दशम जलप्रपात रांची के सबसे खूबसूरत और फेमस झरनों में से एक है।

दशम जलप्रपात
दशम जलप्रपात
अवस्थितिराँची
निर्देशांक23°08′36″N 85°27′59″E / 23.143358°N 85.466441°E / 23.143358; 85.466441.
उन्नयन336 मीटर (1,102 फीट)
कुल ऊँचाई44 मीटर (144 फीट)
प्रपात संख्या2
औसत चौड़ाईd
जलमार्गकांची

दशम जलप्रपात राँची से लगभग 40 किलोमीटर दूर राँची जमशेदपुर मार्ग पर स्थित है। दशम जलप्रपात का असली नाम "दा:सोम" है। "दा:सोम शब्द स्थानीय मुन्डारी भाषा का है । दा:सोम शब्द दो शब्द दा: और सोम से बना है। दा: का अर्थ पानी और सोम का अर्थ जमाव होता है। [1]

कांची नदी का पानी लगभग 144 फीट की ऊचाई से बहता है, जिससे एक शानदार झरना उत्पन्न होता है, जिसे दशम फॉल्स कहा जाता है।कुछ लोगो का कहना है की अधिक ऊंचाई की वजह से इस झरने के गिरते समय 10 धाराएं बनती है इन्ही धाराओं की वजह से इस जलप्रपात का नाम दशम जलप्रपात पड़ा।[2]

दशम फॉल्स प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर होने के लिए प्रसिद्ध है और इसे पर्यटकों के बीच में सबसे लोकप्रिय झरनों में से एक माना जाता है। इस स्थान की प्राकृतिक सुंदरता इसके आसपास के क्षेत्र से दोगुनी है, जो इस स्थान को घेरे हुए घने उष्णकटिबंधीय वनस्पति से आच्छादित है। दशम फॉल्स विभिन्न आकृतियों, आकारों, और रंगों की चट्टानों से घिरा हुआ है, जो इसे एक आकर्षणीय वातावरण में और अधिक आकर्षक बनाते हैं। यहां एक अच्छा पिकनिक या भ्रमण स्थल माना जाता है।

झारखंड में दशम जलप्रपात टाटा-रांची हाईवे रोड पर तैमारा गांव के पास स्थित है।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 24 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 जून 2015.
  2. "बारिश में खिल उठी दशम फॉल की खूबसूरती". प्रभात खबर. 19 जून 2021.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें