टक्स

पेंगुइन चरित्र और लिनक्स कर्नल का आधिकारिक ब्रांड चरित्र

टक्स एक पेंगुइन चरित्र और लिनक्स कर्नल का आधिकारिक ब्रांड चरित्र है।[1] मूल रूप से यह लोगो 'लिनक्स लोगो प्रतियोगिता' में बनाया गया, टक्स लिनक्स के लिए सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाला आइकन है। हालांकि विभिन्न लिनक्स वितरण विभिन्न शैलियों में टक्स का चित्रण करते हैं। इस चरित्र का उपयोग कई लिनक्स कार्यक्रमों में भी किया जाता है। यह समान्यतः लिनक्स के लिए एक प्रतीक है।

टक्स, जैसा कि मूल रूप से 1996 में लैरी इविंग द्वारा रेखापुंज छवि के रूप में तैयार किया गया था।

इतिहास संपादित करें

उत्पत्ति संपादित करें

 
लिनस टॉर्वाल्ड्स की "पसंदीदा पेंगुइन तस्वीर", जो टक्स के लिए प्रेरणा के रूप में उपयोग की गयी है

लिनक्स ब्रांड चरित्र पेंगुइन की अवधारणा लिनक्स के निर्माता लिनुस टॉर्वाल्ड्स ने दी। टक्स को 1996 में लैरी इविंग द्वारा बनाया गया था। इसका सुझाव एलन कॉक्स द्वारा दिया गया था।[2] और लिनक्स कर्नल मेलिंग सूची पर लिनुस टॉर्वाल्ड्स द्वारा इसे और अधिक परिष्कृत किया गया।[3] टॉर्वाल्ड्स ने इसकी प्रेरणा एक एफ़टीपी जालस्थल पर मिली एक छवि से ली।[4] पेंगुइन को "टक्स (TUX)" कहने वाले पहले व्यक्ति जेम्स ह्यूजेस थे, जिन्होंने कहा था कि यह "टॉर्वाल्ड्स यूनिक्स" शब्द से लिया गया है, जिसमें 'टी' अक्षर "टॉर्वाल्ड्स" से और बाकी 'यू' और 'एक्स' क्रमशः यूनिक्स का पहला और अंतिम अक्षर है।[5] हालांकि, टक्स टक्सीडो का एक संक्षिप्त नाम भी है, जब कोई पेंगुइन देखता है तो यह आउटफिट अक्सर ध्यान में आता है।

टक्स को मूल रूप से लिनक्स लोगो प्रतियोगिता के लिए प्रस्तुत किया गया था। इस तरह की तीन प्रतियोगिताएं हुईं; टक्स ने उनमें से कोई भी नहीं जीती। इसका कारण यह है कि टक्स को औपचारिक रूप से लिनक्स के ब्रांड चरित्र के रूप में जाना जाता है, न कि लोगो के रूप में।[6] लॉरी इविंग द्वारा टक्स का निर्माण[7] किया गया था, जो एक मुफ्त सॉफ्टवेयर ग्राफिक्स पैकेज गिंप (GIMP) का पहला सार्वजनिक रूप से जारी[8] संस्करण (0.54) है। यह उनके द्वारा निम्न शर्त के तहत जारी किया गया था:[9]

Permission to use and/or modify this image is granted provided you acknowledge me lewing@isc.tamu.edu and The GIMP if someone asks.

टज़ (Tuz) 2009 संपादित करें

 
टज़, तस्मानियाई डैविल (2009)

टज़, एक नकली पेंग्विन चोंच पहनने वाला तस्मानियाई डैविल लिनक्स डॉट कोन्फ़ डॉट एयू (linux.conf.au) सम्मेलन का ब्रांड चरित्र था। यह लिनक्स कर्नेल के संस्करण 2.6.29 के लिए लोगो के रूप में लिनुस टोरवाल्ड्स द्वारा चुना गया[10] जो कि डिस्नेल फेशियल डिजीज के कारण तस्मानियाई डैविल प्रजातियों को विलुप्त होने से बचाने के प्रयास के समर्थन के लिए है।[11]

चित्र दीर्घा संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Linux Logos and brand characters. linux.org
  2. Re: Linux logo Archived 2018-09-10 at the वेबैक मशीन. Ussg.iu.edu (1996-05-02). Retrieved on 2013-07-04.
  3. Re: Linux Logo prototype Archived 2012-05-30 at archive.today. Ussg.iu.edu (1996-05-09). Retrieved on 2013-07-04.
  4. Re: Linux logo Archived 2019-10-15 at the वेबैक मशीन. Lkml.org. Retrieved on 2013-07-04.
  5. Re: Let's name the penguin! (was: Re: Linux 2.0 really _is_ released..) Archived 2007-07-01 at the वेबैक मशीन. Ussg.iu.edu (1996-06-10). Retrieved on 2013-07-04.
  6. The History of Tux the Linux Penguin Archived 2018-09-12 at the वेबैक मशीन. Sjbaker.org. Retrieved on 2013-07-04.
  7. Larry Ewing. "Notes on creation". मूल से 22 फ़रवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2007-07-31.
  8. Bunks, Carey (2000). Grokking the GIMP. New Riders. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-7357-0924-6.
  9. Larry Ewing. "Linux 2.0 Penguins". मूल से 21 मई 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2006-06-25.
  10. Linus' git commit from Rusty Russell[मृत कड़ियाँ]. Git.kernel.org. Retrieved on 2013-07-04.
  11. The kernel gets a new logo Archived 2019-10-15 at the वेबैक मशीन. LWN.net (2009-03-17). Retrieved on 2013-07-04.