हिमालयी वन चिड़िया

चिड़िया की एक प्रजाति
(जूथेरा सलीमअली से अनुप्रेषित)

हिमालयी वन चिड़िया (जूथेरा सालिमअली)[1] चिड़िया की एक प्रजाति है, जिसे 2016 में खोजा गया था। इसका नाम भारत के पक्षी विज्ञानी सालिम अली के नाम पर "जूथेरा सालिमअली" रखा गया। वंशावली अध्ययन के आधार पर यह पता चलता है कि इस प्रजाति कि आबादी कम से कम 3 लाख वर्ष पूर्व अपने पूर्वज से अलग हो गई थी। इनका निवास स्थान हिमालय के वनों में है।[2]

हिमालयी वन चिड़िया
चीन के यून्नान प्रान्त में हिमालयी वन पक्षी
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: रज्जुकी
वर्ग: पक्षी
गण: पस्सेरीफोर्म्स
कुल: टर्डिडे
वंश: जूथेरा
जाति: सालिमअली
द्विपद नाम
जूथेरा सालिमअली
Alström et al., 2016

नामकरण संपादित करें

इसका नाम भारत के प्रसिद्ध पक्षी विज्ञानी सालिम अली के द्वारा इस क्षेत्र में किए गए कार्यों को देखते हुए, उनके सम्मान हेतु उनके ही नाम पर "जूथेरा सालिमअली" रखा गया।[3][4]

खोज संपादित करें

भारत, चीन, स्वीडन, रूस और अमेरिका के वैज्ञानिकों द्वारा 2009 से इसके खोज का कार्य शुरू हुआ था। लेकिन 2016 में इस नई प्रजाति का पता चला। इसका पता पूर्वोत्तर भारत में हिमालय के वनों में चला। इस नई प्रजाति के होने का पता तब चला जब एक जैसी दिखने वाली दो प्रजाति में स्वर का अन्तर मिला। इसमें से एक प्रजाति का स्वर अत्यधिक मधुर था, जबकि दूसरी प्रजाति के पक्षी का स्वर काफी कर्कशता युक्त था।[5][6]

मिचीगन विश्वविद्यालय से पामेला रसमुस्सेन ने कहा कि जब हम 2009 में इस पर शोध कर रहे थे, तो हमें यह एक ही प्रजाति लग रहा था। बाद में हमें पता चला कि यह दोनों अलग अलग प्रजाति है।[7]

इन दोनों के ध्वनि में अन्तर मिलने के बाद भी इसकी पुष्टि हेतु कई तरह के जाँच किए गए, जिसमें इनके आकार, रहने खाने के तरीके आदि शामिल है। इनके डीएनए और अन्य प्रकार के जाँच करने पर इस बात का पता चला कि यह एक नई प्रजाति है। भारत के आजादी के बाद 1947 से अबतक पक्षी की कुल 4 नई प्रजाति का पता चल चुका है। साथ ही चीन में इस तरह की एक प्रजाति का पता चला है। लेकिन अब तक उस प्रजाति का पूरा अध्ययन नहीं किया गया है कि वह एक इस प्रजाति से भिन्न कोई नई प्रजाति है या यही प्रजाति है।[8] इस खोज में कई देशों के वैज्ञानिकों ने अपना योगदान दिया। जिसमें चाओ चाओ (चीन), जिंग्जू (स्वीडन), शशांक दल्वी (भारत), टियांगलोंग कई (चीन), युयान गुयान (चीन), रुईयिंग (चीन), मिखाइल कल्याकिन (रूस), फुमीन लेई (चीन) और उरबान ओलस्सन (स्वीडन) शामिल है।[9][10]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "भारत में मिलीं सुरीली चिड़िया की नई प्रजातियां". नई दुनिया. मूल से 28 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जनवरी 2016.
  2. "New species of bird discovered in India, China by international team of scientists" [वैज्ञानिकों के अंतरराष्ट्रीय दल ने भारत और चीन में पक्षी की नई प्रजाति का पता लगाया।] (अंग्रेज़ी में). मूल से 22 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जनवरी 2016.
  3. "Hey, that bird is called Salim Ali now!" [इस पक्षी को अब सालिम अली बोलते हैं।] (अंग्रेज़ी में). डीएनए इंडिया. मूल से 23 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जनवरी 2016. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  4. "Bird named after Salim Ali" [सालिम अली के नाम पर पक्षी का नाम] (अंग्रेज़ी में). द हिन्दू. 25 जनवरी 2016. मूल से 26 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 जनवरी 2016.
  5. "New species of bird discovered in India and China by international team of scientists" [वैज्ञानिकों के अंतरराष्ट्रीय दल ने भारत और चीन में पक्षी की एक नई प्रजाति का पता लगाया है।] (अंग्रेज़ी में). मूल से 22 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जनवरी 2016.
  6. "'Adele' like song leads scientists to identify bird as new species" [गाने की वजह से वैज्ञानिकों ने पक्षी की एक नई प्रजाति का पता लगाया।] (अंग्रेज़ी में). द गार्जियन. 22 जनवरी 2016. मूल से 26 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 जनवरी 2016.
  7. "Listen: New bird found in India is incredibly musical" [सुनो: भारत में पक्षी की एक नई प्रजाति का पता लगा है जो संगीतमय है।]. futurity.org (अंग्रेज़ी में). फ्यूचूरिटी. मूल से 22 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 अप्रैल 2016. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  8. "Zoothera salimalii: Himalayan forest thrush discovered in India and China through musical song" [जूथेरा सालिमअली: भारत और चीन में गाने के संगीत से हिमालयी वन चिड़िया का पता चला।] (अंग्रेज़ी में). आईबीएन टाइम्स. 21 जनवरी 2016. मूल से 22 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 जनवरी 2016. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  9. Alström, Per; Rasmussen, Pamela C.; Zhao, Chao; Xu, Jingzi; Dalvi, Shashank; Cai, Tianlong; Guan, Yuyan; Zhang, Ruiying; Kalyakin, Mikhail V.; Lei, Fumin; Olsson, Urban (2016). "Integrative taxonomy of the Plain-backed Thrush (Zoothera mollissima) complex (Aves, Turdidae) reveals cryptic species, including a new species". Avian Research. 7 (1): 1–39. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 2053-7166. डीओआइ:10.1186/s40657-016-0037-2.
  10. "New bird with amazing voice 'like Adele' discovered in India" [अद्भुत स्वर के साथ एक नया पक्षी।] (अंग्रेज़ी में). फॉक्स न्यूज़. 25 जनवरी 2016. मूल से 27 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 जनवरी 2016. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें