दीपक चौरसिया

भारतीय पत्रकार

दीपक चौरसिया (जन्म 1968) एक भारतीय पत्रकार और जी न्यूज़ के हिंदी पत्रकार हैं।

प्रारंभिक जीवन संपादित करें

दीपक चौरसिया का जन्म सेंधवा इंदौर,मध्य प्रदेश में हुआ था। उन्होंने नयी दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की।

कैरियर संपादित करें

शिक्षा प्राप्त करने के बाद दीपक आज तक में चले गए। २००३ में उन्होंने सहायक संपादक के तौर पर डीडी न्यूज़ में काम की शुरुआत की. जुलाई 2004 में वे आजतक वापस आ गए। आज तक टीवी टुडे नेटवर्क का मुख्य न्यूज़ चैनल है। इसके बाद दीपक स्टार न्यूज़ में शामिल हुए जो बाद में ABP न्यूज़ हो गया। दीपक ने जनवरी २०१३ में मुख्य संपादक के तौर पर इंडिया न्यूज़ का हिस्सा बन गए। |[1][उद्धरण चाहिए]

विवादों संपादित करें

नवंबर 2013 में, एक मीडिया सरकार स्टिंग ऑपरेशन प्रसारित हुआ। जिसमे आम आदमी पार्टी के नेताओं को लैंड डालस और अन्य आर्थिक मामलों में गड़बड़ी करने के लिए मानते हुए दिखाया गया था। पार्टी ने इसका जबाब यह कह कर दिया था की वह विडियो जाली है और यह मॉडल कोड ऑफ़ कंडक्ट का उलंघन है। पार्टी ने यह भी कहा था की वो मीडिया सरकार और अन्य टीवी चैनल्स पर गलत न्यूज़ चलाने को लेकर केस दर्ज करेगी। उसके बाद चौरसिया पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के द्वारा मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसमे उनपर यह इल्जाम लगाया गया कि स्टिंग ऑपरेशन का इस्तेमाल पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया। [2]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "India News flexes muscles with revamp". Exchange4media.com. मूल से 13 मई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2013-05-07.
  2. "AAP files defamation case against Deepak Chaurasia over sting operation". First Post. 2013-11-25. मूल से 1 अप्रैल 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2014-07-01.