जुबिन गर्ग

भारतीय रिकॉर्डिंग कलाकार, गायक, अभिनेता

जुबिन गर्ग (असमिया: জুবিন গাৰ্গ, अंग्रेज़ी: Zubeen Garg, जन्म 18 नवंबर 1972) भारतीय प्रसिद्ध और असम के सबसे बड़ा गायक, अभिनेता, संगीतकार, और गीतलेखक हैं। जुबिन ने असमिया, हिन्दी, बंगाली, कन्नड़, उड़िया, तमिल, तेलेगु, पंजाबी, नेपाली, मराठी और मलयालम फ़िल्मों में भी गा चुके हैं। वे असम के जोरहाट से हैं। जुबिन गर्ग को असम और पश्चिम बंगाल में एक रॉकस्टार माना जाता है। जुबिन गर्ग सबसे प्रसिद्ध भारतीय गायकों की नंबर 1 की सूची में हैं।[1] जुबीन गर्ग के पास कई तरह की प्रतिभाएँ हैं। साथ में वह एक गायक, संगीत निर्देशक, गीतकार और कलाकार हैं। जुबिन ने असमिया, बंगाली, हिंदी, नेपाली, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया और अंग्रेजी में गाया है। 1992 में जुबिन का पहला असमी एल्बम "अनामिका" रिलीज़ हुआ। जुबिन ड्रम, ढोल, मैंडोलिन और इलेक्ट्रॉनिक कीबोर्ड बजाने में सक्षम है। उन्होंने बंगाली फिल्म "सुधु तुमी" में संगीत निर्देशन करके सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार जीता। वे एक अभिनेता, गीतकार, संगीतकार, निदेशक और कवि के तौर पर भी जाने जाते हैं। उनका अधिकांश योगदान असमी, बांग्ला सिनेमा और बॉलिवुड में है।

जुबिन गर्ग
पृष्ठभूमि
जन्म नामजुबिन बरठाकुर
अन्य नामगोल्डी
जन्म18 नवम्बर 1972 (1972-11-18) (आयु 51)
तुरा, मेघालय, भारत
विधायेंअसमिया शास्त्रीय संगीत, असमिया लोक, बिहु, इंडीपॉप, रॉक संगीत, ध्वनिक लोक, पार्श्व गायन
पेशागायक, संगीतकार, गीतलेखक,
वाद्ययंत्रगायन, तबला, गिटार, कीबोर्ड और ढोल
सक्रियता वर्ष1992–अबतक
लेबलयूनिवर्सल म्यूज़िक समूह, टी-सीरीज़, EYE creation, टाइम्स म्यूजिक

बाहरी कड़ियां संपादित करें

  1. "शीर्ष १० पुरुष भारतीय गायक (संग्रहीत)". पाठ "https://web.archive.org/web/20180224030511/https://www.thetoptens.com/male-indian-singers/#.XBuoOogxmSc" की उपेक्षा की गयी (मदद); गायब अथवा खाली |url= (मदद); |access-date= दिए जाने पर |url= भी दिया जाना चाहिए (मदद)