ट्राइसेराटोप्स (Triceratops) डायनासोरों का एक वंश था। यह आज से ६.८ करोड़ वर्ष पहले उत्पन्न हुए और आज से ६.६ करोड़ वर्ष पहले क्रीटेशस-पैलियोजीन विलुप्ति घटना में सभी अन्य डायनासोरों के साथ इनकी भी विलुप्ति हो गई। यूनानी भाषा में 'ट्राइसेराटोप्स' का अर्थ 'तीन सींगों वाला मुख' होता है। अपनी आकृति और सींग-युक्त सिर के कारण यह आधुनिक गेंडे से मिलते-जुलते थे हालांकि इन दोनों का आनुवंशिकी (जेनेटिक) नज़र से कोई निकट सम्बन्ध नहीं था।[1]

ट्राइसेराटोप्स
Triceratops
ट्राइसेराटोप्स का एक चित्रण
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: रज्जुकी (Chordata)
वर्ग: सरीसृप (Reptilia)
गण: †ओर्निथिस्किया (Ornithischia)
कुल: †सेराटोप्सिडाए (Ceratopsidae)
उपकुल: †कैज़्मोसोरिनाए (Chasmosaurinae)
वंश: ट्राइसेराटोप्स (Triceratops)
मार्श, १८८९
जातियाँ
  • Triceratops horridus
  • Triceratops prorsus

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Scannella, J.B., & Fowler, D.W. (2014). "A stratigraphic survey of Triceratops localities in the Hell Creek Formation, northeastern Montana (2006–2010)". Geological Society of America Special Papers 503: 313–332. doi:10.1130/2014.2503(12)