त्रिमूर्ति भारतीय कलाओं में वह आकृति है जिसे ब्रह्मा, विष्णु और महेश को एक ही ग्रीवा पर तीन शीष के रूप में चित्रित किया जाता है। इस आकृति का प्रयोग मंदिरों, चित्रकला, मूर्तिकला तथा अनेक स्थलों पर पाया जाता है। भारतीय साहित्य और पुराण में इन तीनों देवताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह माना जाता है कि ब्रह्मा जन्म, विष्णु पालन और शिव संहार के देवता हैं और सारी सृष्टि इन्हीं के द्वारा संचालित होती है।

एलिफेंटा स्थित त्रिमूर्ति