ड्यूटेरोस्टोमिया

द्विपक्षीय जानवरों के सुपरफाइल

ड्यूटेरोस्टोमिया (Deuterostomia, लातीनी भाषा में अर्थ: दूसरा मुँह) प्राणियों का एक जीववैज्ञानिक अधिसंघ है। यह अपनी बहन क्लेड, प्रोटोस्टोमिया, के साथ अपने से ऊँचा नेफ़्रोज़ोआ (Nephrozoa) नामक क्लेड बनाता है। ड्यूटेरोस्टोमिया और प्रोटोस्टोमिया के सदस्य प्राणियों में यह अंतर है कि ड्यूटेरोस्टोमिया के भ्रूण (एम्ब्रियो) के विकास में सबसे पहले जो छिद्र खुलता है वह गुदा बनता है जबकि अधिकतर प्रोटोस्टोमिया भ्रूण में सबसे पहले विकसित होने वाला छिद्र उसका मुँह होता है। नेफ़्रोज़ोआ स्वयं बाइलेटेरिया क्लेड का सदस्य है।[1][2]

ड्यूटेरोस्टोमिया
Deuterostomia
प्रिस्टेला मैक्सीलैरिस मछ्ली
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
अधिसंघ (: ड्यूटेरोस्टोमिया (Deuterostomia)
ग्रोबेन, १९०८
अश्रेणीत: नेफ़्रोज़ोआ (Nephrozoa)
क्लेड

† = विलुप्त

उपक्लेड संपादित करें

ड्यूटेरोस्टोमिया के अंतर्गत तीन क्लेड आते हैं:

  • रज्जुकी (Chordata) - जिसमें कशेरुकी और उनसे सम्बन्धित प्राणी आते हैं
  • शूलचर्मी (Echinodermata) - जिसमें तारामीन (स्टारफ़िश), जलसाही (सी अर्चिन), समुद्री खीरा, इत्यादि आते हैं
  • हेमीकोर्डाटा (Hemichordata) - जिसमें बंजुफल कृमि (एकॉर्न वर्म) आते हैं

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Wade, Nicholas (30 January 2017). "This Prehistoric Human Ancestor Was All Mouth". New York Times. मूल से 31 जनवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 January 2017.
  2. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर