तेजपाल सिंह धामा (जन्म: 2 जनवरी 1971) पत्रकार[2], हिन्दी के लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता हैं। 'हमारी विरासत' (शोध-ग्रंथ) उनकी प्रसिद्ध रचना है। इन्हें अनेक साहित्यिक एवं सामाजिक पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। इन्होंने हैदराबाद से प्रकाशित स्वतंत्र वार्ता एवं दिल्ली से प्रकाशित दैनिक विराट वैभव एवं दैनिक वीर अर्जुन [3] के संपादकीय विभागों में दशकों तक कार्य किया। वे मुख्यतः इतिहास पर लिखने वाले साहित्यकार[4] हैं जिनकी इतिहास से सम्बन्धित अनेकों पुस्तकें छप चुकी हैं। शहीदों पर लिखने[5] के कारण इन्हें 2017 में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार ने संस्कृति मनीषी पुरस्कार से सम्मानित किया है।

तेजपाल सिंह धामा
तेजपाल सिंह 'धामा'
जन्म2 जनवरी 1971 (1971-01-02) (आयु 53)
नगर खेकड़ा जिला बागपत, उत्तर प्रदेश, (भारत)
दूसरे नाम'धामा'
पेशाअवकाशप्राप्त पत्रकारिता संपादक, स्वतन्त्र लेखन
राष्ट्रीयताभारतीय
विधाकविता, लेख, फिल्म पटकथा लेखन, निबन्ध, शोध एवं ऐतिहासिक उपन्यास
विषयहिन्दी साहित्य, इतिहासराजनीति
उल्लेखनीय कामहमारी विरासत, अ​ग्नि की लपटें, गौ का गौरव (ऐतिहासिक शोध) एवं स्वाधीनता संग्राम के क्रान्तिकारी साहित्य का इतिहास
खिताबसंस्कृति मनीषी सम्मान एवं ब्रेवरी गोल्ड अवार्ड
बच्चेप्रज्ञा आर्य (दत्तक पुत्री)[1]

जीवन परिचय संपादित करें

तेजपाल सिंह धामा का जन्म उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के खेकड़ा नगर में हुआ था। कई समचार पत्रों में उप संपादक के अलावा तेजपाल सिंह धामा हिन्द पॉकेट बुक्स के वरिष्ठ संपादक[6] भी रहे। पेंगुइन रैंडम हाउस में कमिशनिंग एडिटर के रूप में भी अपनी सेवाएं दी। इन्होंने नीरा आर्य समेत कई स्वतंत्रता सेनानियों के साक्षात्कार लिए एवं उनकी वृद्धावस्था में सेवा की।[7] आजाद हिन्द फौज की अमर सेनानी नीरा आर्य के जन्मस्थल खेकड़ा, बागपत में तेजपाल सिंह धामा ने व्यक्तिगत रूप से 70 लाख रुपए[8][9] खर्च करके नीरा आर्य स्मारक की स्थापना की है, जिसमें एक भव्य पुस्तकालय भी है। खेकड़ा में वीरांगना नीरा आर्य की प्रतिमा के साथ-साथ 300 से अधिक स्वतंत्रता सेनानियों की जनकारी भी तेजपाल सिंह धामा द्वारा संग्रहित की गई है।[10][11]नीरा आर्य स्मारक के परिसर में निरक्षर होते हुए शिक्षा को बढ़ावा देने वाली सीताकौर देवी की प्रतिमा भी तेजपाल सिंह द्वारा स्थापित की गई है।

लेखन संपादित करें

अब तक उनके 35 ऐतिहासिक उपन्यास, 5 काव्य संग्रह, 1 महाकाव्य और विविध विषयों की कुछ अन्य पुस्तकें छप चुकी चुकी हैं। उनकी प्रथम काव्य रचना आँधी और तूफान है। तत्पश्चात् उन्होंने एक उपन्यास शान्ति मठ लिखा, जो एक सम्पादक ने अपने साप्ताहिक पत्र में उसे श्रृंखलाबद्ध प्रकाशित किया।[12]गायत्री कमलेश्वर के अनुरोध पर प्रख्यात लेखक कमलेश्वर की अंतिम एवं अधूरी पुस्तक इन्होंने ही पूरी की,[13]जो हिन्द पाकेट बुक्स[14][15]से 'अंतिम सफर' के नाम से प्रकाशित हुई और बेस्ट सैलर रही। इन्होंने राजस्थान की दस प्रमुख रानियों पर खोजपरक उपन्यासों की एक श्रृंखला भी लिखी है, जिसमें रानी पद्मिनी पर[16]अग्नि की लपटें,[17]रानी कर्मदेवी पर अजेय अग्नि, रानी चंपा पर ठंडी अग्नि इत्यादि हैं। इनकी ये पुस्तकें देशभर खासकर राजस्थान में काफी चर्चित रही हैं। इतिहास पर आधारित कई उपन्यास[18]भी अनेक प्रकाशनों से प्रकाशित हुए हैं। 'हमारी विरासत' के अतिरिक्त पृथ्वीराज चौहान एक पराजित विजेता इनका सर्वाधिक बिकने वाला उपन्यास है। डोमिनीक लापिएर एवं लैरी कॉलिन्स समेत इन्होंने कई चर्चित विदेशी लेखकों की इतिहास से संबद्ध पुस्तकों का हिन्दी अनुवाद भी किया।[19] यह राष्ट्रवादी विचारधारा के व्यक्ति हैं। इसलिए जब प्रख्यात कलाकार एमएफ हुसैन ने भारत माता की विवादित पेंटिंग बनाई तो ये एमएफ हुसैन से उलझ पड़े थे।[20][21] किशोर अवस्था में ये अनेक स्वतंत्रता सेनानियों नीरा आर्य[22][23][24], मन्मथनाथ गुप्त, गुरुदत्त, बलराज मधोक, रामगोपाल सालवाले, सरस्वती राजामणि, लक्ष्मी सहगल इत्यादि से मिले और उनके संस्मरणों के आधार पर गुमनाम क्रांतिकारी नामक वृहद ग्रंथ का प्रामाणिक लेखन किया।

फिल्म एवं नाट्य मंचन संपादित करें

तेजपाल सिंह धामा फिल्म लेखन एवं नाट्य मंचन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। जायसी के पदमावत के अलावा[25]इनके उपन्यास अग्नि की लपटो [26][27]के आधार[28]पर[29]ही भंसाली ने अपनी विवादित फिल्म पदमावत् का निर्माण किया है। [30]इन्होंने आरोप लगाया था कि संजय लीला भंसाली ने पद्मावत फिल्म के लिए उनके उपन्यास के लिए कापीराइट लिए हैं, लेकिन अब वे कहानी को काल्पनिक बता रहे हैं,[31] जब​कि पद्मिनी इतिहास का हिस्सा हैं। लेकिन फिल्म जब रिलीज हुई थी, तो तब उसमें इनका नाम पर्दे पर दिया[32]गया है।[33]इन्होंने पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक के लिए भी फिल्म का लेखन किया है और जब वे गायब हो गई तो इन्होंने ही खुलासा किया था कि वे गायब नहीं हुई हैं, यह गलत खबर है।[34] दयानंद सरस्वती पर आधारित टीवी सीरियल की वन लाइन स्टोरी, एवं कुछ एपिसोड इन्होंने लिखे थे।[35][36]इन्होंने कई नाटकों का लेखन भी किया, जो देशभर में विभिन्न जगह मंचन किए गए। परमार्थ निकेतने में गंगा किनारे साधु—संतों के लिए इनके एक नाटक का विशेष मंचन [37]सुनील चौहान के निर्देशन में किया गया।[38]इससे पहले श्रीराम सेंटर, दिल्ली में भी इस नाटक का मंचन इन्होंने किया, जिसे इंसानियत का संदेशवाहक बताया गया।[39]इन्होंने उर्दू लेखिका फरहाना ताज[40]की आत्मकथा पर आधारित भी एक बहुचर्चित नाटक[41] लिखा, जिसका देश के विभिन्न शहरों हैदराबाद, तेलंगाना, गुड़गांव, हरियाणा,[42][43][44][45]ऋषिकेश, उत्तराखंड,[46][47]श्रीराम सेंटर मंडी हाउस, दिल्ली आदि जगहों पर मंचन हो चुका है। जयपुर अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (जिफ) 2020 में तेजपाल सिंह धामा को सिने जगत की मु​ख्य हस्तियों संग वक्ता के रूप में[48] आमंत्रित किया[49] गया।[50] जिफ की शुरूआत[51] राजस्थान की धरोहर को बयां करती फिल्म चीड़ी बल्ला से हुई। यहां धामा ने कहा कि हॉलीवुड[52] बॉलीवुड फिल्मों से भारतीय संस्कृति की ओर आकर्षित[53] हो रहा है। फिल्म से जुड़ी हस्तियों के संग अग्नि की लपटें के लेखक [54] तेजपाल सिंह धामा ने अपने लेखन की सफलता का श्रेय अपनी पत्नी की प्रेरणा को दिया। तेजपाल सिंह धामा ने बॉलीवुड फिल्म निर्माता के तौर पर अपनी पहली फिल्म एक पीड़िता प्रज्ञा आर्य [55] के जीवन पर आधारित घर चलो ना पापा[56] का निर्माण किया। जो 25 दिसंबर 2020 को रिलीज[57][58]की गई। धामा ने दूसरी फिल्म पंडित रामप्रसाद बिस्मिल : सन आफ आर्यवर्त' का निर्माण किया। इस फिल्म में रामप्रसाद बिस्मिल का किरदार आयुष्य शर्मा ने निभाया है, जबकि बिस्मिल के मित्र अशफाक उल्ला का किरदार कपिल दांगी[59] ने अदा किया है। चंद्रशेखर आजाद का किरदार छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार अखिलेश पांडे ने अदा किया है।[60] इस फिल्म में काफी भावुक दृश्य दर्शाए गए हैं।[61] इस फिल्म की शूटिंग मुजफ्फरनगर[62],बागपत[63], खेकड़ा[64], हापुड, दिल्ली, आगरा आदि स्थलों पर हुई। यह फिल्म रामप्रसाद बिस्मिल की 125वीं जयंती पर रिलीज की गई। [65] इसके बाद इसका विभिन्न टीवी चैनलों पर प्रसारण हो चुका है।[66] तेजपाल सिंह धामा ने फिल्मों के प्रसारण एवं मार्केटिंग के लिए आर्यखंड टेलीविजन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी भी स्थापित की है।[67] तेजपाल​ सिंह धामा ने फिल्म निर्माता के तौर पर आजादी के बाद सबसे बड़े धर्मपरिवर्तन मीनाक्षीपुरम काण्ड पर वैदेही फिल्म[68][69][70] एवं सामाजिक परिवर्तन पर आधारित अधकटा अधकटा रूख[71][72] फिल्म का निर्माण भी किया।

समाजोत्थान संपादित करें

दुर्व्यसन, अस्पृश्यता, पशु पक्षी हत्या, परावलम्बन और प्रकृति के साथ छेड़छाड़ - ये कुछ ऐसी बुराइयाँ[73]हैं जिनके कारण सम्पूर्ण समाज को आर्थिक, सामाजिक व प्राकृतिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। समाज में व्याप्त इन व्याधियों को जड़ से मिटाने के लिये तेजपाल सिंह ने अच्छी-खासी नौकरी छोड़ कर समाज सेवा को ही अपना मुख्य ध्येय बनाया।[74] कृषि विज्ञान में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने वाले धामा जाति प्रथा के नाम पर फैलाई जा रही कुरीतियों के घोर विरोधी हैं।[75]उन्होंने स्वयं भी अन्तर्जातीय विवाह किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने बच्चों के लिये वैदिक बाल संस्था और युवाओं के लिये युवा विकास परिषद जैसी स्वयंसेवी संस्थाओं की स्थापना की। युवा विकास परिषद् के माध्यम से उन्होंने दुर्व्यसन, पशु पक्षी संरक्षण व अस्पृश्यता मुक्ति जैसे आन्दोलन भी चलाये हैं।[76]

सम्मान संपादित करें

  • इम्वा अवार्ड 2016[77]
  • संस्कृति मनीषी सम्मान 2016[78][79][80]
  • वीरांगना लक्ष्मीबाई गौरव सम्मान[81]
  • ‘रेड ऐंड व्हाइट गोल्ड अवॉर्ड’, ‘दीनदयाल उपाध्याय सम्मान’, ‘साहित्यश्री सम्मान’, 'सिंह सपूत' की उपाधि[82], ‘देवगुरु बृहस्पति सम्मान’ सहित इन्हें अनेक सामाजिक एवं साहित्यिक पुरस्कारों से विभूषित किया जा चुका है।[83][84][85][86]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "प्रज्ञा आर्य की पेशी" (PDF). आर्य नीति. आर्य नीति. मूल (PDF) से 7 नवंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 नवंबर 2018.
  2. "पत्रकारिता पर धामा के शोध ग्रंथ का ऐतिहासिक खुलासा". hindi.webdunia.com. वेबदुनिया एवं वार्ता न्यूज एजेंसी. मूल से 23 मार्च 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 जून 2012.
  3. "वीर अर्जुन के उप संपादक 'धामा' की पुस्तक आडवाणी द्वारा विमोचित". दैनिक वीर अर्जुन. वीर अर्जुन. मूल से 12 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 मई 2012.
  4. "क्रांतिकारी इतिहासकार की उपाधि". दैनिक जागरण. दैनिक जागरण. मूल से 5 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 नवंबर 2011.
  5. "आजाद हिंद फौज की पहली महिला जासूस के विषय में धामा का खुलासा". navbharattimes.indiatimes.com. नवभारत टाइम्स. अभिगमन तिथि 23 जनवरी 2021.
  6. "संपादक धामा का वक्तव्य". अमर उजाला. अमर उजाला. अभिगमन तिथि 18 फरवरी 2014.
  7. "स्वतंत्रता सेनानी की मदद". जागरण. www.jagran.com. अभिगमन तिथि 30 सितंबर 2022.
  8. "नीरा आर्या का खेकड़ा में बनेगा स्मारक और संग्रहालय". www.amarujala.com. अमर उजाला. अभिगमन तिथि 2 जनवरी 2022.
  9. "पहली महिला जासूस नीरा आर्य का स्मारक बनकर तैयार". ddnews.gov.in. डीडी न्यूज. अभिगमन तिथि 16 जनवरी 2024.
  10. "देश की पहली महिला जासूस को मिला सम्मान". panchjanya.com. पांचजन्य. अभिगमन तिथि 27 जनवरी 2024.
  11. "महिला जासूस का स्मारक उद्घाटित, महेश योगी को सम्मान". hindi.news18.com. न्यजू 18. अभिगमन तिथि 28 जनवरी 2024.
  12. हिन्दी साहित्य का गौरवशाली इतिहास, लेखिका फरहाना ताज,हिंदी साहित्य सदन करोल बाग, नई दिल्ली-5, पृष्ठ 98
  13. "कमलेश्वर की अंतिम अधूरी रचना पूरी की". jivani.org. jivani.org. मूल से 12 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 मई 2012.
  14. "हिन्द पाकेट बुक्स के श्रेष्ठ लेखकों की सूची में धामा". avnpost.com. avnpost.com. मूल से 5 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 जुलाई 2018.
  15. "प्रख्यात लेखकों की सूची में धामा". हिन्दुस्तान समाचार एजेंसी. हिन्दुस्तान समाचार एजेंसी. मूल से 7 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 जुलाई 2018.
  16. "अनूप जलोटा ने किया अग्नि की लपटें का विमोचन". दैनिक जागरण. दैनिक जागरण. मूल से 7 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 नवंबर 2011.
  17. "तेजपाल सिंह धामा ने रानी पद्मिनी पर किया शोध". indiagatenews.com. इंडियागेट न्यूज. अभिगमन तिथि 16 नवंबर 2017.
  18. "धामा के उपन्यास भाग्यनगर का कैदी की समीक्षा". dainiktribuneonline.com. दैनिक ट्रिब्यून, चंडीगढ़. मूल से 13 जुलाई 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 जून 2010.
  19. "तेजपाल सिंह धामा द्वारा अनुवादित फ्रीडम एट मिडनाइट के हिन्दी अनुवाद की समीक्षा". aajtak.intoday.in. इंडिया टुडे. मूल से 8 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अगस्त 2014.
  20. "पत्रकार जब हुसैन से उलझ पड़ा". हिन्दुस्तान समाचार एजेंसी. newsdnntv. मूल से 8 नवंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 सितंबर 2019.
  21. "किस बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के दीवाने थे मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन और पत्रकार हुसैन से क्यों उलझे?". samacharjagat. समाचार जगत. अभिगमन तिथि 17 सितंबर 2016.
  22. "तेजपाल सिंह धामा ने किया था फ्रीडम फाइटर का अंतिम संस्कार". www.jatjagran.com. जाट जागरण. अभिगमन तिथि 30 मार्च 2021.
  23. "जब पत्रकारों ने दी स्वतंत्रता सेनानी को अंतिम विदाई". navbharattimes.indiatimes.com. नवभारत टाइम्स. अभिगमन तिथि 23 जनवरी 2021.
  24. "पत्रकारों ने किया था नीरा का अंतिम संस्कार". adhikrutmarathi.in. अधिकृत मराठी. मूल से 12 अप्रैल 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 अप्रैल 2021.
  25. "पद्मावत फिल्म की कहानी धामा के उपन्यास पर आधारित". timesnownews.com. टाइम्स नाउ न्यूज, मुंबई. मूल से 5 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 जनवरी 2018.
  26. "साजिश के तहत हुआ पद्मावत फिल्म का विरोध". hindi.nyoooz.com. हिन्दी न्यूज देहरादून. मूल से 4 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 अप्रैल 2018.
  27. "पद्मावत फिल्म का विरोध एक साजिश". amarujala.com. अमर उजाला देहरादून. मूल से 4 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 अप्रैल 2018.
  28. "भंसाली ने खरीदे थे राइट्स". timesnownews.com. timesnownews.com. मूल से 4 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जनवरी 2018.
  29. "'अग्नि की लपटों' से निकली है 'पद्मावती'". jagran.com. दैनिक जागरण. मूल से 5 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 अक्तूबर 2017.
  30. "'पद्मावती' के लिए शोध के अधिकार खरीदे". univarta.com. यूनीवार्ता. मूल से 20 दिसंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 नवंबर 2016.
  31. "एक लेखक ने भंसाली पर लगाया आरोप". hindi.news18.com. न्यूज 18. मूल से 5 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 दिसंबर 2017.
  32. "तेजपाल सिंह धामा से साक्षात्कार, सुनीत निगम द्वारा". युगवार्ता, मासिक. मूल से 4 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 मार्च 2018.
  33. "भंसाली ने दिया स्पेशल थैंक्स". kollywoodtoday.net. कोलीवुड टूडे, तमिल मासिक. मूल से 28 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 जनवरी 2018.
  34. "वीना मलिक मुंबई में : तेजपाल". दैनिक जागरण. दैनिक जागरण. मूल से 5 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 दिसंबर 2011.
  35. "बाबा रामदेव से टीवी सीरियल पर चर्चा". दैनिक जगरण. दैनिक जागरण. मूल से 28 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जून 2016.
  36. "रामदेव के विद्रोही सन्यासी में राष्ट्रवाद का हठयोग". दैनिक जागरण. दैनिक जागरण. मूल से 29 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 अक्टूबर 2017.
  37. "नाटक की शानदार प्रस्तुति पर लेखक सम्मानित". दैनिक अमर उजाला. अमर उजाला. मूल से 5 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अप्रैल 2018.
  38. "तेजपाल धामा लिखित नाटक से भावुक हुए साधु संत!". webvarta.com. वेबवार्ता, न्यूज एजेंसी. मूल से 13 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 अप्रैल 2018.
  39. "धामा के नाटक में इंसानियत की मिसाल पेश". vohnews.com. vohnews.com. मूल से 4 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 जुलाई 2017.
  40. "फरहाना ताज के जीवन पर फिल्म". दैनिक जागरण. दैनिक जागरण. मूल से 12 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अप्रैल 2016.
  41. "घर वापसी नाटक का मंचन". दैनिक जागरण. दैनिक जागरण. मूल से 23 अगस्त 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 अगस्त 2019.
  42. "नाटक ने दिया वेदों की ओर लौटने का संदेश". dailyhunt.in. dailyhunt.in. अभिगमन तिथि 19 अगस्त 2019.
  43. "वेदों की ओर लौटने का संदेश दिया". वेबवार्ता. webvarta.com. मूल से 23 अगस्त 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 अगस्त 2019.
  44. "नाटक का मंचन". वाइरल सच. www.viralsach.online. मूल से 23 अगस्त 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 अगस्त 2019.
  45. "सुशांत लोक, हरियाणा में नाटक ने लोगों को किया भावुक". न्यूज अप टू डेट. newsup2date.com. मूल से 23 अगस्त 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 सितंबर 2018.
