टाइगर जोगिन्द्र सिंह (अंग्रेजी: Tiger Joginder Singh) एक भारतीय पेशेवर पहलवान थे। वह किंग काँग के साथ ऑल-एशिया टैग टीम चैंपियनशिप जीतने वाले पहले पहलवान थे।[1]

टाइगर जोगिन्द्र
जन्मनामजोगिन्द्र सिंह
जन्म1919
पंजाब प्रांत (ब्रिटिश भारत)
मृत्युअगस्त 1, 1990(1990-08-01) (उम्र एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित < ऑपरेटर।)
पेशेवर कुश्ती करियर
रिंग नामटाइगर जोगिन्द्र
टाइगर जोगिन्द्र सिंह
कद5 फुट 10 इंच
वज़न122 किग्रा
शहरपंजाब
प्रशिक्षकहरनाम सिंह
पदार्पण1945

पेशेवर कुश्ती का सफ़र संपादित करें

सिंगापुर संपादित करें

सन् 1948 में टाइगर जोगिन्द्र को ग्रेट वर्ल्ड कुश्ती द्वारा साइन किया गया, जहाँ इन्होंने किंग काँग, बिल वर्ना, सीली समारा जैसे पहलवानों से कुश्तियाँ लड़कर विश्व भर में ख्याति प्राप्त की।[2]

भारत संपादित करें

सन् 1954 में रुस्तम-ए-हिन्द प्रतियोगिता के फाइनल में इन्हे दारा सिंह के हाथों शिकस्त मिलीं।[3] सन् 1959 में एक और पेशेवर कुश्ती प्रतियोगिता काॅमनवेल्थ चैंपियनशिप को जीतने में भी वह असफलह रहे।[4]

जापान संपादित करें

16 नवम्बर 1955 को वह जापान रेस्लिंग एसोसिएशन में किंग काँग के साथ ऑल एशिया टैग टीम चैंपियनशिप को जीतने में सफल रहे। फाइनल मुकाबले में उन्होंने रिकीडोज़न व हेरोल्ड सकाटा को पराजित किया।[1]

फ़िल्में संपादित करें

जोगिन्द्र ने कुश्ती के साथ फिल्मों मे भी हाथ अजमाया।

वर्ष फ़िल्म भूमिका टिप्पणी
1964 सैमसन हिन्दी फ़िल्म
रुस्तम-ए-रोम प्लेटो
जग्गा पंजाबी फ़िल्म
हरक्यूलस पहलवान हिन्दी फ़िल्म
बादशाह
संध्या दीप्र शिखा बंगाली फ़िल्म
1965 सात समुंद्र पार पहलवान हिन्दी फ़िल्म
रुस्तम-ए-हिन्द पहलवान
महाभारत
1966 रुस्तम कौन
इंसाफ

कुश्ती में संपादित करें

  • कोबरा होल्ड[5]
  • साइड हेडलाॅक
  • आर्म रेंच
  • किक

चैंपियनशिप और उपलब्धियाँ संपादित करें

  • जापान रेस्लिंग एसोसिएशन
    • ऑल-एशिया टैग टीम चैंपियनशिप (1 बार)- किंग काँग के साथ

संदर्भ संपादित करें

  1. "AJPW All Asia Tag Team Championship official title history" (जापानी में). All-Japan.co.jp. मूल से 2007-08-11 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2007-08-29.
  2. "King Kong v. Tiger Joginder again, p.7". Singapore Free Press. 3 February 1949. मूल से 4 जून 2016 को पुरालेखित.
  3. "FREE-STYLE WRESTLING: DARA SINGH CROWNED CHAMPION OF BHARAT". Bombay: The New Indian Express. 13 June 1954. मूल से 14 नवंबर 2016 को पुरालेखित.
  4. "Dara Singh - the champion loses his final fight". New Delhi: India Today. 12 July 2012. मूल से 2 जून 2016 को पुरालेखित.
  5. "'TIGER' HAS A 'COBRA GRIP', p.7". Singapore Free Press. 4 April 1952. मूल से 4 जून 2016 को पुरालेखित.

बाहरी कडियाँ संपादित करें