जेनिफ़र लॉरेंस

अमेरिकी अभिनेत्री

जेनिफ़र श्रेडर लॉरेंस एक अमेरिकी अभिनेत्री हैं।[1] २०१५ एवं २०१६ में ये विश्व की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री थीं।[2]

जेनिफ़र लॉरेंस

वैनिटी फ़ेयर सीक्रेट टैलेंट में जेनिफ़र लॉरेंस
जन्म जेनिफ़र श्रेडर लॉरेंस
15 अगस्त १९९० (१९९०-08-15) (आयु 33)
लुइसविल, अमेरिका
राष्ट्रीयता अमेरिकी
पेशा अभिनेत्री
जीवनसाथी कुक मैरोने (वि॰ 2019)
साथी निकोलस हॉल्ट (2010-2014)
डैरेन एरोनोफ्सकी (2016-2017)
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}
हस्ताक्षर
वेबसाइट
jenniferslawrence.com

आरंभिक जीवन संपादित करें

जेनिफ़र श्रेडर लॉरेंस का जन्म १५ अगस्त १९९० को लुइसविल, यू॰ एस॰ ए॰ में हुआ था।[3] इन्होंने १४ वर्ष की आयु में रंगमंच पर अभिनय करना आरंभ कर दिया था।[3]

अभिनय संपादित करें

जेनिफ़र ने २०१२ में हाउस एट द एंड ऑफ़ द स्ट्रीट नामक एक डरावनी फ़िल्म में एलिसा नामक लड़की की भूमिका निभाई जो एक नए घर में रहने आती है और कई डरावनी घटनाओं के बाद घर को छोड़ देती है।[4] लॉरेंस ने उस ही वर्ष सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक फ़िल्म की थी जिसके लिए इन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर पुरस्कार जीता।[5] वर्ष २०१६ में लॉरेंस ने पैसेंजर्स नामक एक रोमांटिक साइंस-फिक्शन फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी।[6] इन्होंने २०१८ में थ्रिलर फ़िल्म रेड स्पैरो की।[7]

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

२०१४ में जेनिफ़र लॉरेंस और कई दूसरी महिला हस्तियों की दर्जनों नग्न तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर फ़ाश कर दी गयी थीं।[8] इन्होंने कहा कि इन्हें ऐसा लग रहा था मानो इनका सामूहिक बलात्कार हो रहा है। जेनिफ़र ने एक पत्रिका को बताया था कि यह लीक एक 'यौन अपराध' और 'यौन हिंसा' है। इन्होंने कहा कि अन्य पीड़िताओं के विपरीत, ये एप्पल इंक॰ पर मुक़द्दमा नहीं करेंगी।[9]

२०१८ में अमेरिकी फ़िल्म निर्माता और सिद्ध यौन अपराधी हार्वे वीनस्टीन के मुक़द्दमे के दौरान उनकी एक पीड़िता ने बताया कि हार्वे ने जेनिफ़र के साथ सोने का दावा किया था जिसके कारण ये आज एक सफल ऑस्कर विजयी अभिनेत्री हैं। लेकिन, लॉरेंस ने शीघ्र ही अपना एक बयान जारी कर अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की बात का खंडन किया।

२०१८ में लॉरेंस ने एक आर्ट गैलरी निर्देशक कुक मैरोने को डेट करना आरंभ किया। दोनों ने फ़रवरी २०१९ में मँगनी की और उस ही वर्ष अक्टूबर में विवाह भी कर लिया।[10]

फ़िल्में संपादित करें

साल फ़िल्म किरदार विधा
२०१२ हाउस एट द एंड ऑफ़ द स्ट्रीट एलिसा
सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक
२०१६ पैसेंजर्स
२०१८ रेड स्पैरो

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "ये है हॉलीवुड टॉप एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस, तस्वीरों में देखिये HOT अंदाज़". मूल से 14 अगस्त 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 जुलाई 2017.
  2. "emma stone: एमा स्टोन बनीं सबसे अधिक कमाई वाली ऐक्ट्रेस - the world highest paid actresses 2017 is emma stone". Navbharat Times. मूल से 30 दिसंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-12-30.
  3. "इतने करोड़ की संपति की मालकिन है ये एक्ट्रैस, कभी अश्लील फोटोज हुए थे लीक". Bollywoodtadka. 2017-08-16. मूल से 30 दिसंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-12-30.
  4. "डर भगाना चाहती थी लॉरेंस". Amar Ujala. अभिगमन तिथि 2019-12-29.
  5. "ऑस्कर समारोह में ड्रिंक करके जेनिफर ने मचाया बवाल". Amar Ujala. मूल से 7 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-12-29.
  6. "साइंस फिक्शन फिल्म के शौकीन हैं तो जरूर देखना 'पैसेंजर्स'". Amar Ujala. मूल से 13 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-12-29.
  7. "Jennifer Lawrence: ऐक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस की ड्रेस पर उठे सवाल, यूं दिया जवाब - viral content actress jennifer lawrence shuts down the trollers who trolled her for versace dress". Navbharat Times. मूल से 30 दिसंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-12-30.
  8. "जानी मानी हस्तियों की अंतरंग तस्वीरें चोरी". BBC News हिंदी. अभिगमन तिथि 2019-12-23.
  9. "जब हुई थी 100 सेलिब्रेटी की न्यूड PHOTOS लीक". aajtak.intoday.in. मूल से 26 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-12-23.
  10. "हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड कुक मैरोने से की शादी". Amar Ujala. मूल से 29 अक्तूबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-12-23.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें