर जाने वाली जीवा वृत्त का व्यास (diameter) कहलाती है। mahaho887u