टोरोंटो

ओंटेरियो प्रांत, कनाडा की राजधानी
(टोरण्टो से अनुप्रेषित)

टोरोंटो (Toronto; /təˈrɒnt/)[7][8][9] कैनेडियन प्रांत ओंटेरियो की राजधानी है। 2016 में 27,31,571 की आबादी के साथ,[10] यह कनाडा का सबसे आबाद शहर है और उत्तर अमेरिका का चौथा सबसे आबाद शहर है। यह शहर 'गोल्डन हॉर्सशू' ढेर का केंद्र है।[11] जबकि ग्रेटर टोरोंटो की आबादी 2016 में 64,17,516 थी। टोरोंटो व्यापार, वित्त, कला और संस्कृति का एक अहम केंद्र है और इसे दुनिया के सबसे बहुसांस्कृतिक एवं कॉस्मोपॉलिटन शहरों में से एक का दर्जा दिया गया है।[12][13][14]

टोरोंटो
शहर (प्रथम टीयर)
City of Toronto
टोरोंटो का झंडा
ध्वज
टोरोंटो का आधिकारिक सील
राज्य-चिह्न
Official logo of टोरोंटो
शब्द-चिह्न
ध्येय: विविधता हमारी शक्ति[1][2]
राष्ट्रकनाडा
प्रांतओंटेरियो
बस्ती1750 (फोर्ट रूले के रूप में)[3]
स्थापित17 अगस्त 1793 (यॉर्क के रूप में)
निगमित6 मार्च 1834 (टोरोंटो के रूप में)
एकीकृत1 जनवरी 1998 (टोरोंटो नगर के रूप में)
शासन
 • प्रणालीप्रथम टीयर नगर पालिका और महापौर-सभा प्रणाली
 • महापौरजॉन टोरी
क्षेत्रफल
 • शहर630.20 किमी2 (243.32 वर्गमील)
 • नगरीय1792.99 किमी2 (692.28 वर्गमील)
 • महानगर5905.71 किमी2 (2,280.21 वर्गमील)
ऊँचाई76.5 मी (251.0 फीट)
जनसंख्या (2016 जनगणना)[5]
 • शहर27,31,571 (प्रथम)
 • घनत्व4334.4 किमी2 (11,226 वर्गमील)
 • महानगर5,429,524[4]
 • ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र (मेट्रो)64,17,516 (प्रथम)
 • क्षेत्र92,45,438
वासीनामटोरोंटोनियन
समय मण्डलEST (यूटीसी−5)
 • ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)EDT (यूटीसी−4)
GDP (टोरोंटो जनगणना महानगरीय क्षेत्र)CA$385.1 billion (2016)[6]
GDP per capita (Toronto CMA)CA$57,004 (2016)

10,000 वर्षों से ज़्यादा के लिए टोरोंटो क्षेत्र के पठार में पहले स्वदेशी लोग बसते थे जहाँ नदियाँ, गहरी घाटियाँ, और शहरी जंगल मौजूद हैं।[15] जब मिसिसौगा जाति ने ब्रिटिश सरकार को अपनी ज़मीन सौंप दी, ब्रिटिश ने सन् 1793 में यॉर्क नामक शहर को बसाया और इसे अपर कनाडा की राजधानी बना दी।[16] 1812 के युद्ध के समय, यॉर्क के युद्ध के दौरान इस शहर को अमेरिकी सेना के हमले के चलते काफी नुकसान हुआ।[17] यॉर्क के नाम को बदल दिया गया और 1834 में टोरोंटो नगर के रूप में निगमित कर दिया गया। बाद में 1867 में कैनेडियन कंफेडेरशन के ओंटेरियो प्रांत की राजधानी बना दिया गया।[18] राज्य-हरण और मिश्रण के ज़रिए शहर की सीमा को 630.2 कि॰मी2 (243.3 वर्ग मील) के इसके वर्तमान क्षेत्र तक इतिहास के दौरान काफी बढ़ाया गया है।

टोरोंटो संगीत,[19] थिएटर,[20], फिल्म निर्माण,[21], और टीवी शो के निर्माण[22] के लिए एक मुख्य स्थल है। यह कनाडा के मुख्य राष्ट्रीय ब्रॉडकास्ट नेटवर्क्स और मीडिया आउटलेट्स का मुख्यालय भी है।[23] इसके कई सांस्कृतिक संस्थान हर साल करीब 4 करोड़ लोगों को आकर्षित करता है।[24][25] टोरोंटो को इसकी ऊँची इमारतों के लिए जाना जाता है,[26] खासकर कि CN टावर, जो पश्चिमी गोलार्द्ध का सबसे ऊँची इमारत है।[27]

टोरोंटो शेयर बाजार, और कनाडा के पाँच सबसे बड़े बैंकों के मुख्यालय यहीं स्थित हैं। इस शहर की अर्थव्यवस्था को इसकी प्रौद्योगिकी, वित्तीय सेवाएँ, विज्ञान, शिक्षा, कला, पहनावा, पार्यावारणिक नवाचार, भोजन, और पर्यटन, काफी बढ़ावा देते हैं।[28][29][30]

'टोरोंटो' शब्द को अंग्रेज़ी और फ्रेंच में कई वर्तनियों में लिखा गया था जैसे 'Tarento', 'Tarontha', 'Taronto', 'Toranto', 'Torento', 'Toronto', और 'Toronton'। "टोरोंटो" शब्द का उल्लेख सबसे पहले 1632 सन् में हुरोन भाषा के फ्रेंच संस्करण में हुआ था। इसका उल्लेख फ्रेंच भाषा में भी कई दूसरे जगहों को सन्दर्भित करते हुए किया गया था।[31][32] इस नाम का तब इस्तेमाल होने लगा जब ओंटेरियो झील से हूरोन झील तक के राह को 'टोरोंटो कैरयिंग-प्लेस ट्रेल' (Toronto Carrying-Place Trail) बुलाया जाने लगा।

1660 युग में इरोकोई जाति ने वर्तमान टोरोंटो के स्थान पर दो गाँवों की स्थापना की। ये थे रूज नदी के तट पर गानातसेकव्यागॉन, और हंबर नदी के तट पर तेयायागॉन। 1701 में मिसिसौगा जाति ने इरोकोइयों पर हमला कर दिया जिससे वे इन गाँवों को छोड़कर वर्तमान न्यू यॉर्क क्षेत्र में आकर बस गए।[33]

 
सत्रहवीं सदी में यह क्षेत्र यात्रा के लिए एक आवश्यक स्थल था, क्योंकि हम्बर नदी और रूज नदियाँ दोनों ग्रेट लेक्स के लिए एक छोटा मार्ग बनाते थे। इन रास्तों को साथ में टोरोंटो मार्ग कहा जाता था।

फ्रेंच व्यापारिकों ने 1750 में फोर्ट रूइल की स्थापना की (वर्तमान प्रदर्शनी भूमि को यहाँ बसाया गया है), मगर सप्तवर्षीय युद्ध के दौरान इस जगह को छोड़ दिया। 1763 में ब्रिटिशों ने फ्रांस और उनके देशज साथियों को हरा दिया और इस जगह को क्युबेक नामक ब्रिटिश कॉलनी बना दिया।

जब अपर कनाडा के प्रांत को बनाया जा रहा था, इसे एक राजधानी की ज़रूरत थी तो 1787 में ब्रिटेन के लॉर्ड डोरचेस्टर ने टोरोंटो क्षेत्र में 1000 कि.मि.2 के क्षेत्र को खरीदने का आयोजन किया।[34] डोरचेस्टर ने इस जगह का नाम टोरोंटो रखना चाहा।[35] 1813 में 1812 के युद्ध के दौरान यॉर्क के युद्ध में संयुक्त राष्ट्र ने शहर पर कब्ज़ कर लिया।[36] जॉन स्ट्राचन ने शहर के आत्मसमर्पण के लिए एक समझौता में प्रवेश किया। पाँच दिन के अपने कब्ज़े के दौरान संयुक्त राष्ट्र ने गढ़ के अधिकांश भाग को तबाह कर दिया और सांसद भवनों में आग लगा दी। यॉर्क में हुई इस तबाही के बदले में ब्रिटिश ने वाशिंगटन डी.सी. को जलाकर बदला लिया।

6 मार्च 1834 में यॉर्क को टोरोंटो नगर के रूप में निगमित किया गया और इसे एक देशज नाम दिया गया। राजनीतिज्ञ विलियम ल्योन मकेंज़ी टोरोंटो के पहले महापौर बने और उन्होंने ब्रिटिशों के खिलाफ़ अपर कनाडा विद्रोह की सृष्टि की। उस समय टोरोंटो के 9,000 की आबादी में अफ्रीकी-अमेरिकी ग़ुलामों की संख्या अधिक थी। कुछ काले वफादार भी थे जिन्हें नोवा स्कोश्या में बसाया गया था। कुछ समय के लिए टोरोंटो कनाडा प्रांत की राजधानी थी: पहले 1849 से 1852 तक क्योंकि मॉन्ट्रियल में दंगों की संभावना बढ़ रही थी, और बाद में 1856 से 1858 तक। उसके बाद 1866 तक क्युबेक को कनाडा की रादधानी बना दिया गया (कनाडाई परिसंघ के एक वर्ष पहले तक)। उसके बाद से कनाडा की राजधानी ओटावा, ओंटेरियो रही है। इसके औपचारिक सृष्टि के बाद टोरोंटो 1867 में ओंटेरियो प्रांत की राजधानी बन गई। ओंटारियो विधानमंडल की सरकार की सीट क्वींस पार्क में है। 1921 में शहर के यातायात प्रक्रिया को सार्वजनिक कर दिया गया।

2003 में शहर को अंतर्राष्ट्रीय आकर्षण मिला जब यह शहर एक SARS महामारी का केंद्र बना। बीमारी को फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों ने अस्थायी रूप से शहर की अर्थव्यवस्था को गतिहीन कर दिया। 14–17 अगस्त 2003 को यह शहर एक विशाल ब्लैकआउट से गुज़रा जिसने लाखों टोरोंटोनियनों को प्रभावित किया। इसके दौरान कुछ लोग ऊँची इमारतों के ऊपर भटक गए, ट्रैफिक लाइट्स बंद हो गए और सबवे सेवा में रोक आ गई।[37] कनाडा में कोविड-19 महामारी का पहला केस टोरोंटो में आया था और यह शहर के कुछ केंद्रों में से एक है।

 
टोरोंटो और पास के क्षेत्रों का उपग्रह चित्र।

टोरोंटो 630 वर्ग किलोमीटर (243 वर्ग मील) के क्षेत्र में फैला है,[38] और इसके उत्तरी केंद्र से दक्षिणी केंद्र की दूरी है 21 किलोमीटर (13 मील)। ओंटेरियो झील के पश्चिमोत्तरी तट पर यह 46-किलोमीटर (29 मील) की लंबाई में फैला है। टोरोंटो द्वीप और पोर्ट भूमि झील के ऊपर मौजूद हैं जिससे टोरोंटो बंदरगाह का निर्माण होता है।[39] 1950 और 1960 के युग में एक और बंदरगाह का निर्माण हुआ था और अब इसका इस्तेमाल मनोरंजन के लिए होता है।

टोरोंटो
जलवायु सारणी (व्याख्या)
माजूजुसिदि
 
 
61.5
 
-1
-7
 
 
55.4
 
-0
-6
 
 
53.7
 
5
-2
 
 
68.0
 
12
4
 
 
82.0
 
18
10
 
 
70.9
 
24
15
 
 
63.9
 
27
18
 
 
81.1
 
26
17
 
 
84.7
 
21
13
 
 
64.4
 
14
7
 
 
84.1
 
8
2
 
 
61.5
 
2
-3
औसत अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान (°से.)
कुल वर्षा (मि.मी)
स्रोत: Environment Canada[40]

टोरोंटो शहर में ग्रीष्म काफी गर्म होता है।[41] कनाडा प्राकृतिक संसाधन के अनुसार टोरोंटो शहर '7a' जंगल क्षेत्र में है, जबकि पास के कुछ इलाकों के क्षेत्र रेटिंग और भी कम हैं।

शहर में चार अलग-अलग ऋतुएँ देखे जा सकते हैं, मगर हर ऋतु में मौसम दैनिक रूप से बदलता रहता है। पानी के पास स्थित एक महानगर होने के नाते टोरोंटो की दैनिक तापमान सीमा काफी कम है। घने अर्बनस्केप की वजह से पूरे वर्ष में रातें गर्म-सी ही होती हैं। औसत तापमान ग्रामीण इलाकों से शहर में करीब 3.0 °से. (5.40 °फ़ै) ज़्यादा है।[42] हालाँकि वसंत के दोपहरों के समय यह झील से आने वाली हवा के कारण ठंडा भी होता है, क्योंकि इन ऋतुओं में ओंटेरियो झील आस-पास के वातावरण से ज़्यादा ठंडा होता है।[42] झील से ये हवाएँ ज़्यादातर ग्रीष्मकाल में ही बहती हैं जिससे गर्माहट कम जाती है।

शीत ऋतु में काफी ठंड होती है और अक्सर बर्फ पड़ती है। शीत के समय तापमान आम तौर पर 0 °से. (32 °फ़ै) के नीचे होता है जब तापमान लगातार −10 °से. (14 °फ़ै) से नीचे रहती है, तब टोरोंटो में एक ठंडी तस्वीर देखने को मिलती है, जो हवा की ठंड से और भी ठंडी हो जाती है। कभी-कभी तापमान −25 °से. (−13 °फ़ै) से भी नीचे चला जाता है। बर्फीले तूफ़ानों की वजह से लोगों के अनुसूचियों में समस्याएँ आ सकती हैं। ग्रीष्म काल में शीत के प्रभाव के भुलाने के लिए गर्मी काफी होती है। दिन में तापमान 20 °से. (68 °फ़ै) से ऊपर होता है और कभी-कभी 30 °से. (86 °फ़ै) से भी ऊपर चला जाता है। हवा में जल की मात्रा अधिक होने पर तापमान 35 °से. (95 °फ़ै) तक पहुँच सकती है। वसंत और हेमंत सांस्कृतिक ऋतुएँ हैं और इन समयों में दिन का तापमान 10 से 12 °से. (50 से 54 °फ़ै) के आस-पास रहता है।

वर्षण पूरे वर्ष करीब समान मात्रा में होती है, परंतु अधिकांश बारिश ग्रीष्मकाल में देखी जा सकती है। औसत वार्षिक वर्षण करीब 831 मि॰मी॰ (32.7 इंच) है, जबकि वार्षिक हिमपात 1,220 मि॰मी॰ (48 इंच) है। टोरोंटो को 2,066 घंटों के धूप घंटे तथा दिन के उजाले घंटों का 45 प्रतिशत प्राप्त होता हैं।

टोरोंटो, 43°40′N 79°24′W / 43.667°N 79.400°W / 43.667; -79.400 (टोरोंटो) के जलवायु आँकड़ें
माह जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त सितम्बर अक्टूबर नवम्बर दिसम्बर वर्ष
उच्चतम अंकित आर्द्रकांक 15.7 12.2 21.7 31.6 39.8 44.5 43.0 42.6 43.8 31.2 26.1 17.7 44.5
उच्चतम अंकित तापमान °C (°F) 16.1
(61)
19.1
(66.4)
26.7
(80.1)
32.2
(90)
34.4
(93.9)
36.7
(98.1)
40.6
(105.1)
38.9
(102)
37.8
(100)
30.8
(87.4)
23.9
(75)
19.9
(67.8)
40.6
(105.1)
औसत उच्च तापमान °C (°F) −0.7
(30.7)
0.4
(32.7)
4.7
(40.5)
11.5
(52.7)
18.4
(65.1)
23.8
(74.8)
26.6
(79.9)
25.5
(77.9)
21.0
(69.8)
14.0
(57.2)
7.5
(45.5)
2.1
(35.8)
12.9
(55.2)
दैनिक माध्य तापमान °C (°F) −3.7
(25.3)
−2.6
(27.3)
1.4
(34.5)
7.9
(46.2)
14.1
(57.4)
19.4
(66.9)
22.3
(72.1)
21.5
(70.7)
17.2
(63)
10.7
(51.3)
4.9
(40.8)
−0.5
(31.1)
9.4
(48.9)
औसत निम्न तापमान °C (°F) −6.7
(19.9)
−5.6
(21.9)
−1.9
(28.6)
4.1
(39.4)
9.9
(49.8)
14.9
(58.8)
18.0
(64.4)
17.4
(63.3)
13.4
(56.1)
7.4
(45.3)
2.3
(36.1)
−3.1
(26.4)
5.9
(42.6)
निम्नतम अंकित तापमान °C (°F) −32.8
(−27)
−31.7
(−25.1)
−26.7
(−16.1)
−15.0
(5)
−3.9
(25)
−2.2
(28)
3.9
(39)
4.4
(39.9)
−2.2
(28)
−8.9
(16)
−20.6
(−5.1)
−30.0
(−22)
−32.8
(−27)
निम्नतम अंकित शीतल पवन −37 −34 −26 −17 −8 0 0 0 0 −8 −17 −34 −37
औसत वर्षा मिमी (इंच) 61.5
(2.421)
55.4
(2.181)
53.7
(2.114)
68.0
(2.677)
82.0
(3.228)
70.9
(2.791)
63.9
(2.516)
81.1
(3.193)
84.7
(3.335)
64.4
(2.535)
84.1
(3.311)
61.5
(2.421)
831.1
(32.72)
औसत वर्षा मिमी (इंच) 29.1
(1.146)
29.7
(1.169)
33.6
(1.323)
61.1
(2.406)
82.0
(3.228)
70.9
(2.791)
63.9
(2.516)
81.1
(3.193)
84.7
(3.335)
64.3
(2.531)
75.4
(2.969)
38.2
(1.504)
714.0
(28.11)
औसत हिमपात सेमी (इंच) 37.2
(14.65)
27.0
(10.63)
19.8
(7.8)
5.0
(1.97)
0.0
(0)
0.0
(0)
0.0
(0)
0.0
(0)
0.0
(0)
0.1
(0.04)
8.3
(3.27)
24.1
(9.49)
121.5
(47.83)
औसत वर्षण दिवस (≥ 0.2 mm) 15.4 11.6 12.6 12.6 12.7 11.0 10.4 10.2 11.1 11.7 13.0 13.2 145.5
औसत वर्षाकाल (≥ 0.2 mm) 5.4 4.8 7.9 11.2 12.7 11.0 10.4 10.2 11.1 11.7 10.9 7.0 114.1
औसत हिमापाती दिवस (≥ 0.2 cm) 12.0 8.7 6.5 2.2 0.0 0.0 0.0 0.0 0.0 0.08 3.1 8.4 40.9
माध्य मासिक धूप के घण्टे 85.9 111.3 161.0 180.0 227.7 259.6 279.6 245.6 194.4 154.3 88.9 78.1 2,066.3
प्रतिशत संभावित धूप 29.7 37.7 43.6 44.8 50.0 56.3 59.8 56.7 51.7 45.1 30.5 28.0 44.5
स्रोत #1: Environment Canada [43][44][45]
स्रोत #2: Weather Atlas (UV)[46]

जनसांख्यिकी

संपादित करें

2016 में छः सबसे प्रसिद्ध सांस्कृतिक समूह थे चीनी (12.5 प्रतिशत), अंग्रेज़ी (12.3 प्रतिशत), और कैनेडियन (12.0 प्रतिशत)। दूसरे समूह थे यूरोपीय (47.9 प्रतिशत), एशियाई (मध्य-पूर्व सहित 40.1 प्रतिशत), अफ्रीकी (5.5 प्रतिशत), लेटिन/मध्य/दक्षिण अमेरिकी (4.2 प्रतिशत) और उत्तर अमेरिकी देशज (1.2 प्रतिशत)। यह विविधता टोरोंटो के महानगरीय क्षेत्र में साफ़ देखा जा सकता है जहाँ चाइनाटाउन, कोर्सो इटालिया, ग्रीकटाउन, केनसिंगटन मार्केट, कोरियाटाउन, लिटल इंडिया, लिटल जमैका, लिटल इटली, लिटल पोर्तुगल जैसी जगहें देखी जा सकती हैं। यहाँ कुछ पोलिश समुदाय भी मौजूद हैं।

 
टोरोंटो सिटी हॉल

टोरोंटो एक प्रथम टीयर नगर पालिका है जिसके पास एक महापौर-सभा सरकार है। पौर निगम की संरचना को 'सिटी ऑफ़ टोरोंटो ऐक्ट' में बनाया गया है। टोरोंटो के महापौर को शहरवासियों द्वारा जनहित पर चुना जाता है। महापौर और नगर सभा के सदस्य बिना किसी राज सीमा के, 4 वर्षों तक अपने स्थान पर रहते हैं। 2016 तक सभा में बारह समितियाँ हैं। इस शहर में वर्तमान में चार नगर सभाएँ हैं जो स्थानीय विषयों पर फैसले लेते हैं। नगर सभा द्वारा नियुक्त किए जाने वाले करीब 40 उपसमितियाँ भी हैं, जैसे 'Pedestrian Committee', 'Waste Diversion Task Force 2010' और 'Task Force to Bring Back the Don'।

बहन शहरें

संपादित करें
  1. "History of City Symbols". www.toronto.ca. City of Toronto. 2020. Archived from the original on 12 अगस्त 2021. Retrieved 27 अक्टूबर 2020.
  2. Harzig, Christiane; Juteau, Danielle; Schmitt, Irina (2006). The Social Construction of Diversity: Recasting the Master Narrative of Industrial Nations. Berghahn Books. p. 310. ISBN 978-1-57181-376-3. In reflecting and capturing this sense of the city, one of the first actions of the newly amalgamated Toronto City Council in 1998 was to adopt "Diversity Our Strength" as its official motto.
  3. "The real story of how Toronto got its name | Earth Sciences". Geonames.nrcan.gc.ca. 18 सितंबर 2007. Archived from the original on 9 दिसंबर 2011. Retrieved 10 फरवरी 2012. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= and |archive-date= (help)
  4. "Population and Dwelling Count Highlight Tables, 2016 Census".
  5. "Census Profile, 2016 Census". www12.statcan.gc.ca. Statistics Canada.
  6. "Statistics Canada. Table 36-10-0468-01 Gross domestic product (GDP) at basic prices, by census metropolitan area (CMA) (x 1,000,000)". Statistics Canada.
  7. p. Crystal, David (1995). Cambridge Encyclopedia of the English Language. New York: Cambridge University Press, 95, p. 341.
  8. Ruiz Garrido, Miguel F. "Language Variation in English for Business and Economics". Words for Working: Professional and Academic English for International Business and Economics (2011). Spain: Publicacions de la Universitat de València. p.72.
  9. Gallinger, Zack; Motskin, Arik "[www.the10and3.com/this-is-how-canada-talks/ This is How Canada Talks]". The 10 and 3.
  10. "Census Profile, 2016 Census". www12.statcan.gc.ca. Statistics Canada.
  11. "Portrait of the Canadian Population in 2006: Subprovincial population dynamics, Greater Golden Horseshoe". Statistics Canada, 2006 Census of Population. Archived from the original on 30 जनवरी 2018.
  12. Robert Vipond (April 24, 2017). Making a Global City: How One Toronto School Embraced Diversity. University of Toronto Press. p. 147. ISBN 978-1-4426-2443-6.
  13. David P. Varady (February 2012). Desegregating the City: Ghettos, Enclaves, and Inequality. SUNY Press. p. 3. ISBN 978-0-7914-8328-2.
  14. Ute Husken; Frank Neubert (7 नवंबर 2011). Negotiating Rites. Oxford University Press. p. 163. ISBN 978-0-19-981230-1. {{cite book}}: Check date values in: |date= (help)
  15. "First Peoples, 9000 BCE to 1600 CE – The History of Toronto: An 11,000-Year Journey – Virtual Exhibits | City of Toronto". toronto.ca. Archived from the original on 16 अप्रैल 2015. Retrieved 30 अप्रैल 2015.
  16. "The early history of York & Upper Canada". Dalzielbarn.com. Archived from the original on July 14, 2015. Retrieved July 14, 2015.
  17. "The Battle of York, 200 years ago, shaped Toronto and Canada: Editorial". thestar.com. 21 अप्रैल 2013. Archived from the original on 11 जुलाई 2015. Retrieved 14 जुलाई 2015.
  18. "Timeline: 180 years of Toronto history". Toronto. 6 मार्च 2014. Archived from the original on 8 मई 2015. Retrieved 12 मई 2015.
  19. "Music – Key Industry Sectors". City of Toronto. Archived from the original on July 28, 2015. Retrieved 30 जुलाई 2015.
  20. "Quality of Life – Arts and Culture". Archived from the original on 24 सितंबर 2015. Retrieved 30 जुलाई 2015.
  21. "Film & Television – Key Industry Sectors". City of Toronto. Archived from the original on 28 जुलाई 2015. Retrieved July 30, 2015.
  22. "Made here. Seen everywhere. – Film in Toronto". City of Toronto. Archived from the original on जुलाई 28, 2015. Retrieved जुलाई 30, 2015.
  23. "Ontario's Entertainment and Creative Cluster" (PDF). Archived from the original (PDF) on 28 मार्च 2016. Retrieved 3 जुलाई 2015.
  24. "Tourism – City of Toronto". toronto.ca. City of Toronto. Archived from the original on 13 जुलाई 2019. Retrieved 4 सितंबर 2019.
  25. "No end in sight for tourists' love affair with Toronto". thestar.com. 24 जनवरी 2018. Archived from the original on September 4, 2019. Retrieved September 4, 2019.
  26. Melanson, Trevor. "What Toronto's skyline will look like in 2020". Canadian Business. Archived from the original on May 8, 2015. Retrieved May 10, 2015.
  27. Torontoist (4 सितंबर 2007). "The CN Tower is Dead. Long Live The CN Tower!". torontoist.com. Archived from the original on 3 अप्रैल 2015. Retrieved 10 मई 2015.
  28. "Industry Sector Support – City of Toronto". toronto.ca. July 14, 2017. Retrieved 18 फरवरी 2020. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= (help)
  29. ICF Consulting (फरवरी 2000). "Toronto Competes". toronto.ca. Archived from the original on January 27, 2007. Retrieved 1 मार्च 2007. {{cite web}}: Check date values in: |date= (help)
  30. "Business Toronto – Key Business Sectors". Investtoronto.ca. Archived from the original on 10 मई 2015. Retrieved 30 अप्रैल 2015.
  31. "The real story of how Toronto got its name". geonnames.nrcan.gc.ca. Natural Resources Canada (2005). Archived from the original on October 16, 2006. Retrieved दिसंबर 8, 2006. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= (help)
  32. Gray, Jeff (अक्टूबर 17, 2003). "A defining moment for tkaronto". The Globe and Mail.
  33. Schmalz 1991.
  34. Natives and newcomers, 1600–1793 Archived 2007-03-06 at the वेबैक मशीन, City of Toronto (2006). अभिगमन तिथि दिसंबर 8, 2006.
  35. Hounsom 1970, p. 27.
  36. "Battle of York". Archived from the original on अगस्त 20, 2007. Retrieved जुलाई 10, 2007.
  37. "Blackout 2003: Ontario in the dark". Global News.
  38. Population statistics and land area Archived 2007-03-17 at the वेबैक मशीन, Statistics Canada (2001). Retrieved December 5, 2006.
  39. "Getting Here". toronto.ca. City of Toronto. Archived from the original on जुलाई 5, 2007. Retrieved फरवरी 14, 2008. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= (help)
  40. "Canadian Climate Normals 1981–2010 Station Data". Environment Canada. Archived from the original on अप्रैल 3, 2016. Retrieved August 30, 2018.
  41. Peel, M. C.; Finlayson, B. L.; McMahon, T. A. (2007). "Updated world map of the Köppen–Geiger climate classification" (PDF). Hydrol. Earth Syst. Sci. 11 (5): 1633–1644. Bibcode:2007HESS...11.1633P. doi:10.5194/hess-11-1633-2007. ISSN 1027-5606. Archived (PDF) from the original on फरवरी 3, 2012. Retrieved मई 5, 2015. {{cite journal}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  42. "Why is Weather in Toronto the way it is?" (PDF). Toronto's Future Weather and Climate Driver Study. City of Toronto. 2011. Archived from the original (PDF) on अगस्त 20, 2015. Retrieved सितंबर 20, 2015.
  43. "The Annex". 1981 to 2010 Canadian Climate Normals. Environment Canada. February 13, 2014. Climate ID: 6158350. Retrieved February 24, 2014.
  44. "Daily Data Report for October 2007". Canadian Climate Data. Environment Canada. जून 22, 2016. Climate ID: 6158355. Retrieved जुलाई 15, 2016.
  45. "Daily Data Report for February 2017". Canadian Climate Data. Environment Canada. अगस्त 9, 2016. Climate ID: 6158355. Retrieved फरवरी 24, 2017. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= (help)
  46. d.o.o, Yu Media Group. "Toronto, Canada - Detailed climate information and monthly weather forecast". Weather Atlas (in अंग्रेज़ी). Retrieved 2019-07-05.