दानिश अजीज (जन्म 20 नवंबर 1995) एक पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाडी हैं। उन्होंने 21 मार्च 2018 को कराची किंग्स के लिए पाकिस्तान सुपर लीग में पदार्पण किया। उन्होंने 12 दिसंबर 2014 को कराची डॉल्फ़िन के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया।[1] उन्होंने 2016-17 के रीजनल वनडे कप में कराची व्हाईट्स के लिए 8 जनवरी 2017 को लिस्ट ए क्रिकेट में पदार्पण किया।[2] उन्होंने पाकिस्तान की राष्ट्रीय अंडर -19 क्रिकेट टीम का भी प्रतिनिधित्व किया है।

दानिश अजीज
व्यक्तिगत जानकारी
जन्म 20 नवम्बर 1995 (1995-11-20) (आयु 28)
कराची, पाकिस्तान
बल्लेबाजी की शैली बाएं हाथ से
गेंदबाजी की शैली बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स
भूमिका हरफनमौला
घरेलू टीम की जानकारी
वर्षटीम
2014 कराची डॉल्फ़िन
2017 कराची वाइट
2018 कराची किंग्स
2018–वर्तमान सिंध
2019 क्वेटा ग्लैडिएटर्स
स्रोत : क्रिकइन्फो, 11 नवंबर 2020

2018 में, उन्होंने 86 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें फवाद आलम के साथ 192 रनों की विशाल साझेदारी में, कराची व्हाइट्स ने इस्लामाबाद के खिलाफ फाइनल जीतने और राष्ट्रीय एक दिवसीय क्षेत्रीय कप हासिल करने में मदद की।[3] अप्रैल 2018 में, उन्हें पाकिस्तान कप 2018 के लिए सिंध के दस्ते में नामित किया गया था।[4][5]

नवंबर 2020 में, न्यूजीलैंड के दौरे के लिए उन्हें पाकिस्तान के 35 सदस्यीय दल में नामित किया गया था।[6]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Danish Aziz". ESPN Cricinfo. अभिगमन तिथि 6 September 2016.
  2. "Regional One Day Cup, Karachi Blues v Karachi Whites at Islamabad, Jan 8, 2017". ESPN Cricinfo. अभिगमन तिथि 8 January 2017.
  3. Khan, Khalid H. (2018-02-12). "Ton-up Fawad, Danish star as Karachi Whites clinch Cup". DAWN.COM (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2020-11-15.
  4. "Pakistan Cup one-day tournament to begin in Faisalabad next week". Geo TV. अभिगमन तिथि 21 April 2018.
  5. "Pakistan Cup Cricket from 25th". The News International. अभिगमन तिथि 21 April 2018.
  6. "Pakistan name 35-player squad for New Zealand". Pakistan Cricket Board. अभिगमन तिथि 11 November 2020.