तीनिअन या तीनिआन (Tinian) उत्तरी मारियाना द्वीपों का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। उत्तरी मारियाना द्वीप प्रशान्त महासागर में स्थित संयुक्त राज्य अमेरिका का एक कॉमनवेल्थ हैं जिसमें १५ द्वीप आते हैं और जिसमें गुआम के अलावा मारियाना द्वीपसमूह के सभी अन्य द्वीप शामिल हैं। मारियाना द्वीपसमूह में केवल गुआम और साइपैन ही तीनिअन से बड़े हैं।[1]

तीनिअन / तीनिआन
भूगोल
अवस्थितिप्रशान्त महासागर
निर्देशांक15°00′N 145°38′E / 15.000°N 145.633°E / 15.000; 145.633निर्देशांक: 15°00′N 145°38′E / 15.000°N 145.633°E / 15.000; 145.633
द्वीपसमूहमारियाना द्वीपसमूह
क्षेत्रफल101.01 km2 (39 sq mi)
चौड़ाई[convert: needs a number]
अधिकतम ऊँचाई171 m (561 ft)
प्रशासन
जनसांख्यिकी
जनसंख्या3,136
जन घनत्व35 /km2 (91 /sq mi)

तीनिअन का सबसे बड़ा गाँव सान होज़े (San Jose) है। तीनिअन द्वीप और उसके पास स्थित (बिना किसी स्थाई आबादी वाला) अगुइगान द्वीप (Aguigan) दोनों मिलाकर तीनिअन नगरपालिका बनती है जो उत्तरी मारियाना द्वीपों की ४ नगरपालिकाओं में से एक है। भौगोलिक रूप से तीनिअन अपने पड़ोसी साइपैन द्वीप से साइपैन जलसन्धि के पार 9.3 किमी की समुद्री दूरी पर है।[2]

चित्रदीर्घा संपादित करें

शीर्षकों के लिए बिना क्लिक करे माउस चित्र पर लाएँ और एक क्षण ठहरें

         

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. The Covenant to Establish a Commonwealth of the Northern Mariana Islands in Political Union With the United States of America, Pub.L. 94–241, 90 Stat. 263, enacted March 24, 1976
  2. "Culture of Commonwealth of the Northern Mariana Islands Archived 2016-12-01 at the वेबैक मशीन". www.everyculture.com. Retrieved September 17, 2007.