दैमाबाद

महाराष्ट्र में पुरातात्विक स्थल,भारत

दैमाबाद गोदावरी नदी की सहायक प्रवरा नदी के तट पर स्थित एक निर्जन गाँव तथा पुरातत्व स्थल है, जो कि भारत के महाराष्ट्र राज्य के अहमदनगर ज़िले में है।[1] यह स्थान बी॰ पी॰ बोपर्दिकर द्वारा खोजा गया था। इस स्थान की भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण द्वारा तीन बार खुदाई की जा चुकी है। पहली खुदाई 1958-59 में एम॰ एन॰ देशपांडे के नेतृत्व में हुई। दूसरी खुदाई एस॰ आर॰ राव के नेतृत्व में 1974-75 में हुई। अंतिम खुदाई एस॰ ए॰ सली के नेतृत्व में 1976-79 में हुई।[2] दैमाबाद में हुई खोजों से सिन्धु घाटी सभ्यता के दक्खन के पठार तक विस्तार का निष्कर्ष निकाला गया।[3] दैमाबाद बहुत से कांस्य के सामानों के लिये प्रसिद्ध है, जिसमे से कुछ सिन्धु घाटी सभ्यता के काल के हैं।[4]

दैमाबाद
पुरातत्व स्थल
दैमाबाद is located in महाराष्ट्र
दैमाबाद
दैमाबाद
महाराष्ट्र, भारत में अवस्थिति
दैमाबाद is located in भारत
दैमाबाद
दैमाबाद
दैमाबाद (भारत)
निर्देशांक: 19°30′37″N 74°42′3″E / 19.51028°N 74.70083°E / 19.51028; 74.70083निर्देशांक: 19°30′37″N 74°42′3″E / 19.51028°N 74.70083°E / 19.51028; 74.70083
देशभारत
राज्यमहाराष्ट्र
ज़िलाअहमदनगर
जनसंख्या
 • कुल9
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Singh, Upinder (2008). A History of Ancient and Early Medieval India: From the Stone Age to the 12th Century. Delhi: Pearson Education. पपृ॰ 229–233. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-317-1120-0. मूल से 3 अप्रैल 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 फ़रवरी 2019.
  2. "Excavations - Important - Maharashtra". Archaeological Survey of India. मूल से 11 अक्तूबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 September 2010.
  3. Upinder, Singh (2008). A History of Ancient and Early Medieval India: From the Stone Age to the 12th Century. Delhi: Pearson Education. पृ॰ 230. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-317-1120-0. मूल से 12 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 June 2012.
  4. Page-65, Book-India's Ancient Past by R.S.Sharma, ISBN 978-0-19-568785-9

और अधिक पढ़ें संपादित करें

  • सली, एस॰ ए (1986). Daimabad, 1976-79. नई दिल्ली: भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण, भारत सरकार.