डॉ तपन कुमार लाहिड़ी भारत के एक हृद्वक्ष शल्यचिकित्सक (cardiothoracic surgeon), चिकित्सा-शिक्षक, और लेखक हैं। [1] वे बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के चिकित्साविज्ञान संस्थान से सेवानिवृत हैं जहाँ पहले वे हृद्वक्ष शल्यचिकित्सा विभाग में प्राध्यापक थे। [2] उनकी निःस्वार्थ चिकित्सा सेवाओं के लिये वर्ष २०१६ में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया।[3]

डॉ. तपन कुमार लाहिड़ी
चित्र:Dr. Tapan Kumar Lahiri.png
जन्म साँचा:B-da
कोलकाता, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
शिक्षा M.B.B.S, F.R.C.S, MCh.
पेशा हृद्वक्ष शल्यचिकित्सक
कार्यकाल 1972 से
संगठन बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय
जीवनसाथी अविवाहित
पुरस्कार पद्मश्री
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

जीवनी संपादित करें

डॉ तपन कुमार लाहिड़ी' का जन्म कोलकाता में हुआ था। उन्होंने सन १९६९ में हृदय की शल्यचिकित्सा में इंग्लैण्ड के रॉयल क्कोलेज ऑफ सर्जन्स से फेलो रहे। सन १९७२ में उसी संस्थान से वक्ष-शल्यचिकित्सा में एम सी-एच किया। इसके बाद उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान में शिक्षण आरम्भ किया। वहाँ वे हृद्वक्ष विभाग में रीडर, सहायक प्राध्यापक, प्राध्यापक, और विभागाध्यक्ष रहे।[4] वहाँ से सन २००३ में वे सेवानिवृत हुए।[5] उसके बाद वे अतिथि प्राध्यापक नियुक्त हुए। इसके लिये वे कोई वेतन नहीं लेते और अपनी सेवाएँ मानव सेवा के लिये निःशुल्क देने लगे।[6] २०१६ में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया।[7][8]

वे अविवाहित हैं और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के परिसर में विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गये आवास में आज भी सन्त की तरह रहते हैं। चौकी पर सोते हैं। नियत समय पर घर से कार्यस्थल पैदल जाते हैं और रोगियों को देखते हैं। अपने पेंशन का भी एक हिस्सा बीएचयू को दान दे देते हैं। बनारस के लोग उन्हें देवता की तरह मानते हैं। वे इतने स्वाभिमानी और राजनीति आदि से निर्लिप्त हैं कि जनवरी 2018 में अपने प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ से भी उन्होंने मिलने से मना कर दिया था।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Dr V Shanta gets Padma Vibhushan; Padma Bhushan for Dr D Nageshwar Reddy". India Medical Times. 25 January 2016. मूल से 6 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 July 2016.
  2. "Felicitation of Retired Teachers - Prof.T.K.Lahiri". Banaras Hindu University. 2016. अभिगमन तिथि 30 July 2016.
  3. "Padma Awards" (PDF). Ministry of Home Affairs, Government of India. 2016. मूल (PDF) से 3 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 जनवरी 2016.
  4. "Minutes of the last meeting of the Ethics Committee" (PDF). Medical Council of India. 2007. मूल (PDF) से 18 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 July 2016.
  5. "Singer, archer, surgeon and more". Hindustan Times. 26 January 2016. अभिगमन तिथि 30 July 2016.
  6. "Faculty". Institute of Medical Sciences, Banaras Hindu University. 2016. अभिगमन तिथि 30 July 2016.
  7. "IMA Congratulates all Padma Awardee Doctors of the year 2016". Web report. Indian Medical Association. 2016. अभिगमन तिथि 30 July 2016.
  8. "Padma Awards | Interactive Dashboard". www.dashboard-padmaawards.gov.in (अंग्रेज़ी में). मूल से 19 मार्च 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2022-03-19.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

  • "5th Sandhya Ghosh Memorial Oration". Institute of Haematology and Transfusion Medicine. 3 November 2014. मूल से 27 जुलाई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 July 2016.

साँचा:Padma Shri Award Recipients in Medicine