डिक्सटन (वेल्श: Llandydiwg, अंग्रेज़ी: डिक्सटन) एक छोटा गाँव है जो मॉनमाउथ, वेल्स, से एक मील (1.6 किमी) दूर उत्तर-पूर्व में स्थित है। यह वेई नदी के तट पर मॉनमाउथशायर में वेल्स के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। पॅरिश में पहले मूल रूप से दो मैनर डिक्सटन न्यूटन और डिक्सटन हेडनोक शामिल थे, जो नदी के दोनों ओर स्थित थे।

डिक्सटन
लँडडिविग
गाँव
Skyline of डिक्सटन
डिक्सटन is located in पृथ्वी
डिक्सटन
डिक्सटन
देशवेल्स
काउंटीमॉनमाउथशायर

नामोत्पत्ति संपादित करें

पुरातत्वविद् सबीन बैरिंग-गुल्ड के अनुसार डिक्सटन का नाम अंततः संत टिडविग या टिड्याक से आया था, जिनके लिए पॅरिश गिरजाघर समर्पति था। वेल्श नाम लँडडिविग अंग्रेज़ी में डुकस्टन बना और बाद में डिक्सटन। पॅरिश में पहले मूल रूप से नदी के दोनों ओर स्थित दो मैनर डिक्सटन न्यूटन और डिक्सटन हेडनोक शामिल थे। 1901 में गाँव का नाम स्पष्ट रूप से डिक्सटन पड़ गया, परन्तु वैकल्पिक तौर पर इसे अभी भी डिक्सटन न्यूटन कहते हैं।[1]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. बैरिंग-गुल्ड, सबीन. द लाइव ऑफ द ब्रिटिश सेंट्स. पृ॰ 288. मूल से 3 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अप्रैल 2012.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें