दीना वाडिया (15 अगस्त 1919 – 2 नवम्बर 2017) , मुहम्मद अली जिन्ना की बेटी और एकमात्र सन्तान थीं। उनकी माँ रतनबाई पेटिट मुम्बई के दो सम्भ्रान्त परिवारों की (पेटिट परिवार और टाटा परिवार) सदस्या थीं। [3][4][5] 1938 में उन्होने नवील वाडिया से विवाह किया किन्तु विवाह अधिक दिन नहीं चला और शीघ्र दोनों में सम्बन्ध विच्छेद हो गया।[1][2] जब 1947 में भारत का विभाजन हुआ तो दीना ने भारत का नागरिक बनना स्‍वीकार किया। यह जानकर लोगों को हैरानी होती है कि जिसके पिता पाकिस्‍तान के संस्‍थापक रहे, उनकी बेटी ने आखिर क्‍यों भारत में रहने का फैसला किया।

दीना वाडिया

१९४८ में जिन्ना की मृत्यु के बाद दीना (बाएं) तथा उनकी बुआ फातिमा जिन्ना (दाएं)
जन्म 15 अगस्त 1919
लन्दन, इंगलैंड, यूके
मौत 2 नवम्बर 2017(2017-11-02) (उम्र 98)
न्यू यॉर्क, संयुक्त राज्य
मौत की वजह न्यूमोनिया
जीवनसाथी Neville Wadia (वि॰ 1938; वि॰वि॰ 1943)[1][2]
बच्चे 2
माता-पिता मुहम्मद अली जिन्ना
रतनबाई जिन्ना
संबंधी जिन्ना—वाडिया परिवार
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}
दीना वाडिया (सितम्बर १९४८ में)

जीवन परिचय संपादित करें

दीना का जन्म १५ अगस्त १९१९ को लन्दन में हुआ था। 1929 में गंभीर बीमारी के बाद जिन्ना की पत्नी की मृत्यु हो गई, जिसके बाद जिन्ना बहुत दुखी रहने लगे। ऐसे में उन्‍हें अपनी बहन फातिमा जिन्ना का सहयोग मिला। फातिमा ने ही जिन्ना की बेटी का पालन पोषण किया।

जिन्‍ना से दीना के सम्बन्ध उस समय खराब हो गए जब उन्‍हें 17 साल की उम्र में एक भारतीय पारसी नेविली वाडिया से प्‍यार हो गया। यह जिन्‍ना को बिल्‍कुल बर्दाश्‍त नहीं हुआ किन्तु दीना ने नेविली वाडिया का साथ चुना। जिन्‍ना को उनके पारसी होने से दिक्‍कत थी, जबकि उनकी पत्‍नी और दीना की मां रति एक पारसी थीं और खुले विचारों वाली थीं।

भारत विभाजन के बाद दीना अपने परिवार के साथ भारत में ही रह गईं, जबकि जिन्ना पाकिस्तान चले गए। दीना और नेविली वाडिया दोनों मुंबई में रहते थे। बाद में उनका भी तलाक हो गया। 1948 में जिन्‍ना की मृत्यु के बाद दीना पहली बार पाकिस्‍तान गईं और उसके बाद 2004 में भी गईं। साथ में उनके बेटे नुस्‍ली वाडिया और पोते भी थे।

कराची में अपने पिता के मकबरे पर जाने के बाद दीना ने एक किताब भी लिखी थी और उसे अपनी जिंदगी का सबसे कटु अनुभव बताया था।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Fact file: Jinnah's family". Dawn. 26 December 2009. मूल से 7 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 November 2017. Dina and Neville lived in Mumbai and had two children, a boy and a girl, before the couple divorced.
  2. "Two nations and a daughter at war over house". South China Morning Post. 21 October 2007. मूल से 6 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 November 2017. Ms Wadia, who moved to New York after divorcing her husband, divides her time between New York, London and Mumbai, where her son Nusli runs one of India's largest textile companies.
  3. Walsh, Judith E. (10 July 2017). "A Brief History of India". Infobase Publishing. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 नवंबर 2017 – वाया Google Books.
  4. "Quaid-i-Azam Muhammad Ali Jinnah – Founder of Pakistan & Former 1st Governor-General of Pakistan". 25 October 2013. मूल से 8 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 नवंबर 2017.
  5. "Gujarat's gifts to India and Pakistan – The Express Tribune". 23 February 2012. मूल से 12 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 नवंबर 2017.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें