थाटोन दक्षिण बर्मा में टैनेसरिम प्रांत का नगर तथा समुद्रतटवर्ती जिला है। नगर, पेगू-मर्तबान रेलमार्गं पर मार्तबान की खाड़ी से 16 किलोमीटर पूर्व तथा मूलमेन नगर से 56 किलो मीटर उत्तर में उत्तर-पश्चिम स्थित है।

थाटोन
{{{type}}}
थाटोन is located in म्यान्मार
थाटोन
थाटोन
Location in Burma
Country म्यांमार
Admin. divisionमॉन प्रान्त
Districtथाटोन जिला
जनसंख्या (2007)
 • कुल130,763
 • Religionsथेरावाद बौद्ध धर्म
दूरभाष कोड57[1]

नगर की स्थापना 534 ई पू में हुई थी। यह पहले बंदरगाह था। यह एक समय मोन वंश के शासकों की राजधानी भी था, परंतु पेगू नगर की स्थापना के उपरांत इसका ह्रास होता गया। 11वीं शताब्दी में बर्मी योद्धा अनवरथ के आधिपत्य से पूर्व बौद्ध धर्म का प्रमुख केंद्र था।

थाटोन जिले का क्षेत्रफल 12,467 वर्ग किलोमीटर है। यहाँ धान तथा तंबाकू की उपज महत्वपूर्ण है और टंगस्टन धातु की खाने हैं। जनसंख्या का आधे से अधिक भाग कारेन लोगों का है तथा शेष में बर्मी एवं मोन हैं।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Myanmar Area Codes". मूल से 1 दिसंबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2009-04-10.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें