दिविता राय

भारतीय मॉडल

दिविता राय (तुलु: ದಿವಿತ ರೈ); (जन्म 10 जनवरी 1998)[1] एक भारतीय मॉडल और सौंदर्य प्रतियोगिता उपाधि धारक हैं, जिन्हें 28 अगस्त 2022 को मुंबई में निवर्तमान मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज़ संधू द्वारा मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज पहनाया गया था। उन्होंने 14 जनवरी 2023 को आयोजित मिस यूनिवर्स 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। राय को इस सौंदर्य प्रतियोगिता में शीर्ष 16 फाइनलिस्ट में रखा गया।[2] [3][4][5]

दिविता राय
जन्म 10 जनवरी 1998 (1998-01-10) (आयु 26)
मैंगलोर, कर्नाटक, भारत
शिक्षा
  • नेशनल पब्लिक स्कूल, राजाजीनगर
  • सर जे.जे. कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर
पेशा
  • मॉडल
पदवी मिस यूनिवर्स इंडिया 2022
ऊंचाई 5 फीट 9 इंच (1.75 मी॰)

करियर संपादित करें

राय ने 2021 में मिस दिवा 2021 में भाग लिया, जहाँ वह दूसरी रनर-अप रही। इस प्रतियोगिता में हरनाज़ संधू अंतिम विजेता रही जिन्होंने बाद में मिस यूनिवर्स 2021 का ख़िताब जीता था। उन्होंने इस प्रतियोगिता के दौरान मिस आईक्यू, मिस लाइफस्टाइल और मिस सुडोकू की उप-प्रतियोगिताएं भी जीतीं। उन्हें 28 अगस्त 2022 को मिस दिवा संगठन की 10वीं वर्षगांठ समारोह में निवर्तमान शीर्षक धारक हरनाज़ संधू द्वारा मिस दिवा यूनिवर्स 2022 का ताज पहनाया गया। इस समारोह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 30 से अधिक पूर्व सौंदर्य प्रतियोगिता विजेताओं ने भाग लिया।[6][7] [8]

मिस यूनिवर्स 2022 संपादित करें

राय ने मिस यूनिवर्स 2022 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जहाँ उन्हें शीर्ष 16 सेमी-फाइनलिस्ट में रखा गया।[9]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Divita Rai (Liva Miss Diva 2022) Biography, Net worth 2022, Salary, Age, Height, Educational Qualifications, Family Details, Parents, Husband, Children, Nationality, Quotes, Facts, FAQs, and more". bizadda360.com. 29 August 2022.
  2. "Karnataka's Divita Rai crowned LIVA Miss Diva 2022". beautypageants.indiatimes.com. 28 August 2022.
  3. "Divita Rai of Karnataka becomes Miss Diva Universe 2022, Harnaaz Sandhu crowns her successor in emotional video: Watch". hindustantimes.com. 29 August 2022.
  4. "Karnataka's Divita Rai crowned Miss Diva Universe 2022 by Harnaaz Sandhu". indiatoday.in. 29 August 2022.
  5. "Miss Diva Universe 2022: Karnataka's Divita Rai crowned this year". currentaffairs.adda247.com. 30 August 2022.
  6. "Divita Rai wins the title of Miss Diva Universe 2022; Pragnya Ayyagari crowned as Miss Diva Supranational 2022". timesnownews.com. 29 August 2022.
  7. "Former winners strut the runway in style at LIVA Miss Diva 2022". beautypageants.indiatimes.com. 28 August 2022.
  8. "Miss Diva Universe 2022 Divita Rai: Taking second chances, battling PCOS and breaking beauty stereotypes". healthshots.com. 30 August 2022.
  9. "Miss Universe From US, India's Divita Rai Misses Out". NDTV.com. अभिगमन तिथि 2023-04-16.