डंकन जलसन्धि
duncan passage
डंकन जलसन्धि (Duncan Passage) भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह में रटलैण्ड द्वीप को छोटे अण्डमान द्वीप से अलग करने वाली जलसन्धि है। यह लगभग ४८ किमी चौड़ी है और पश्चिम में बंगाल की खाड़ी को पूर्व में अंडमान सागर से जोड़ती है।[1]
डंकन जलसन्धि | |
---|---|
तटवर्ती क्षेत्र | भारत |
अधिकतम लंबाई | 48 कि॰मी॰ (157,000 फीट) |
द्वीप | उत्तर सिंक, दक्षिण सिंक, पैसेज, दो बहनें, उत्तरी भाई, दक्षिणी भाई |
जलसन्धि में टापू संपादित करें
डंकन जलसन्धि में कई छोटे टापू व समुद्र से ऊपर उभरी चट्टानें हैं, जिनमें से प्रमुख इस प्रकार हैं:
- उत्तर सिंक द्वीप (North Cinque Island)
- दक्षिण सिंक द्वीप (South Cinque Island)
- पैसेज (Passage Island)
- दो बहनें द्वीप (The Sisters)
- उत्तरी भाई द्वीप (North Brother Island)
- दक्षिणी भाई द्वीप (South Brother Island)
इन्हें भी देखें संपादित करें
सन्दर्भ संपादित करें
- ↑ "Chinese naval ships detected near Andamans". The Times of India. मूल से 11 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 अप्रैल 2016.