झलक दिखला जा
झलक दिखला जा एक भारतीय वास्तविक टेलिविज़न कार्यक्रम है जिसका प्रारूप ब्रिटेन के बीबीसी वन चैनल के एक नृत्य-केन्द्रित कार्यक्रम से लिया गया है।[1]
झलक दिखला जा | |
---|---|
![]() | |
शैली |
नृत्य मनोरंजन |
निर्माण का देश | भारत |
मूल भाषा(एं) | हिन्दी |
सत्र संख्या | 07 |
निर्माण कंपनी | बीबीसी वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन इंडिया |
प्रसारण | |
मूल चैनल |
सोनी टीवी (2006–2011) कलर्स टीवी(2012–वर्तमान) |
मूल प्रसारण | 7 सितम्बर 2006 – वर्तमान |
सत्र – 6संपादित करें
झलक दिखला जा के छठे सत्र की मेजबानी कपिल शर्मा एवं मनीष पॉल ने की। इस सत्र में माधुरी दीक्षित, रेमो डीसूजा तथा करण जौहर ने निरीक्षक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले उम्मीदवार—
- शान
- दृष्टि धामी
- करनवीर बोहरा
- सिद्धार्थ शुक्ला
- श्वेता तिवारी
- आरती छाबड़िया
- एकता कौल
- लोरेन गॉटलिब
- सुरेश मेनन
- कृष्णम्माचारी श्रीकांत
- मेघना मलिक
- सोनाली मजूमदार
- मुक्ति मोहन
- सना सईद
- करण पटेल
- आरजे. मंत्रा
कार्यक्रम का अंतिम चरण 14 सितम्बर 2013 को प्रसारित हुआ और दृष्टि धामी एवं सलमान युसुफ खान की जोड़ी विजेता रही।[2]
सत्र - 7संपादित करें
झलक दिखला जा का 7 वां सत्र 07 जून 2014 को आरंभ हुआ। कार्यक्रम की मेजबानी रणवीर शौरी[3] तथा दृष्टि धामी ने की। लेकिन कार्यक्रम के चौथे सप्ताह में दृष्टि धामी की जगह मनीष पॉल ने ले ली। रेमो डीसूजा, माधुरी दीक्षित एवं करण जौहर निरीक्षक की भूमिका निभा रहे हैं।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगी— एस. श्रीसंथ, सोफी चौधरी, पूरब कोहली, करन टेकर, मौनी रॉय, किकू शारदा, शक्ति मोहन, सुखविंदर सिंह, अक्षत सिंह, आशीष शर्मा, कृतिका कमरा, विजे एंडी, पूजा बोस[4]
सत्र- 8संपादित करें
झलक दिखला जा रीलोडेड[5]; इसे पहले भी होस्ट रह चुके मनीष पॉल द्वारा होस्ट किया गया है। [6] पिछले सीजन से इस बार जज के रूप में करण जौहर ही झलक में दिखाई देंगे। शाहिद कपूर, लॉरेन गॉटलिब और गणेश हेगड़े इस बार झलक के नये जज हैं।[7]
सीजन 8 के प्रतियोगियों इस प्रकार हैं: शमिता शेट्टी, स्कारलेट विल्सन, दीपिका सैमसन, सुभरीत कौर रफ़्तार, आशीष चौधरी, राधिका मदन, विवियन डीसेना, फैजल खान, कविता कौशिक, मोहित मलिक और सनाया ईरानी।
सन्दर्भसंपादित करें
- ↑ "नृत्य-कक्ष कार्यक्रमों का संसार". बीबीसी न्यूज़. मूल से 19 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अगस्त 2014.
- ↑ "दृष्टि धामी ने जीता 'झलक दिखला जा 6'". आईबीएन लाइव. मूल से 29 सितंबर 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 अगस्त 2014.
- ↑ "रणवीर शौरी 'झलक दिखला जा 7' में सह-प्रस्तोता के रूप में". बिहारप्रभा न्यूज़. मूल से 12 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 अगस्त 2014.
- ↑ "'झलक दिखला जा 7' के प्रतियोगियों की सूची प्रदर्शित (पूर्ण सूची देखें)". मूल से 23 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 अगस्त 2014.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से 18 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जुलाई 2015.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से 9 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जुलाई 2015.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से 14 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जुलाई 2015.