जे शॉन

ब्रिटिश गायक-गीतकार तथा रिकॉर्ड निर्माता

कमलजीत सिंह झूटी[1][2] (जन्म: २६ मार्च १९८१), जिन्हें जे शॉन के नाम से बेहतर जाना जाता है, एक ब्रिटिश गायक और गीतकार हैं।[3] उन्होंने ब्रिटेन के एशियाई अंडरग्राउंड दृश्य में ऋषि रिच प्रोजेक्ट के सदस्य के रूप में "डांस विद यू" गीत के साथ शुरुआत की, जो कि २००३ में यूके सिंगल्स चार्ट पर नंबर १२ पर पहुंच गया। इसके बाद उन्होंने वर्जिन रिकॉर्ड्स के साथ अनुबंध कर लिया, और फिर २००४ में एक एकल कलाकार के रूप में उनके दो गीत यूके शीर्ष १० हिट रहे: नंबर ६ पर "आइज़ ऑन यू" और नंबर ४ पर "स्टोलन"। ये दोनों ही गीत उनकी डेब्यू एल्बम, मी अगेन्स्ट माईसेल्फ में शामिल थे,[4] जो ब्रिटेन में तो केवल मामूली सफलता प्राप्त कर पायी, परन्तु पूरे एशिया में दो मिलियन से अधिक प्रतियों की बिक्री के साथ उनकी आज तक की सबसे सफल एल्बम बनी हुई है।[5][6] ऋषि रिच प्रोजेक्ट का सदस्य होने के अतिरिक्त, शॉन भांगड़ा–आर&बी फ्यूज़न के पायनियर भी थे, और इसने ही उनकी पहली एल्बम को विश्वव्यापी दक्षिण एशियाई डायस्पोरा के बीच लोकप्रिय बनाने में मदद की।[7]

जे शॉन

२०११ में शॉन
जन्म कमलजीत सिंह झूटी
२६ मार्च १९८१
हाउंस्लो,
लंदन, इंग्लैंड
जीवनसाथी तारा प्रसाद (वि॰ 2009)
बच्चे

२००६ में शान ने अंततः वर्जिन छोड़ दिया और अपने स्वयं के स्वतंत्र लेबल, जेडड रिकॉर्ड्स की स्थापना की। लगभग चार वर्षों के अंतराल के बाद, उन्होंने २००८ में "राइड इट" गीत जारी किया, जो ब्रिटेन में नंबर ११ पर पहुंच गया, और कई पूर्वी यूरोपीय देशों के संगीत चार्टों में सबसे ऊपर रहा था, जैसे रोमानिया में, जहां यह उस साल के सर्वाधिक बिकने वाले एकल गीतों में से एक था। इस सफलता को उन्होंने "टुनाइट" तथा "मे बी" जैसे हिट गीतों के साथ जारी रखा।[8] ये गीत उनकी दूसरी एल्बम, माई ओन वे में शामिल किये गये थे, जो यूके एल्बम चार्ट पर नंबर ६ तक पहुंच गयी, और यूके आर&बी चार्ट में शीर्ष स्थान पर रही। लगभग इसी समय में उन्होंने अपने आर&बी संगीत में इलेक्ट्रोपॉप शैली की ध्वनियों का भी अधिक उपयोग करना शुरू किया।[9]

२००८ के अंत तक उन्होंने कैश मनी रिकॉर्ड्स के साथ अनुबंध कर लिया था। २००९ में, उनके अमेरिकी डेब्यू एकल गीत "डाउन" ने बिलबोर्ड हॉट १०० में शीर्ष स्थान हासिल किया, जिससे वह हॉट १०० चार्ट के शीर्ष पर पहला यूके अर्बन शैली का गीत, तथा शॉन शीर्ष गीत गाने वाले पहले दक्षिण एशियाई मूल के कलाकार बन गये।[10] "डाउन" २००९ का सातवां सर्वाधिक बिकने वाला गीत था, और इसने उस वर्ष संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन मिलियन से अधिक प्रतियां बेचीं,[11][12][13][14][15] जो अंततः छह मिलियन तक पहुंच गईं,[16] और इसने शॉन को उस समय अमेरिकी चार्ट इतिहास में सबसे सफल ब्रिटिश / यूरोपीय पुरुष अर्बन कलाकार बना दिया।[17][18] इसके कुछ समय बाद ही शॉन का एक दूसरा गीत "डू यू रीमेम्बेर" भी ज़बरदस्त हिट रहा, जिसने अमेरिका में दस लाख से अधिक प्रतियां बेची,[19] और हॉट १०० चार्ट पर शीर्ष दस में रहा।[20] इसके बाद उन्होंने अपनी अमेरिकी डेब्यू एल्बम ऑल और नथिंग जारी की, जो यूएस बिलबोर्ड २०० पर नंबर ३७ पर, और जापानी एल्बम चार्ट "ओरिकॉन" पर ग्यारहवें स्थान पर रही। २००९ के बिलबोर्ड के हॉट १०० कलाकारों में शॉन को ३५वां स्थान प्राप्त हुआ था।[21]

डिस्कोग्राफ़ी संपादित करें

  • मी अगेन्स्ट माईसेल्फ (२००४)
    1. "इंट्रो"
    2. "आइज़ ऑन यू"
    3. "वन नाईट"
    4. "डोंट रश"
    5. "ऑन & ऑन"
    6. "स्टोलन"
    7. "कम विद मी"
    8. "होल्डिंग ऑन"
    9. "इंटरल्यूड"
    10. "डांस विद यू"
    11. "मैन्स वर्ल्ड"
    12. "आई बिलीव इन यू"
    13. "वन मिनट"
    14. "मेरी जान"
    15. "मी अगेन्स्ट माईसेल्फ"
    16. "यू डोंट नो मी"
    17. "हू इस कमलजीत"

  • माई ओन वे (२००८)
    1. "राइड इट"
    2. "मेबी"
    3. "आई वोट टेल"
    4. "स्टे"
    5. स्टक इन द मिडल
    6. गुड एनफ
    7. क्राई
    8. ऑल और नथिंग
    9. रनअवे
    10. वेटिंग
    11. यूस्ड टू लव हर
    12. जस्ट अ फ्रेंड
    13. मर्डर
    14. ईज़ी एस १,२,३

  • ऑल और नथिंग (२००८)
    1. डू यू
    2. फायर
    3. डाउन
    4. डू यू रिमेंबर
    5. राइड इट
    6. लव लाइक दिस
    7. इफ आई ऐंट गॉट यू
    8. वॉर
    9. क्राई
    10. ऑल और नथिंग
    11. स्टक इन द मिडल
    12. स्टे
    13. लाइट्स ऑफ़
    14. डाउन (कैंडल लाइट रीमिक्स)

  • नीयन (२०१३)
    1. नीयन
    2. लकीएस्ट मैन
    3. वर्ड्स
    4. वेयर यू आर
    5. गन्स एंड रोजेज
    6. मार्स
    7. मिस पॉपुलर
    8. क्लोज तो यू
    9. डीप एंड
    10. वर्थ इट ऑल
    11. पैसेंजर साइड
    12. ऑल ऑन योर बॉडी
    13. ब्रेक ऑफ़ डॉन
    14. यूनिवर्स
    15. बैक टू लव
    16. सो हाई
    17. २०१२ (इट ऐंट द एंड)
    18. आई एम ऑल योर्स

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Jassi, Pallavi (27 सितम्बर 2008). "Jay Talking". Express India. मूल से 5 सितम्बर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 मई 2009. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  2. Price, Simon (14 November 2004). "Nick Cave, Brixton Academy, London Jay Sean, Scala, London". The Independent. मूल से 28 जुलाई 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 May 2009. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  3. Nadeska Alexis (3 December 2009). "Jay Sean Says He's a 'More Serious' Beatboxer Than Justin Timberlake". The BoomBox. मूल से 12 दिसंबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 December 2009.
  4. Jason Cheah (15 October 2007). "Smooth R&B". The Star. मूल से 15 अक्तूबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 December 2009.
  5. Bill Lamb. "Jay Sean". About.com. मूल से 24 सितंबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 December 2009.
  6. Nick Duerden (6 December 2009). "Jay Sean: Ahead of the race". The Independent. London. मूल से 8 दिसंबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 December 2009.
  7. यू ट्यूब पर Jay Sean- Interview part 1/3 देखें।
  8. "Japan Hot 100". Billboard charts. 8 August 2008. मूल से 10 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 December 2009.
  9. McCormick, Neil (24 March 2010). "Jay Sean and Taio Cruz wowing America". Daily News. New York. मूल से 24 अगस्त 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 September 2011.
  10. Jay Sean's the Urban US legend, Daily Mirror, 10 October 2009, मूल से 13 अक्तूबर 2009 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 30 September 2009 Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  11. Keith Caulfield (6 January 2010). "Taylor Swift Edges Susan Boyle For 2009's Top-Selling Album". Billboard. मूल से 27 अप्रैल 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 January 2009.
  12. "Jared Cotter – From American Idol to Idol Hit Maker". rPulse. 18 November 2009.
  13. "Jay Sean Bio, Facts, Family". Celebrities Facts. अभिगमन तिथि 2019-11-08.
  14. यू ट्यूब पर Jay Sean performing at z100's ALL ACCESS LOUNGE देखें।
  15. Arifa Akbar (30 October 2009). "After 2,000 gigs, Hounslow singer tops the US charts". London: The Independent. मूल से 26 जनवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 October 2009. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  16. "Searchable Database". Recording Industry Association of America. मूल से 26 June 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 June 2011.
  17. Youngs, Ian (23 September 2009). "British R&B star conquers America". BBC News. मूल से 26 सितंबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 October 2009.
  18. "Jay Sean Live Interview with Jessie Jordan Q102 Philadelphia Jingle Ball". StreetTalkin. 14 December 2009. मूल से 8 दिसंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 December 2009.
  19. Alan Jones (5 February 2010). "Lady Antebellum top US chart". Music Week. मूल से 7 फ़रवरी 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 February 2010.
  20. [[[:साँचा:BillboardURLbyName]] "Jay Sean"] जाँचें |url= मान (मदद). Billboard charts. अभिगमन तिथि 31 December 2009.
  21. "Best of 2009: Hot 100 Artists". Billboard charts. मूल से 4 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 December 2009.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें