तावेउनी

फिजि मे एक द्वीप है ।

तावेउनी (Taveuni) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है। उस देश में केवल विति लेवु और वानुआ लेवु के दो द्वीप ही इस से अधिक क्षेत्रफल रखते हैं। यह भौगोलिक रूप से वानुआ लेवु द्वीपसमूह का भाग है और प्रशासनिक रूप से फ़िजी के उत्तरी विभाग के थकाउन्द्रोवे प्रान्त में सम्मिलित है। यह प्रशांत महासागर के फ़र्श से उठने वाले एक महान आकार के ढाल ज्वालामुखी के ऊपरी भाग पर स्थित है और 434 वर्ग किमी का क्षेत्रफल रखता है। इसपर 9,000 लोग बसे हुए हैं। यहाँ का पर्यावरण आज भी बहुत प्राकृतिक है जिसके कारण इसे फ़ीजी का उद्यान द्वीप भी कहा जाता है।[2][3]

तावेउनी
Taveuni
भूगोल
अवस्थिति फ़िजी
निर्देशांक16°47′37″S 180°00′00″E / 16.79361°S 180.00000°E / -16.79361; 180.00000निर्देशांक: 16°47′37″S 180°00′00″E / 16.79361°S 180.00000°E / -16.79361; 180.00000
द्वीपसमूहवानुआ लेवु द्वीपसमूह
आसन्न जल निकायकोरो सागर
क्षेत्रफल434 km2 (167.6 sq mi)
लम्बाई42 km (26.1 mi)
चौड़ाई10–14 कि॰मी॰ (33,000–46,000 फीट)
अधिकतम ऊँचाई1,241 m (4072 ft)
प्रशासन
जनसांख्यिकी
जनसंख्या9,000

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Gillespie, Rosemary G.; D. A. Clague (2009). Encyclopedia of Islands. University of California Press. पृ॰ 299. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0520256492.
  2. Ropate Valemei (1 March 2014). "An island paradise Archived 2014-03-18 at the वेबैक मशीन". Fiji Times Online. Fiji Times Limited. Retrieved 18 March 2014.
  3. Stanley, David (2004). South Pacific Archived 2016-03-08 at the वेबैक मशीन. Moon Handbooks. p. 799. ISBN 1566914116. Retrieved 18 March 2014.