कार्नेशन (डायनथस कैरीओफ़िलस / Dianthus caryophyllus) एक महत्वपूर्ण एवं अत्यंत आकर्षक व्यावसायिक पुष्प है। यह कैरियोफाइलेसी कुल का सदस्य है। इसका वानस्पतिक नाम डायन्थस कैरियोफिलस है। कार्नेशन का उत्पत्ति स्थल दक्षिण फ्रांस माना जाता है। इसको 'डिविन् फ्लॉवर' के नाम से जाना जाता है। इसके पुष्प की सुगन्ध, विभिन्न रंग, कम वजन एवं अधिक दिनों तक तरोताजा बने रहने के कारण मुख्य दस कर्तित पुष्पों में इसका स्थान है। इसका कट फ्लॉवर गुलदस्ता बनाने, घर की सजावट, गाड़ियों की सजावट इत्यादि में किया जाता है। इसकी व्यावसायिक खेती यूरोप, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, कोलम्बिया, केन्या, टर्की, मोरक्को, नीदरलैंड, इजराइल, पोलैण्ड, स्पेन, भारत इत्यादि देशों में की जाती है। इसके पुष्प विभिन्न रंगों के जैसे गुलाबी, लाल, पीला, सफेद एवं विभिन्न प्रकार के मिश्रित रंगों में पाये जाते हैं।

Dianthus caryophyllus
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: Plantae
विभाग: Tracheophyta
वर्ग: Magnoliopsida
गण: Caryophyllales
कुल: Caryophyllaceae
वंश: Dianthus
जाति: Dianthus caryophyllus
द्विपद नाम
Dianthus caryophyllus
L.
पर्यायवाची

Tunica morrisii (Hance) Walp.
Tunica caryophyllus Scop.
Silene caryophylla E. H. L. Krause
Dianthus moschatus J. F. Gmel.
Dianthus morrisii Hance
Dianthus longicaulis Costa
Dianthus kayserianus Schur
Dianthus corsicus Link ex Spreng.
Dianthus coronarius Lam.
Dianthus caryophyllus var. coronarius
Dianthus binatus Schur
Dianthus arrectus Dum.
Dianthus arbuscula Lindl.
Dianthus acinifolius Schur
Caryophyllus tunica Garsault
Caryophyllus domesticus Bedevian

कार्नेशन

सन्दर्भ संपादित करें


बाहरी कड़ियाँ संपादित करें