टेमी चाय भारत के सिक्किम राज्य के दक्षिण सिक्किम में स्थित टेमी चाय बगान की चाय है।[1] ज़िला मुख्यालय नामची से उत्तर पूर्व में दामथांग और तेमी बाजार के बीच 177 हेक्टेयर (440 एकड़) इलाके में फैला यह चाय बागान तेंदोंग पर्वत श्रेणी की ढलान पर स्थित है।[2] यह चाय बगान 1969 में सिक्किम सरकार द्वारा शुरू किया गया था और सिक्किम का एकमात्र चाय बागान है। यहाँ की चाय विश्व बाज़ार में ऊँचे दर्ज़े की चाय मानी जाती है।[3] इसे सिक्किम के अंतिम नरेश (चोग्याल) के प्रयासों से स्थापित किया गया था और स्थानीय लोगों के अलावा तिब्बती शरणार्थियों को भी रोज़गार मिला।[1]

टेमी चाय
टेमी चाय बागान का एक दृश्य
प्रकारचाय, ग़ैर-एल्कोहलिक पेय
उत्पादकटेमी चाय बागान
वितरककुछ मात्रा में निर्धारित वितरकों द्वारा
स्थानीय विक्रय
शुरूआत1969 (बागान स्थापना)
1974 (चाय बोर्ड स्थापित)
रंगकाला
फ़्लेवरगहरी सुगंध और स्वाद
प्रयुक्त सामग्रीचाय
अन्य रूपटेमी चाय, सिक्किम सोलजा
सिक्किम खांचोन्जोंगा, मिस्टीक

बगान संपादित करें

बागान के निर्माण से पहले यह इलाका एक शेर्पा गाँव था जिसका रकबा तकरीबन 10 था और यहाँ वन विभाग की पौधशाला (नर्सरी) थी। यह पौधशाला बीसवीं सदी की शुरुआत के दशक में  बनी एक स्कॉटलैंड की मिशनरी बिल्डिंग के आसपास थी जिस मंडल स्तरीय वन अधिकारी का कार्यालय और निवास था। ब्रिटिश काल में यह स्कॉटिश मिशनरी इस इलाके का प्रमुख लैंडमार्क थी। बाद में 1954 में इसे सिक्किम सरकार ने अधिग्रहीत कर लिया।

इस परियोजना की शुरुआत अंतिम सिक्किम नरेश चोग्याल पाल्देन थोन्दुप नामग्याल के प्रयासों से शुरू हुई और 1969 में इसकी स्थापना हुई। यह बागान सिक्किम सरकार द्वारा गठित एक टी बोर्ड के मातहत कार्य करता है जिसका नाम ‘संग-मारतम टी ग्रोवर्स कोऑपरेटिव सोसायटी' है। संग मातरम सोसायटी की स्थापना 1998 में हुई।[4]

टेमी चाय बागान कुल 177 हेक्टेयर (440 एकड़) क्षेत्रफल विस्तार लिए हुए है जो तेंदोंग पहाड़ के ढाल पर है। यहाँ की मिट्टी दोमट प्रकार की है और ढाल की प्रवणता 30–50% है। यह इलाका मृदा अपरदन अर्थात् मिट्टी के कटाव से भी कुछ हद तक प्रभावित है और बीच बीच में पथरीली ज़मीन के टुकड़े भी हैं।[5]

उत्पादन संपादित करें

 
चाय बागान में स्थित चेरी रिज़ॉर्ट

भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा सिक्किम के 2005 के एक अध्ययन में बताया गया कि टेमी चाय बागान में 406 मजदूरऔर 43 अन्य कर्मचारी कार्यरत थे। यहाँकीतत्कालीन औसत वार्षिक उत्पादन क्षमता लगभग 100 टन (एक लाख किलोग्राम) थी।[6]

यहाँ जैविक चाय के उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। टेमी चाय को भारतीय चाय बोर्ड द्वारा वर्ष 1994 और 1995 के लिए "अखिल भारतीय गुणवत्ता पुरस्कार" प्रदान किया गया था।[4]

पर्यटन संपादित करें

यह बागान केवल चाय उत्पादन के लिए ही नहीं प्रसिद्ध है बल्कि सिक्किम का एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण भी है।[7] यहाँ पर्यटक हरे बागान के दृश्य के साथ कंचनजंघा पर्वत की ऊँची चोटियों का अवलोकन कर सकते हैं। आमतौर पर लोग यहाँ सर्दियों की शुरुआत में जाना पसंद करते हैं जब मौसम ठंडा लेकिन साफ़ होता है और दृश्यावलोकन के लिए अच्छा होता। नवंबर का महीना सबसे बेहतर माना जाता है जब यहाँ चेरी के पेड़ों में फूल आते हैं।[7] वसंत के समय को भी यहाँ घूमने के लिए बेहतरीन माना जाता है।[8]

चित्र दीर्घा संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. खगेन्‍द्रमणि, प्रधान. "सिक्किम की सुगंध-टेमी चाय". pib.gov.in. पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार. अभिगमन तिथि 26 मार्च 2020.
  2. "Temi Tea Garden" [टेमी चाय बागान]. sikkimstdc.com (अंग्रेज़ी में). सिक्किम पर्यटन विकास कार्पोरेशन. मूल से 30 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 मार्च 2020.
  3. "Temi Tea Garden" [टेमी चाय बागान]. southsikkim.nic.in (अंग्रेज़ी में). सिक्किम सरकार. अभिगमन तिथि 26 मार्च 2020.
  4. एस. सी. भट्ट, गोपाल के. भार्गव (2005). Land and people of Indian states and union territories: (vol. 24) Sikkim [भारत के राज्यों की भूमियाँ और यहाँ के लोग: (भाग 24) सिक्किम]. ज्ञान पब्लिशिंग हाउस. पपृ॰ 129–. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-7835-380-7.
  5. "Eco Destinations Of Sikkim" [सिक्किम के इको-गम्यस्थल] (PDF). टेमी चाय बागान. एन्विस सिक्किम: राष्ट्रीय सूचना केंद्र. मूल (pdf) से 2009-04-10 को पुरालेखित.
  6. "Tea in Sikkim: Profile of the State Occupational Pattern" [सिक्किम में चाय: राज्य प्रतिरूपों की एक प्रोफाइल]. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार. मूल से 2010-12-18 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-06-02.
  7. "Temi Tea Estate in Sikkim" [सिक्किम में टेमी बागान]. www.tourism-of-india.com (अंग्रेज़ी में). मूल से 23 फ़रवरी 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 मार्च 2020.
  8. "Temi Tea Garden in Sikkim: Best Time to Visit" [सिक्किम में टेमी चाय बागान: जाने का बेहतरीन समय]. eSikkim Tourism. अभिगमन तिथि 26 मार्च 2020.

निर्देशांक: 27°14′12″N 88°25′20″E / 27.2367°N 88.4222°E / 27.2367; 88.4222