दंगल टीवी

मनोरंजक टेलीविज़न चैनल

दंगल टीवी एंटर10 टेलीविजन नेटवर्क के स्वामित्व वाला एक फ्री-टू-एयर हिंदी भाषा का सामान्य मनोरंजन चैनल है जिसे 2009 में भोजपुरी भाषा के मूवी चैनल के रूप में लॉन्च किया गया था लेकिन बाद में इसे हिंदी मनोरंजन चैनल में परिवर्तित किया गया। इसकी प्रोग्रामिंग में पारिवारिक नाटक, फंतासी और अपराध शो शामिल हैं।[1]

दंगल
Dangal
देशभारतभारत
मुख्यालयनई दिल्ली, भारत
प्रोग्रामिंग
भाषाएँहिन्दी
स्वामित्व
स्वामित्वएंटर10 टेलीविजन नेटवर्क
बंधु चैनलएंटर10
भोजपुरी सिनेमा टीवी
एंटर10 बांग्ला
दंगल 2
इतिहास
आरंभ2009; 15 वर्ष पूर्व (2009)
कड़ियाँ
वेबसाइटदंगल टीवी दंगल प्ले पर
उपलब्धता
लौकिक
डीडी फ्री डिश29
स्ट्रीमिंग माध्यम
दंगल प्लेदंगल

इतिहास

2019 के सप्ताह 13 के बाद से यू+आर श्रेणी में सबसे अधिक देखा जाने वाला हिंदी भाषा का चैनल है।[2][3] [4] एंटर10 टेलीविज़न प्राइवेट लिमिटेड का ये चैनल पहले एक भोजपुरी चैनल के तौर पर शुरू किया गया था। यह बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में टीआरपी चार्ट में सबसे ऊपर था। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसको हिंदी मनोरंजन चैनल में बदल दिया गया। इसने सागर चित्र के जय श्री कृष्णा के साथ पहली बार अपनी यात्रा शुरू की। इसके बाद चैनल को उसी शैली और प्रवृत्ति के साथ आगे बढ़ाया गया।

दंगल चैनल ने अन्य चैनलों के पुराने शो, कलर्स, इमेजिन टीवी, ज़ी टीवी, सहारा वन, आदि जैसे चैनलों से प्रसारण करके जीईसी अंतरिक्ष में अपनी यात्रा शुरू की।[5]चैनल को लोकप्रिय शोकेस के साथ 2018 में सर्वश्रेष्ठ दर्शकों की संख्या मिली। चैनल ने अपने ओरिजनल जैसे क्राइम अलर्ट, शिव अर्जुन: एक इछाधारी की कहानी (दंगल का फर्स्ट प्राइम टाइम डेली सोप) बहुरानी (फर्स्ट रियलिटी फैमिली शो), कहानी एक रात की आदि बनाई।

प्रसारित कार्यक्रम

बंधु चैनल

दंगल 2

 

दंगल 2 एक भारतीय हिंदी भाषा का सामान्य मनोरंजन टेलीविजन चैनल है, जिसका स्वामित्व एंटर10 टेलीविजन नेटवर्क के पास है।यह चैनल 2022 में लॉन्च हुआ। यह मुख्य रूप से दंगल टीवी,इमेजिन टीवी और सोनी के अन्य चैनल से प्रसारित नाटक,अपराध और कॉमेडी और अन्य प्रकार के पुराने धारावाहिक का प्रसारित करता है।

एंटर10

 

एंटर10 एक भारतीय हिंदी भाषा का फिल्मों का टेलीविजन चैनल है, जिसका स्वामित्व एंटर10 टेलीविजन नेटवर्क के पास है। यह मुख्य रूप से दक्षिण भारत के फिल्म और दंगल टीवी के धारावाहिक क्राइम अलर्ट का प्रसारित करता है।

भोजपुरी सिनेमा

 

भोजपुरी सिनेमा टीवी एक भारतीय भोजपुरी भाषा का फिल्मों का टेलीविजन चैनल है, जिसका स्वामित्व एंटर10 टेलीविजन नेटवर्क के पास है। यह मुख्य रूप से भोजपुरी फिल्मों को प्रसारित करता है।

सन्दर्भ

  1. "This is the most-watched Hindi entertainment channel. Chances are, you haven't heard of it". ThePrint (अंग्रेज़ी में). 2019-11-11. अभिगमन तिथि 2021-06-02.
  2. "भारत में दंगल टीवी-आधिकारिक जालस्थल". मूल से 10 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2020.
  3. "डीडी फ्री डिश - भारत की एकमात्र मुफ्त डीटीएच सेवा". मूल से 8 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 सितंबर 2014.
  4. "संग्रहीत प्रति". मूल से 14 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 मई 2019.
  5. "संग्रहीत प्रति". मूल से 14 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 मई 2019.

बाहरी कड़ियाँ

आधिकारिक वेबसाइट