जोनाकी (असमिया : জোনাকী, अर्थ : चाँदनी) असमिया भाषा की एक प्रसिद्ध पत्रिका थी जो १८८९ में कोलकाता से प्रकाशित हुई थी। यह असमिया भाषा उन्नति साधिनी सभा की मुखपत्रिका भी थी। इसके प्रथम सम्पादक चन्द्र कुमार अग्रवाल थे।