त्रिपाठी भारतीय ब्राह्मणों की एक सर्वोच्च जाति है। ये अधिकांश उत्तर भारत में निवास करते थे। त्रिपाठी जाति ही गुजरात में त्रिवेदी कहलाते हैं और बिहार झारखंड आदि स्थानो मे इन्ही को तिवारी भी कहा जाता है। मूल रूप से त्रिपाठी जाति के ब्राह्मण उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश,पंजाब और नेपाल से भी होते हैं। इसके अतिरिक्त त्रिपाठी, तिवारी, तिवाड़ी या त्रिवेदी असम, पश्चिम बंगाल, आदि राज्यों में भी होते हैं। इन्हे तीन वेदों का ज्ञान होता है, इसीलिए त्रिवेदी, तिवारी या त्रिपाठी भी कहलाए जाते हैं। दक्षिण भारत जैसे तमिल नाड़ी, आंध्रप्रदेश केरल आदि राज्यों में ये शर्मा या शर्माह उपनाम लगाते हैं। भारत में राजनीतिक जगत अथवा बॉलीवुड या टीवी इंडस्ट्रीज में इनका मुख्य योगदान रहा है।

उपनाम वाले लोग संपादित करें