डेविड कैमरन

ब्रिटेन के प्रधान मंत्री २०१० से २०१६ तक

डैविड विलियम डोनाल्ड कैमरन (/ˈkæmrən/; जन्म ९ अक्तूबर, १९६६)[1] २०१० से जुलाई २०१६ तक संयुक्त राजशाही के प्रधान मंत्री रह चुके हैं। वे कंज़र्वेटिव पार्टी के नेता थे तथा ये विटने से संसद सदस्य थे।[2] यूरोपीय संघ की सदस्यता पर हुए जनमत संग्रह में जनता ने संघ को छोड़ने का निर्णय दिया तो उन्होंने इस्तीफे की घोषणा कर दी।[3]

द राइट ऑनरेबल
डैविड कैमरन
संसद सदस्य
डैविड कैमरन २०१० में

पद बहाल
११ मई २०१० – १३ जुलाई २०१६
राजा एलिज़ाबेथ द्वितीय
सहायक निक क्लेग
पूर्वा धिकारी गौर्डन ब्राउन
उत्तरा धिकारी थेरेसा मे

पद बहाल
६ दिसंबर, २००५ – ११ मई २०१०
राजा एलिज़ाबेथ द्वितीय
प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर
गौर्डन ब्राउन
पूर्वा धिकारी माईकल हावर्ड
उत्तरा धिकारी हॅरियट हर्मन

नेता, कंज़र्वेटिव पार्टी (यूके)
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
६ दिसंबर, २००५
पूर्वा धिकारी माईकल हावर्ड

स्टेट ऑफ़ एड्युकेशन के शैडो सचिव
पद बहाल
६ मई, २००५ – ६ दिसंबर, २००५
नेता माइकल हावर्ड
पूर्वा धिकारी टिम कॉलिन्स
उत्तरा धिकारी डेविड विल्लेट्स

हाउस ऑफ कॉमन्स में विटने से सांसद।
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
७ जून, २००५
पूर्वा धिकारी शॉन वुडवर्ड
बहुमत 22,740 (39.4%)

जन्म 9 अक्टूबर 1966 (1966-10-09) (आयु 58)[1]
लंदन, [[संयुक्त राजशाही]]
जन्म का नाम डेविड विलियम डोनाल्ड कैमरन
राजनीतिक दल कंज़र्वेटिव पार्टी, यूके
जीवन संगी सैमेन्था शेफ़ील्ड कैमरन (1996–वर्तमान)
बच्चे इवान (मृत)
नैन्सी
आर्थर
फ़्लोरेन्स
निवास १० डाउनिंग स्ट्रीट
शैक्षिक सम्बद्धता ब्रेज़नोज़ कॉलेज, ऑक्सफोर्ड
धर्म एंज़्लिक
जालस्थल डेविड कैमरन का आधिकारिक जालस्थल

कैमरन ने ब्रेज़नोज़ महाविद्यालय, ऑक्स्फ़ोर्ड से दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र एवं राजनीतिशास्त्र (पीपीई ) विषय में १९८८ में प्रथम श्रेणी (ऑनर्स) में स्नातक किया है। इन्हें इनके पढ़ाने वाले प्रोफ़ेसर वर्नॉन बोगडेनॉर "समर्थतम छात्रों में से एक" कहा करते थे।[4][5] अपने ऑक्सफोर्ड प्रवास काल में ये बुलिंग्डब क्लब के सदस्य रहे थे। इन्हॊने कंज़र्वेटिव अनुसंधान विभाग ज्वाइन किया और नॉर्मन लेमाउण्ट एवं माईकल हावर्ड के विशेष सलाहकार बने। फ़िर ये कार्ल्टन कम्युनिकेशंस के कारपोरेट मामलों के निदेशक पद पर सात वर्ष तक आसीन रहे।

कैमरन पहली बार संसद के लिये १९९७ में स्टैफ़्फ़ोर्ड निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में आए। ये यूरोस्केप्टिक मंच पर अपनी पार्टी से उसकी एकल-यूरोपीय मुद्रा (यूरो) में ब्रिटिश सदस्यता विरोधी विचारधारा के कारण उससे अलग हो गए। हालांकि राष्ट्रीय औसत वोटों से कुछ न्यून रहने पर वे हारे भी। इसके बाद उनको संसद सदस्यता हेतु प्रथम विजय २००१ के आम चुनावों में ऑक्स्फ़ोर्डशायर की विट्टने निर्वाचन क्षेत्र से मिली। तब इन्हें आधिकारिक विपक्ष का स्थान मिला। २००५ के आम चुनावों में नीति समन्वय अध्यक्ष भी बने। अपनी युवा एवं उदारवादी प्रत्याशी की छवि के कारण ही २००५ में इन्होंने कंज़र्वेटिव पार्टी के चुनावों में विजय पाई। [6] तब ये प्रथम बार ब्रिटेन के प्रधान मंत्रीबने।

प्रधान मंत्री

संपादित करें

६ मई, २०१० को हुए के संयुक्त राजशाही के आम चुनावों में, कंज़र्वेटिव पार्टी को ३०६ सीटें मिलीं, किन्तु एक त्रिशंकु संसद बनी। इसमें पांच दिनों के लिबरल-डेमोक्रेटिक पार्टी से बातचीत के अथक प्रयास उपरांत मिली-जुली सरकार का गठन हुआ। तब कैमरन ने द्वितीय विश्व युद्ध उपरांत पहली बनी मिली-जुली सरकार का नेतृत्त्व किया और १९८ वर्ष पूर्व के रॉबर्ट जेकिन्सन (अर्ल ऑफ़ लिवरपूल) के बाद अबतक के सबसे युवा प्रधान मंत्री बने।[7][8]

निजी जीवन

संपादित करें

इन्होने सैमेन्था कैमरन से विवाह किया, जिनसे इन्हें तीन बच्चे हुए। इनके पहले पुत्र ईवान का ६ वर्ष की आयु में ही देहांत हो गया, जो शारीरिक एवं मानसिक रूप से विकलांग था। उसके बाद दूसरी पुत्री नैन्सी ग्वेन का जन्म २००४ में हुआ एवं तीसरी पुत्री फ़्लोरेन्स का जन्म कॉर्नवॉल में इनके छुट्टी प्रवास काल में हुआ। उसके सेंट एडेलियन में जन्म होने के कारण इसके नाम का मध्य भाग एडेलियन रखा गया।[9]

२०१३ में चैनल ४ पर इनके एक कथनानुसार ये नारीवादी विचारों के हैं।,[10] किन्तु फ़िर भी कुछ लोगों का मानना है कि ये झूठ बोला गया था।[11] ये पहले ब्रिटिश प्रधान मंत्री थे जिन्होंने जलियांवाला बाग काण्ड के लिये सार्वजनिक रूप से ब्रिटेन की ओर से माफ़ी मांगी।[12]

  1. CAMERON, Rt Hon. David William Donald. हूज़ हू. Vol. 2014 (ऑनलाइन ed.). ए & सी ब्लैक, ब्लूम्स्बैरी प्रकाशन पीएलसी की छाप.
  2. "डेविड कैमरन". विट्टने कंज़र्वेटिव्स. ६ मई २०१०. Archived from the original on 24 दिसंबर 2011. Retrieved 22 दिसंबर 2011. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate=, |date=, and |archive-date= (help)
  3. "EU referendum live: Boris Johnson hails 'glorious opportunity' of Brexit as David Cameron resigns". Archived from the original on 24 जून 2016. Retrieved 14 जुलाई 2016.
  4. "टू गुड टु बी ट्रू?". द सण्डे टाइम्स. लंदन. 25 मार्च 2007. Retrieved 8 मई 2014.[मृत कड़ियाँ]
  5. व्हीलर, ब्रायन (6 दिसंबर 2005). "द डेविड कैमरुन स्टोरी". बीबीसी न्यूज़. Archived from the original on 24 अगस्त 2017. Retrieved 27 मार्च 2007. {{cite news}}: Check date values in: |date= (help)
  6. "हॉल ऑफ़ फ़ेम, डैविड कैमरन". बीबीसी वेल्स. Archived from the original on 29 जून 2012. Retrieved 7 अगस्त 2009.
  7. "डैविड कैमरन ग्रेट ब्रिटेन के नए प्रधान मंत्री बने।". रेडियो रूस. १२. Archived from the original (यू.आर.एल.) on 26 फ़रवरी 2015. {{cite web}}: Check date values in: |year=, |date=, and |year= / |date= mismatch (help); Unknown parameter |month= ignored (help)
  8. हाउ, ऍन्ड्र्यु (11 मई 2010). "डैविड कॅमरून बिकम्स यंगेस्ट प्राइम मिनिस्टर इन ऑलमोस्ट २०० ईयर्स". द डेली टेलीग्राफ़. लंदन. Archived from the original on 13 मई 2010. Retrieved 11 मई 2010.
  9. "कैमरुन रिवील्स डॉटर्स नेम". बीबीसी समाचार. २५. Archived from the original on 25 अगस्त 2010. {{cite web}}: Check date values in: |year=, |date=, and |year= / |date= mismatch (help); Unknown parameter |month= ignored (help)
  10. "संग्रहीत प्रति". Archived from the original on 26 फ़रवरी 2015. Retrieved 26 फ़रवरी 2015.
  11. "संग्रहीत प्रति". Archived from the original on 26 फ़रवरी 2015. Retrieved 26 फ़रवरी 2015.
  12. रजक, सूरज (६). "जलियांवाला बाग की गलती स्वीकारने में पूरी शताब्दी लगा दी अंग्रेजों ने". व्यापार गणेश. Archived from the original on 26 फ़रवरी 2015. {{cite web}}: Check date values in: |year=, |date=, and |year= / |date= mismatch (help); Unknown parameter |month= ignored (help)

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें
डेविड कैमरन के बारे में, विकिपीडिया के बन्धुप्रकल्पों पर और जाने:
  शब्दकोषीय परिभाषाएं
  पाठ्य पुस्तकें
  उद्धरण
  मुक्त स्रोत
  चित्र एवं मीडिया
  समाचार कथाएं
  ज्ञान साधन