देवली (Deoli) भारत के राजस्थान राज्य के टोंक ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है।[1][2]

देवली
Deoli
{{{type}}}
देवली is located in राजस्थान
देवली
देवली
राजस्थान में स्थिति
निर्देशांक: 25°45′29″N 75°22′30″E / 25.758°N 75.375°E / 25.758; 75.375निर्देशांक: 25°45′29″N 75°22′30″E / 25.758°N 75.375°E / 25.758; 75.375
देश भारत
प्रान्तराजस्थान
ज़िलाटोंक ज़िला
ऊँचाई296 मी (971 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल22,065
भाषा
 • प्रचलितहिन्दी, ढूंढाड़ी
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड304804
वाहन पंजीकरणRJ-26

इतिहास संपादित करें

ब्रिटिश राज के काल में देवली एक सैनिक छावनी थी।

जनसांख्यिकी संपादित करें

2001 की जनगणना के अनुसार देवली की जनसंख्या 30,023 थी, जिसमें 54% पुरुष थे।[3]

पर्यटन स्थल संपादित करें

  • बोयड़ा गणेश जी मंदिर - यह मंदिर शहर से लगभग 8 किमी की दूरी पर पश्चिम दिशा मे बनास नदी के किनारे स्थित है।
  • बीसलपुर बांध - यह राज्य की बहुुुउद्देशीय परियोजना है जिससेे क्षेत्र की कृषि भूमि सिंंचित होने के साथ राज्य की राजधानी समेत करीब एक दर्जन शहर व अनेक गाँवो की प्यास बुझाता है।
  • बीजासन माता मंदिर, कुचंलवाड़ा कलां - यह मंदिर लकवा रोग के कारण प्रसिद्ध है।
  • चामुंडा माता मंदिर, टिक्कड़- यह मंदिर सभी प्रकार के रोग मिटाने के कारण प्रसिद्ध है।
  • नेकचाल बालाजी जो झील के मध्य में स्थित है अत्यंत रमणीय स्थान है।

आवागमन संपादित करें

राष्ट्रीय राजमार्ग 52 यहाँ से गुज़रता है और इसे कई अन्य स्थानों से जोड़ता है।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra," Michael Benanav, Abigail Blasi, Lindsay Brown, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012332
  2. "Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990
  3. "भारत की जनगणना २००१: २००१ की जनगणना के आँकड़े, महानगर, नगर और ग्राम सहित (अनंतिम)". भारतीय जनगणना आयोग. अभिगमन तिथि 2007-09-03.