राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र

(दिल्ली-एनसीआर से अनुप्रेषित)

एनसीआर में दिल्ली से सटे सूबे उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कई शहर शामिल हैं।[1] एनसीआर में 4 करोड़ 70 लाख से ज्यादा आबादी रहती है। समूचे एनसीआर में दिल्ली का क्षेत्रफल 1,484 स्क्वायर किलोमीटर है। देश की राजधानी एनसीआर का 2.9 फीसदी भाग कवर करती है। एनसीआर के तहत आने वाले क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़ और मुजफ्फरनगर; और हरियाणा के फरीदाबाद, गुड़गांव, मेवात, रोहतक, सोनीपत, रेवाड़ी, झज्जर, पानीपत, पलवल, महेंद्रगढ़, भिवानी,जींद और करनाल जैसे जिले शामिल हैं। राजस्थान से दो जिले - भरतपुर और अलवर एनसीआर में शामिल किए गए हैं।[2]

दिल्ली-एनसीआर
Region
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का नक्शा
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का नक्शा
दिल्ली-एनसीआर is located in पृथ्वी
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली-एनसीआर
National Capital Territory of Delhi as captured by Landsat-5 satellite
निर्देशांक: 28°40′N 77°13′E / 28.667°N 77.217°E / 28.667; 77.217निर्देशांक: 28°40′N 77°13′E / 28.667°N 77.217°E / 28.667; 77.217
Country India
Statesदिल्ली
हरियाणा
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
शासन
 • Regional authorityNational Capital Region Planning Board
क्षेत्र58332 किमी2 (22,522 वर्गमील)
जनसंख्या (2011)
 • कुल46,069,000
 • घनत्व790 किमी2 (2,000 वर्गमील)
वेबसाइटncrpb.nic.in

जुलाई 2013 में एनसीआर में तीन और जिलों को शामिल किया गया है जिसमें हरियाणा राज्य के भिवानी और महेंद्रगढ़, राजस्थान राज्य के भरतपुर जैसे जिले शामिल कर एनसीआर को विस्तारित किया गया था। अब एनसीआर में शामिल जिलों की संख्या बढ़ कर 19 हो गई है। साल 2011-12 में एनसीआर के सभी क्षेत्रों ने एक साथ देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 128.9 यूएस अरब डॉलर का उत्पादन किया, जो कि भारतीय जीडीपी का 7.5 प्रतिशत था। अभी हाल में उत्तर प्रदेश का एक और जिला राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल किया गया है जिसका नाम शामली है जो कि उत्तर प्रदेश का पश्चिमी जिला भी है

घटक जिला

हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के तीन पड़ोसी राज्यों में कुल 24 जिलों के साथ-साथ दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का गठन किया गया है। इन घटक जिलों के क्षेत्रों और जनसंख्या (भारत की जनगणना २०११, मुजफ्फरनगर, जिंद और करनाल के अतिरिक्त) नीचे निर्धारित किए गए हैं:

State Districts Area Population
(in thousands)
उत्तर प्रदेश Meerut 14,858 14,576
Muzaffarnagar
Ghaziabad
गौतम बुद्ध नगर
Bulandshahr
Baghpat
Hapur
Shamli
हरियाणा Faridabad 28,545 11,031
गुरुग्राम
Mahendragarh
Bhiwani
Charkhi Dadri
Nuh
Rohtak
Sonipat
Rewari
Jhajjar
Panipat
Palwal
Jind[3]
Karnal[3]
राजस्थान अलवर १३,४४७
[4]
३,६७४
भरतपुर[3]
NCT दिल्ली दिल्ली 1,483 16,788
Total 58,332 46,069

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. "https://www.bhaskar.com/union-territory/new-delhi/news/ut-del-hmu-new-haryanas-jind-and-karnal-add-in-part-of-ncr-zone-5017644-nor.html". मूल से 7 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 जुलाई 2018. |title= में बाहरी कड़ी (मदद)
  2. "आप जिस दिल्ली-NCR में रहते हैं, जानिए- उसके बारे में A टू Z जानाकरी". मूल से 26 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 जुलाई 2018.
  3. "NCR gets bigger; 3 more districts added". The Hindu. New Delhi. 9 June 2015. मूल से 7 दिसंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 March 2016.
  4. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; tcpharyana नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।

बाहरी कड़ियाँ