तीव्र रेडियो प्रस्फोट

रेडियोखगोलिकी में तीव्र रेडियो प्रस्फोट (fast radio burst) या ऍफ़॰आर॰बी॰ (FRB) अज्ञात कारणों से उत्पन्न एक बहुत अधिक ऊर्जावान खगोलभौतिक परिघटना होती है जिसमें बहुत-ही संकुचित समय के लिए एक रेडियो संकेत प्रकट होती है। यह औसतन कुछ मिलिसैकण्ड के लिए ही जारी रहते हैं और हमारी गैलेक्सी से बाहर ही उत्पन्न होते हैं। सर्वप्रथम तीव्र रेडियो प्रस्फोट सन् २००७ में डन्कन लोरीमर और डेविड नारकेविक द्वारा पल्सरों से मिलने वाले संकेतों के अध्ययन में पाया गया था, जिस वजह से इसे "लोरीमर प्रस्फोट" (Lorimer Burst) कहा जाता है। उसके बाद से कई तीव्र रेडियो प्रस्फोट मिल चुके हैं, जिनमें से एक स्वयं को दोहराता भी है।[2][3]

एफआरबी 181112 नामक तीव्र रेडियो प्रस्फोट का काल्पनिक चित्रण जिसमें यह अंतरिक्ष में यात्रा करते हुए पृथ्वी पर पहुँच रहा है[1]

अगर तीव्र रेडियो प्रस्फोट ध्रुवित हों तो इसका अर्थ है कि वह किसी शक्तिशाली चुम्बकीय क्षेत्र से उत्सर्जित हुए हैं। [4] इन प्रस्फोटों का स्रोत अज्ञात है लेकिन वैज्ञानिक इसका न्यूट्रॉन तारा, कालाछिद्र या परग्रही बुद्धि होने का दावा करते हैं।[5][6] ऍफ़॰आर॰बी॰ 121102 (FRB 121102) एकमात्र ज्ञात दोहराता हुआ तीव्र रेडियो प्रस्फोट है। यह हमारी गैलेक्सी, क्षीरमार्ग, से लगभग ३ अरब प्रकाशवर्ष दूर ब्रह्मा तारामंडल (ऑराइगा तारामंडल) की दिशा में स्थित किसी गैलेक्सी से आता है।[7][8]

कुछ उल्लेखनीय तीव्र रेडियो प्रस्फोट संपादित करें

तीव्र रेडियो प्रस्फोटों का नाम "एफआरबी तिथि" के रूप में रखा जाता है, जिसमें तिथि में छह अंक होते हैं (पहले वर्ष के दो, फिर महीने के दो और फिर दिवस के दो)। मसलन एफआरबी 121102 (FRB 121102) सन् 2012 के नवम्बर (11) महीने के दूसरे दिन (02) सर्वप्रथम बार देखा गया था।

एफआरबी 180916 (FRB 180916) संपादित करें

इसका पूरा औपचारिक नाम एफआरबी 180916 जे0158+6 (FRB 180916 J0158+6) है। यह हमसे 50 करोड़ प्रकाशवर्ष दूर स्थित एक मध्यमाकार सर्पिल गैलेक्सी के एक कोने से उत्पन्न हो रहा है। इसका मूल स्रोत अज्ञात है। यह चार दिनों के लिए सक्रीय होता है और फिर 12 दिनों के लिए लुप्त हो जाता है। इस तरह इसका सोलह-दिवसीय क्रम लगातार जारी है। इस आवर्ती लक्षण का कारण भी अज्ञात है।[9]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Enigmatic radio burst illuminates a galaxy's tranquil halo". www.eso.org (अंग्रेज़ी में). मूल से 26 सितंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 September 2019.
  2. Mann, Adam (28 March 2017). "Core Concept: Unraveling the enigma of fast radio bursts". Proc Natl Acad Sci U S A. 114 (13): 3269–3271. PMID 28351957. डीओआइ:10.1073/pnas.1703512114. पी॰एम॰सी॰ 5380068. बिबकोड:2017PNAS..114.3269M.
  3. Overbye, Dennis (10 January 2018). "Magnetic Secrets of Mysterious Radio Bursts in a Faraway Galaxy". The New York Times. मूल से 11 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 January 2018.
  4. D. Michilli, A. Seymour, J। W. T. Hessels, L. G. Spitler, V. Gajjar, A. M. Archibald, G. C. Bower, S. Chatterjee, J. M. Cordes, K. Gourdji, G. H. Heald, V. M. Kaspi, C. J. Law, C. Sobey, E. A. K. Adams, C. G. Bassa, S. Bogdanov, C. Brinkman, P. Demorest, F. Fernandez, G. Hellbourg, T. J. W. Lazio, R. S. Lynch, N. Maddox, B. Marcote, M. A. McLaughlin, Z. Paragi, S. M. Ransom, P. Scholz, A. P. V. Siemion, S. P. Tendulkar, P. Van Rooy, R. S। Wharton & D. Whitlow (11 January 2018). "An extreme magneto-ionic environment associated with the fast radio burst source FRB 121102". Nature. 553 (7687): 182–185. arXiv:1801.03965. PMID 29323297. डीओआइ:10.1038/nature25149. बिबकोड:2018Natur.553..182M. मूल से 9 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 सितंबर 2018.सीएस1 रखरखाव: authors प्राचल का प्रयोग (link)
  5. Devlin, Hannah (10 January 2018). "Astronomers may be closing in on source of mysterious fast radio bursts". The Guardian. मूल से 4 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 सितंबर 2018.
  6. Strickland, Ashley (January 10, 2018). "What's sending mysterious repeating fast radio bursts in space?". CNN. मूल से 11 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 सितंबर 2018.
  7. Chatterjee, S.; Law, C. J.; Wharton, R. S.; Burke-Spolaor, S.; Hessels, J. W. T.; Bower, G. C.; Cordes, J. M.; Tendulkar, S. P.; Bassa, C. G. (January 2017). "A direct localization of a fast radio burst and its host". Nature (अंग्रेज़ी में). 541 (7635): 58–61. arXiv:1701.01098. PMID 28054614. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 1476-4687. डीओआइ:10.1038/nature20797. बिबकोड:2017Natur.541...58C. मूल से 1 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 सितंबर 2018.
  8. Michilli, D.; Seymour, A.; Hessels, J. W. T.; Spitler, L. G.; Gajjar, V.; Archibald, A. M.; Bower, G. C.; Chatterjee, S.; Cordes, J. M. (January 2018). "An extreme magneto-ionic environment associated with the fast radio burst source FRB 121102". Nature (अंग्रेज़ी में). 553 (7687): 182–185. arXiv:1801.03965. PMID 29323297. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0028-0836. डीओआइ:10.1038/nature25149. बिबकोड:2018Natur.553..182M.
  9. Tavni, M.; एवं अन्य (4 February 2020). "ATel #3446 - Swift X-ray Observations of the Repeating FRB 180916.J0158+65". The Astronomer's Telegram. मूल से 12 फ़रवरी 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 February 2020.