  46. "ऋषिकेश में नाटक का मंचन". आज का आदित्य. www.aajkaaditya.in. मूल से 23 अगस्त 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 अप्रैल 2018.
  47. "खेकड़ा के साहित्यकार तेजपाल धामा ऋषिकेश में सम्मानित". अमर उजाला. अमर उजाला. मूल से 5 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अप्रैल 2018.
  48. "तिग्मांशु धूलिया, पीयूष मिश्रा संग तेजपाल जिफ में आमंत्रित". www.patrika.com. राजस्थान पत्रिका. अभिगमन तिथि 10 जनवरी 2020.
  49. "जयपुर फिल्म फेस्टिवल में विशिष्ट अतिथि-वक्ता होंगे धामा". m.dailyhunt.in. डेयली हंट. अभिगमन तिथि 16 दिसंबर 2019.
  50. "फिल्म फेस्टिवल में विशिष्ट अतिथि होंगे तेजपाल". www.jagran.co. दैनिक जागरण. अभिगमन तिथि 16 दिसंबर 2019.
  51. "राजस्थान की धरोहर को बयां करती फिल्म चीड़ी बल्ला". www.khaskhabar.com. खास खबर. अभिगमन तिथि 15 जनवरी 2020.
  52. "बॉलीवुड फिल्मों से भारतीय संस्कृति की ओर आकर्षित हो रहा हॉलीवुड : धामा". m.dailyhunt.in. डेयली हंट. अभिगमन तिथि 20 जनवरी 2020.
  53. "बॉलीवुड फिल्मों से भारतीय संस्कृति की ओर आकर्षित हो रहा हॉलीवुड". epaper.viraatvaibhav.com. दैनिक विराट वैभव. मूल से 30 जून 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 जनवरी 2020.
  54. "अभिनेता अखिलेश पांडे ने तेजपाल से भेंट की". jogiexpress.com. जोगी एक्सप्रेस. अभिगमन तिथि 20 जनवरी 2020.
  55. "घर चलो ना पापा फिल्म में दिखाई देगी प्रज्ञा आर्य". amarujala.com. अमर उजाला. अभिगमन तिथि 20 सितंबर 2020.
  56. "'घर चलो ना पापा' फिल्म में गाना गाएगा जावेद सईद". amarujala.com. अमर उजाला. अभिगमन तिथि 11 सितंबर 2020.
  57. "फिल्म राम प्रसाद बिस्मिल का ट्रेलर लांच". thebilasatimes.com. the bilasa times. अभिगमन तिथि 23 दिसंबर 2020.
  58. "फिल्म राम प्रसाद बिस्मिल का ट्रेलर लांच". vandananews.in. vandana news. मूल से 22 सितंबर 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 दिसंबर 2020.
  59. "बिस्मिल पर बनने वाली फिल्म में कपिल अशफाक के रूप में". dainikjanwani.com. दैनिक जनवाणी. अभिगमन तिथि 5 नवंबर 2020.
  60. "चंद्रशेखर आजाद से मिला नन्हा फैन शिवम". jogiexpress.com. दैनिक जोगी एक्सप्रेस. अभिगमन तिथि 17 नवंबर 2020.
  61. "फांसी की ओर बढ़ते बिस्मिल को देख रो पड़े लोग". ajeybharat.com. अजय भारत. अभिगमन तिथि 21 नवंबर 2020.
  62. "गुरुकुल में हुई रामप्रसाद बिस्मिल के जीवन पर फिल्म की शूटिंग". jagran.com. दैनिक जागरण. अभिगमन तिथि 20 नवंबर 2020.
  63. "रामप्रसाद बिस्मिल: सन आफ आर्यवर्त हिन्दी फिल्म की शूटिंग पूरी". dainikjanwani.com. दैनिक जनवाणी. अभिगमन तिथि 21 नवंबर 2020.
  64. "बॉलीवुड मूवी रामप्रसाद बिस्मिल में खेकड़ा की बाल कलाकार तमन्ना भी". amarujala.com. अमर उजाला. अभिगमन तिथि 17 नवंबर 2020.
  65. "रामप्रसाद बिस्मिल पर आधारित फिल्म ओटीटी पर रिलीज". republicbharatnews24.com/. रिपब्लिक भारत. अभिगमन तिथि 11 जून 2021.
  66. "बिस्मिल पर आधारित फिल्म का प्रसारण 15 अगस्त 2021 को". www.naidunia.com. Nai Duniya. अभिगमन तिथि 14 अगस्त 2021.
  67. "तेजपाल और कृष्णपाल ने बनाया आर्यखंड टीवी". https: www.jagran.com. jagran. अभिगमन तिथि 13 अप्रैल 2021.
  68. "वैदेही फिल्म का निर्माण शुरू". न्यूजडीएनएनटीवी. www.newsdnntv.com. अभिगमन तिथि 2 दिसंबर 2022.
  69. "वैदेही फिल्म का निर्माण शुरू". हिन्दुस्तान. www.livehindustan.com. अभिगमन तिथि 2 दिसंबर 2022.
  70. "वैदेही फिल्म क्यों है ख़ास". समर इंडिया लाइव. samarindialive.in. मूल से 23 दिसंबर 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 दिसंबर 2022.
  71. "रुढ़िवादी लोगों ने ली थी सौम्या आर्य की जान, उनके जीवन पर बन रही है फिल्म". दैनिक जागरण. www.jagran.com. अभिगमन तिथि 21 नवंबर 2022.
  72. "फिल्म अधकटा रूख की शूटिंग के लिए गुरुकुल विद्यपीठ में हुआ वंदना वाजपेयी के अंतिम गीत का फिल्मांकन". यूपी नंबर 1 न्यूज. upno1news.com. अभिगमन तिथि 21 नवंबर 2022.
  73. "कुरूतियों से कराया रूबरू". राजस्थान पत्रिका. राजस्थान पत्रिका. अभिगमन तिथि 30 मई 2017.
  74. "सामाजिक कार्यकर्ता तेजपाल सिंह धामा". प्रभात बुक्स. प्रभात बुक्स. मूल से 4 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 अगस्त 2012.
  75. साहित्य कोश, भाग-1, लेखक डॉ. रामरतन शर्मा, हिंदी साहित्य सदन करोल बाग, नई दिल्ली-5, १९८६, पृष्ठ 123
  76. तेजपाल सिंह धामा की साहित्य साधना, लेखक अवधेश कुमार चौबे, संस्करण 1986, सागर प्रकाशन, मुकेश नगर, शाहदरा दिल्ली—32, पृष्ठ 135
  77. "तेजपाल को इम्वा अवॉर्ड". www.crimehilore.in. www.crimehilore.in. मूल से 4 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 मई 2016.
  78. "साहित्य हमेशा जीवित रहता है : डॉ. महेश शर्मा". दैनिक जागरण. दैनिक जागरण. मूल से 22 मई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 मई 2017.
  79. "साहित्यकार तेजपाल को मिला संस्कृति मनीषी सम्मान". दैनिक जागरण. दैनिक जागरण. मूल से 5 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 मई 2017.
  80. "प्रख्यात इतिहासकार 'धामा' को संस्कृति मनीषी सम्मान". www.thearyasamaj.org. www.thearyasamaj.org. मूल से 28 सितंबर 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 मई 2017.
  81. "साहित्यकार तेजपाल को 'वीरागना लक्ष्मीबाई गौरव सम्मान'". दैनिक जागरण. दैनिक जागरण. मूल से 7 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जून 2013.
  82. "खेकड़ा के लाल को अमृतसर में 'सिंह सपूत' उपाधि". दैनिक जागरण. दैनिक जागरण. मूल से 7 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 जनवरी 2013.
  83. "अनेक सामाजिक एवं साहित्यिक पुरस्कारों से विभूषित". प्रभात बुक्स. प्रभात प्रकाशन. मूल से 4 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 अगस्त 2012.
  84. "उत्कृष्ट लेखन के लिए तेजपाल सिंह धामा सम्मानित". दैनिक जागरण. दैनिक जागरण. मूल से 5 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 दिसंबर 2015.
  85. "साहित्यकार तेजपाल धामा का शामली में सम्मान". दैनिक जागरण. दैनिक जागरण. मूल से 5 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 दिसंबर 2015.
  86. "साहित्यकार तेजपाल धामा ऋषिकेश में सम्मानित". अमर उजाला. अमर उजाला. मूल से 5 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अप्रैल 2018.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें