जुएल ओरांव

भारतीय राजनीतिज्ञ
(जुएल उरांव से अनुप्रेषित)

जुएल उरांव भारत के वर्तमान जनजातीय मामले के केन्द्रीय मंत्री हैं। जुएल उरांव का जन्म 22 मार्च 1961 को ओडिशा के सुंदरगढ़ में हुआ था। जुएल ने 16वीं लोकसभा में सुंदरगढ़ संसदीय क्षेत्र से बीजू जनता दल (बीजद) के दिलीप तिर्की को कड़ी शिकस्त दी।[2]

जुएल ओरांव
जन्म 22 मार्च 1961
सुंदरगढ
नागरिकता भारत[1]
पेशा राजनीतिज्ञ[1]
राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी[1]
धर्म सनातन धर्म
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

सुंदरगढ़ संसदीय क्षेत्र से लगातार तीन बार 12वीं, 13वीं और 14वीं लोकसभा में चुनाव जीतने वाले जुएल पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद से पराजित हो गए थे।

जुएल भारत सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष हैं। वह ओड़िशा में भाजपा के अनुभवी नेताओं में से एक है। वह ओड़िशा में भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।[3]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Error: Unable to display the reference properly. See the documentation for details.
  2. "लोकसभा प्रोफाइल". मूल से 7 नवंबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 सितंबर 2014.
  3. "जुएल उरांव : कैबिनेट मंत्री". मूल से 23 सितंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 सितंबर 2014.