दक्षिण सूडान का ध्वज दूसरे सूडानी गृह युद्ध को समाप्त करने वाले शांति समझौते के बाद अपनाया गया।[1] इस झंडे का सर्वप्रथम सूडान पीपल्स लिबरेशन मूवमेंट के ध्वज के रूप में प्रयोग किया गया था।
दक्षिण सूडान का ध्वज
|
अंगीकृत |
9 जुलाई 2005 |
अभिकल्पना |
काले, लाल सफेद धार और हरे रंग की क्षैतिज पत्तियों वाला तिरंगा। बायीं ओर एक नीला समभुज त्रिकोण जिसके बीच में एक सोने का सितारा है। |
दक्षिण सूडान के ध्वज, एवं सूडान (जिससे सूडान 2011 में अलग हुआ था) और केन्या के ध्वजों में समानता साफ़ झलकती है।
दक्षिण सूडानी सरकार के अनुसार ध्वज के रंग निम्नलिखित को प्रतिनिधित्व करते हैं[2] -
- काला: गहरी अफ़्रीकी त्वचा।
- लाल: स्वतंत्रता संग्राम के दौरान शहीदों द्वारा बहाया गया रक्त।
- हरा: देश के प्राकृतिक संसाधनों और सब्ज़ भूमि।
- सफेद: स्वतंत्रता संघर्ष के कई वर्षों बाद हासिल की गयी शांति।
- नीला: नील नदी का पानी, जो देश के लिए जीवन का एक स्रोत है।
- पीला: दक्षिण सूडान के घटक राज्यों की एकता।
| स्वतंत्रता दिवस पर दक्षिण सूडान की राजधानी में प्रवाहित कई झंडे में से एक |
| दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति का मानक चिन्ह |
| झंडा लहराती एक दक्षिण सूडानी लड़की |
|