सर डेविड पराडिन फ़्रॉस्ट, OBE (7 अप्रैल 1939 – 31 अगस्त 2013) एक अंग्रेज़ दूरदर्शन प्रस्तोता, पत्रकार, कॉमेडी लेखक, लेखक थे।

डेविड फ़्रॉस्ट
David Frost

2005में डोनाल्ड रम्सफ़ील्ड द्वारा किये गये एक साक्षात्कार में डेविड फ़्रॉस्ट
जन्म डेविड पराडिन फ़्रॉस्ट
7 अप्रैल 1939
टेन्टरडेन, केण्ट, इंग्लैण्ड
मौत 31 अगस्त 2013(2013-08-31) (उम्र 74)
(एमएस क्वीन एलिजाबेथ)
राष्ट्रीयता अंग्रेज़
शिक्षा की जगह गोंविल्ले एंड किउस कॉलेज, कैम्ब्रिज
पेशा
  • टेलीविजन प्रस्तोता
  • पत्रकार
  • कॉमेडी लेखक
  • लेखक
प्रसिद्धि का कारण
  • दैट वॉज द वीक दैट वॉज
  • थ्रो द कीहोल
  • ब्रेकफास्ट विद फ्रॉस्ट
  • फ्रॉस्ट ओन सण्डे
  • टीवी-एएम
धर्म मेथोडिस्ट
जीवनसाथी
  • लीनी फ्रेडरिक
    (वि॰ 1981–1982; तलाक)
  • लेडी कैरीना फित्ज़लन-हावार्ड
    (वि॰ 1983–2013; उसका निधन)
बच्चे 3
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से स्नातक करने के पश्चात १९६२ में उन्हें यूके के एक टेलीविजन में कार्यक्रम 'दैट वॉज द वीक दैट वॉज' की मेजबानी का मौका मिला जिसमें उन्हें बहुत ख्याति भी प्राप्त हुई।

पूर्व जीवन संपादित करें

फ़्रॉस्ट का जन्म ७ अप्रैल १९३९ को केण्ट में एक फ्रांसीसी प्रोटेस्टेन्ट मूल के मेथोडिज़्म मंत्री के पुत्र के रूप में हुआ।[1] डेविड फ्रॉस्ट ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। वहाँ वे फुटलाइट्स क्लब के सेक्रेटरी बने और इस दौरान उनकी मुलाक़ात कॉमेडी जगत के भविष्य के सितारों पीटर कुक, ग्राहम चैपमैन और जॉन बर्ड से हुई। विश्वविद्यालय के बाद उन्होंने आईटीवी के लिए काम किया और फिर बीबीसी के बहुचर्चित कार्यक्रम दैट वॉज द वीक दैट वॉज से जुड़े, जो 1962 से 1963 तक चला। सप्ताह भर के समाचारों पर व्यंग्यपूर्ण अंदाज़ से नज़र रखने वाला ये कार्यक्रम काफ़ी लोकप्रिय हुआ। इस शो ने जॉन चीज़, जॉन बेट्जेमैन और डेनिस पॉटर जैसे प्रतिष्ठिक पटकथा लेखकों को जन्म दिया। इसके बाद वो बीबीसी के बार्ने जोन्स ने ब्रेकफ़ास्ट विद फ्रॉस्ट कार्यक्रम का संपादन करने लगे जिसे उन्होंने अनवरत 10 वर्षों से ज़्यादा समय तक किया। उन्होंने 50 वर्षों से ज़्यादा समय तक इसे बेहतरीन तरीक़े से निभाया।[2]

महत्वपूर्ण संपादित करें

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी चर्चा उस ख़ास इंटरव्यू के लिए होती है, जो उन्होंने अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के साथ किया था।[2]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. स्टूर्ट जेफ्फ्रिस. "Obituary: Sir David Frost" [मृत्युलेख: डेविड फ़्रॉस्ट] (अंग्रेज़ी में). द गार्डियन, 1 सितम्बर 2013. मूल से 2 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २ सितम्बर २०१३. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  2. "ब्रिटेन के चर्चित प्रसारक सर डेविड फ़्रॉस्ट नहीं रहे". बीबीसी हिन्दी. 1 सितम्बर 2013. मूल से 5 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २ सितम्बर २०१३.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें