डालमिया भारत समूह (डीबीजी) भारत का एक औद्योगिक समूह है जिसकी स्थापना और विकास 20 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध में रामकृष्ण डालमिया और जयदयाल डालमिया नामक दो भाइयों ने की थी। 1930 के दशक में इस समूह का साहू जैन परिवार के व्यवसायों के साथ विलय हो गया और डालमिया-जैन समूह बना। 1948 में दोनों परिवारों ने व्यवसाय को विभाजित करने का निर्णय लिया। आगे चलकर डालमिया समूह, रामकृष्ण डालमिया और जयदयाल डालमिया के बीच विभाजित हो गया।

डालमिया भारत समूह
उद्योग Conglomerate
स्थापना 1930; 94 वर्ष पूर्व (1930)
संस्थापक जयदयाल डालमिया
मुख्यालय कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत
प्रमुख व्यक्ति
उत्पाद
राजस्व ₹830 खरब (2020)
निवल आय ₹304.4 खरब (2020)
कर्मचारी 99,545
सहायक कंपनियाँ
  • Starium Innovative Healthcare (1.4%)
वेबसाइट www.dalmiabharat.com

आज की कई कंपनियां और समूह डालमिया व्यवसाय से ही निकले हैं। उदाहरण के लिये 'डालमिया ब्रदर्स' जिसका प्रबन्धन अब विष्णु हरि डालमिया के बेटे, संजय डालमिया और अनुराग डालमिया करते हैं; डालमिया भारत ग्रुप, जिसका प्रबंधन गौतम डालमिया और पुनीत डालमिया करते हैं; पुनर्जागरण समूह; और उनकी सहायक कंपनियां आदि।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें