थियोसोफी (Theosophy) १९वीं शताब्दी के अन्तिम काल में संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थापित क्या गया एक धर्म है। इसकी स्थापना मुख्यतः रूसी प्रवासी हेलेना ब्लावट्स्की द्वारा की गयी थी। इसके सिद्धान्त मुख्यतः उनके ही लेखन पर आधारित हैं। यह धर्म निओप्लेटोनिज्म आदि यूरोप के प्राचीन धर्म तथा हिन्दू और बौद्ध धर्म के मूल सिद्धान्तों से बहुत कुछ ग्रहण करता है।

थियोसोफी का प्रतीक चिह्न (लोगो), जिसमें विभिन्न प्राचीन प्रतीक-चिह्न समाहित हैं।